लहसुन का इन 5 तरीकों से करें सेवन, शरीर को मिलेंगे पूरे फायदे

How To Consume Garlic: लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप इसके सेवन का सही तरीका जानते हैं?   
  • SHARE
  • FOLLOW
लहसुन का इन 5 तरीकों से करें सेवन, शरीर को मिलेंगे पूरे फायदे


Right Ways To Consume Garlic: आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से लेकर डायटिशियन तक सभी लहसुन को सेहत के लिए फायदेमंद मानते हैं। इसे सब्जी, सूप, चटनी और दाल जैसे कई व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन बी 1, सेलेनियम, कैल्शियम और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही पेट के कीड़े निकालने, आंतों को साफ करने और जोड़ों का दर्द कम करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसके भरपूर फायदों के लिए इसे सही तरीके से सेवन करना भी जरूरी है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें लहसुन के सेवन के इन तरीकों के बारे में।

garlic

सेहत के भरपूर फायदों के लिए इन तरीकों से करें लहसुन के सेवन- Different Ways To Consume Garlic

बारीक काटकर सब्जी में डालें- Chopped Garlic

अगर आप कोई भी व्यंजन बनाने के लिए लहसुन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे हमेशा बारीक काटे। इससे शरीर को इसके भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही, खाना बनाने से 10 मिनट पहले लहसून को काटकर अलग रख लें। इस तरीके से लहसुन में मौजूद एंजाइम एक्टिव हो जाता है। यह एंजाइम ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रखने में भी मदद करता है। 

भुना हुआ लहसुन खाएं- Roasted Garlic

रोज भून हुआ लहसुन खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट होने के साथ एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं।  ये गुण इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन तंत्र स्वस्थ रखने और डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसे आप सब्जी या पानी के साथ सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रातभर पानी में भिगोकर रखें लहसुन, सुबह खाली पेट इसे पीने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

रातभर भिगोकर रखें- Overnight Soaked

जिन लोगों को पाचन सम्बन्धित समस्याएं रहती हैं, उन्हें रातभर भिगोकर रखा गया लहसुन खाने की सलाह दी जाती है। लहसून में मौजूद एंजाइम पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। साथ ही, इससे गट के गुड बैक्टीरिया भी एक्टिवेट हो जाते हैं। इस तरह से लहसुन का सेवन करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। साथ ही, यह वेट लॉस करने और बॉडी डिटॉक्स में भी मदद करता है। 

लहसुन की चाय- Garlic Tea

अगर आपके शरीर में सूजन है, तो आप लहसुन की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। चाय बनाने के लिए आपको एक कप पानी में लहसून की कुछ कलियां छिलकर उबालनी है। इसे थोड़ा पका लें, फिर इसमें थोड़ा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। यह तरीका पाचन स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद करेगा। 

इसे भी पढ़ें- खाली पेट करें लहसुन और गुड़ का सेवन, शरीर को मिलेंगे अनोखे फायदे

लहसुन और अदरक- Garlic and Ginger

स्वास्थ्य लाभों के लिए आप लहसुन और अदरक का एक साथ सेवन कर सकते हैं। इनका पेस्ट तैयार करके आप सब्जी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसे काढ़े या चाय में डालकर भी सेवन किया जा सकता है।

लहसुन को डेली डाइट में लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

क्या चीनी खाने से यीस्ट इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ता है? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer