Doctor Verified

पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है लहसुन, जानें खाने का तरीका

Garlic Benefits For Men In Hindi: आयुर्वेद में लहसुन को कई औषधिय गुणों से भरपूर माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं पुरुषों के लिए लहसुन खाने के क्या फायदे हैं और इसका सेवन कैसे करें? 
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है लहसुन, जानें खाने का तरीका


Garlic Benefits For Men Health in Hindi: दुनियाभर में खासकर भारत के ज्यादातर किचन में लहसुन का उपयोग किया जाता है। लहसुन कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव करने और आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। लहसुन विटामिन, फॉस्फोरस, जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियन जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। लहसुन का उपयोग खाना पकाने के दौरान मसालों के रूप में किया जाता है। लेकिन, कई लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करने से बचते हैं। हालांकि, ये आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए तो फायदेमंद होता ही है, लेकिन, पुरुषों के सेहत (Is garlic good for men) के लिए भी काफी लाभकारी है। ऐसे में आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानते हैं कि पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए लहसुन खाने के क्या स्वास्थ्य फायदे हैं? (health Benefits of of garlic for men)

पुरुषों के लिए लहसुन खाने के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Eating Garlic For Men in Hindi?

1. शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करें

लहसुन में स्पर्म काउंट और गतिशीलता बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जो पुरुषों में प्रजनन क्षमता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्पर्म में सुधार कर सकते हैं। इसके साथ ही, लहसुन में मौजूद एक्टिव कंपाउड शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार (garlic for sexual health) करके और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करके पुरुषों के प्रजनन क्षमता को बढ़ावा दे सकता है।

इसे भी पढ़ें: सोने से पहले लहसुन के तेल से करें पैरों की मालिश, मिलेंगे ढेरों फायदे

2. टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाना

लहसुन टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जो पुरुषों के प्रजनन क्षमता में सुधार करने और कामेच्छा को बढ़ावा देता है। लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट गुण अंडाकोष के कार्य में सुधार करने, उसे डैमेज होने से बचाने और पुरुषों में बांझपन के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

3. लिबिडो में सुधार करें

लहसुन का सेवन पुरुषों के लिबिडो को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे पुरुषों में यौन इच्छा (garlic benefits for men) बढ़ती है। लहसुन के एडाप्टोजेनिक गुण पुरुषों में तनाव और चिंता को कम करने, ओवरऑल प्रजनन और यौन स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

Garlic For Men Health

4. हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर

लहसुन एक माइक्रोसर्कुलेशन के रूप में काम करता है, जिसका मतलब है कि यह आपके ब्लड वेसल्स को पतला करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। लहसुन का सेवन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट हेल्थ के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। लहसुन एक नेचुरल ब्लड को पतला करने वाला पदार्थ है, जो शरीर में खून के थक्कों को जमने से रोकता है और इंफ्लेमेशन को कम करता है

5. पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा दें

लहसुन का सेवन आपके पेट को गर्म करने, पाचन को बढ़ावा देने औ खराब पाचन के लक्षणों को दूर करने में मदद कर सकता है। यह एक प्राकृतिक रेचक भी है, जो मल त्याग को बढ़ावा देने, कब्ज की समस्या को दूर करने और टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: बच्चे की सर्दी-खांसी ठीक करने के लिए जुराब में रखते हैं लहसुन प्याज तो डॉक्टर से जान लें सही तरीका

लहसुन का सेवन कैसे करें? - How to Eat Garlic in Hindi?

लहसुन से मिलने वाले स्वास्थ्य फायदों को पाने के लिए आप अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में लहसुन (What is the best way to eat garlic for men) शामिल कर सकते हैं। कई लोग कच्चे लहसुन का सेवन न करते हैं। लेकिन अगर आप कच्चा लहसुन नहीं खा सकते हैं, तो अपनी खाने में इसे शामिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, लहसुन को अचारा के रूप में भी खाया जा सकता है।

निष्कर्ष

लहसुन पुरुषों के सेक्सुअल हेल्थ, हार्ट हेल्थ और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। लहसुन का सेवन पुरुष अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जो उनके ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से कंसल्ट कर लें।
Image Credit: Freepik

Read Next

आयुर्वेद में पंचकर्म विधि से दूर की जाती हैं कई शारीरिक-मानसिक समस्याएं, जानें इससे जुड़ी 10 बातें

Disclaimer