Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

शरीर को साफ करने से कब्ज से राहत तक, जानें आयुर्वेद में सनाय के फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

सनाय कई औषधिय गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में आइए जानते हैं आयुर्वेद में इस जड़ी-बूटी के क्या फायदे हैं और कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए-

आज के समय में खराब डाइट, लाइफस्टाइल और शारीरिक गतिविधियों का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। ऐसे में कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होना काफी आम है। अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान रहने लगे हैं। ऐसे में अपने बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, घरेलू नुस्खों को अपनाते हैं। आयुर्वेद में भी ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं, जो न सिर्फ कब्ज की समस्या में फायदेमंद होते हैं, बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकते हैं। बात दें कि ओन्लीमायहेल्थ 'आरोग्य विद आयुर्वेद' (Arogya with Ayurveda) नाम से एक स्पेशल सीरीज चला रहा है, जिसमें आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में जानकारी शेयर की जाती है। इस सीरीज में हम अपने पाठकों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों और जड़ी-बूटियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं। सीरिज के आज के इस लेख में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सनाय क्या है और इसके क्या फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका है?

आयुर्वेद में सनाय क्या है?

आयुर्वेद में सनाय एक ऐसा औषधिय पौधा है, जिसे Indian senna या Cassia angustifolia के नाम से भी जाना जाता है। सनाय को सेना के रूप में भी जाना जाता है। यह पौधा पीले रंग के फूलों से भरपूर होता है, जो दाल और फलियों से भरपूर होता है। इस पौधे की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। यह जड़ी बूटी स्वाद में मीठी, हल्की और पचने में आसान होती है। इसे पित्त-शामक माना जाता है, जिस कारण ये वात को शांत करने और पित्त को बढ़ावा देने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: सेना की पत्तियों दूर करती हैं लिवर और पेट की कई समस्याएं, जानें इसके अन्य फायदे और प्रयोग का तरीका

सनाय की तासीर क्या होती है?

सनाय की तासीर गर्म मानी जाती है, जो एक रेचक (laxative) के रूप में काम करती है और कब्ज की समस्या (kabj ka desi ilaj kya hai) में काफी फायदेमंद होती है। इसलिए, जिन लोगों के शरीर की तासीर गर्म होती हैं, उन्हें इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए या डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए।

आयुर्वेद में सनाय के फायदे

आयुर्वेद में सनाय की पत्तियों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, इसके फूल का उपयोग बहुत कम होता है, जबकि जड़ का इस्तेमाल न के बराबर किया जाता है। आइए जानते हैं सनाय के क्या-क्या फायदे हैं-

  • पाचन में सुधार: सनाय में लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। पाचन को बेहतर रखने के लिए आप इसकी पत्तियों का सेवन चाय के रूप में कर सकते हैं।
  • कब्ज से राहत: सनाय का सेवन कब्ज (herb for constipation) की समस्या से राहत दिलाने में काफी लाभकारी होता है। यह आपके आंतों को साफ करने और मल को हल्का करने में मदद करता है, जिससे मल त्याग करने में आसानी होती है। आज के समय में भी कब्ज के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
  • विरेचन के लिए: शरीर को डिटॉक्स करने और पित्त से जुड़े दोषों को दूर करने और शरीर से ज्यादा पित्त और अमा को निकालने में मदद करता है। इसलिए, विरेचन के लिए भी सनाय का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है।
  • बवासीर: कब्ज की समस्या के कारण बवासीर या पाइल्स की समस्या होना आम बात है। ऐसे में सनाय का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है, जिससे बवासीर के लक्षणों से राहत मिल सकती है।
  • पेट के कीड़ों से राहत: सनाय का सेवन पेट में कीड़ों की समस्या से राहत दिलाने में भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीहेल्मिन्थिक के गुण पेट के कीड़े से राहत दिलाते हैं।
  • स्किन के लिए फायदेमंद: सनाय की पत्तियों का इस्तेमाल स्किन के इंफेक्शन को दूर करने, खुजली की समस्या से राहत दिलाने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आप इसकी पत्तियों का इस्तेमाल पेस्ट बनाकर भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी, कब्ज जैसी इन 6 समस्याओं में फायदेमंद हैं सनाय (सेना) के पत्ते, जानें प्रयोग का तरीका

सनाय के नुकसान

सनाय का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है, लेकिन लंबे समय तक या ज्यादा मात्रा में सनाय का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, जैसे-

  • लैक्सेटिव डिपेंडेंसी होने के कारण दांतों को धक्का देने वाली प्रणाली में कमजोरी की समस्या हो सकती है।
  • कब्ज की समस्या में ज्यादा मात्रा में लेने से आपके शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइनट में कमी आ सकती है।
  • ज्यादा मात्रा में या लंबे समय तक इसका सेवन पाचन तंत्र की ऊपरी परत को डैमेज कर सकता है।

Senna-herb-in-hindi-inside

सनाय का उपयोग कैसे करें?

सनाय के पत्तों का इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं जैसे-

  • इसके पत्तों को सूखाकर पाउडर बना सकते हैं।
  • इन पत्तियों को आप कैप्सूल के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं
  • अगर आप चाय पीना पसंद करते हैं तो इन पत्तियों को पानी में उबालकर हर्बल टी बना सकते हैं।
  • आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी या दूध के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

सनाय का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?

सनाय का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए, जिनमें-

  • पेट में सूजन की समस्या होने पर
  • पेट में दर्द होने पर
  • दस्त की समस्या में
  • वजन कम होने पर
  • मलाशय में ब्लीडिंग होने पर
  • प्रेग्नेंसी के दौरान या ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को

कितनी मात्रा में करें सनाय का सेवन

बच्चों से लेकर बड़े हर उम्र के लोगों को सनाय का सेवन अलग-अलग मात्रा में करना चाहिए-

  • बच्चों को एक दिन में 0.5 से 2 ग्राम पत्तियों के पाउडर का सेवन गुनगुना पानी के साथ कराया जा सकता है।
  • बड़े लोग एक दिन में 1 से 2 ग्राम से लेकर 3 से 5 ग्राम तक इन पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।
  • अगर आप कब्ज के लिए इसका सेवन (pet saaf karne ki dawa gharelu) कर रहे हैं तो 6 से 10 घंटे के अंदर आपको इसका प्रभाव नजर आ सकता है।

निष्कर्ष

सनाय का सेवन कब्ज की समस्या और शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, ध्यान रहे नियमित रूप से इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगर बार-बार कब्ज की समस्या होती है तो सनाय के सेवन के स्थान पर डॉक्टर को दिखाएं
Image Credit: Freepik

Read Next

क्या शहद के साथ सेंधा नमक खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे? जानें सही तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 05, 2025 18:28 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content