Expert

90% लोग नहीं जानते खाने में लहसुन डालने का सही तरीका! एक्सपर्ट ने बताया है यह रूल

लहसुन का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, अक्सर लोग इसे पकाने के लिए गलत तरीके का इस्तेमाल करते हैं। आइए जानते हैं लहसुन पकाने का 10 मिनट का नियम क्या है?
  • SHARE
  • FOLLOW
90% लोग नहीं जानते खाने में लहसुन डालने का सही तरीका! एक्सपर्ट ने बताया है यह रूल


10 Minute Rule For Garlic in Hindi: भारत के अधिकतर घरों में खाना पकाने के लिए या अचार के रूप में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन को सुपरफूड माना जाता है, जो न सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसके औषधीय गुण सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। लहसुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन को बेहतर बनाने और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लेकिन, क्या आपको खाना पकाने में लहसुन का सही तरह से इस्तेमाल करने के बारे में पता है। बता दें कि अधिकतर लोग खाना पकाने के लिए लहसुन का गलत तरह से इस्तेमाल करते हैं, जिस कारण इसका भरपूर फायदा आपके शरीर को नहीं मिल पाता है। तो आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि खाने में लहसुन डालने का सही तरीका क्या है?

लहसुन इस्तेमाल करने का 10 मिनट का नियम - 10 Minute Garlic Rule in Hindi

लहसुन की सबसे एक्टिव इंग्रेडिएंट्स एलिसिन है, जिसे गर्म करने पर ये लगभग पूरी तरह खत्म हो जाता है। लहसुन में एलियन नाम का प्रोटीन और एलिनेज नाम का हीट-सेंसिटिव एंजाइम पाया जाता है, जो एलिसिन बनता है। बता दें कि एलिसिन को एक्टिव करने के लिए लहसुन को कच्चा चबाना, कुचलना या काटना जरूरी होता है। न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, "खाने में लहसुन के एक्टिव गुण मिलाने के लिए जरूरी है कि आप उसे खाने में मिलाने से पहले 10 मिनट के नियम को फॉलो करें। लहसुन के इस्तेमाल का 10 मिनट का नियम ये कहते हैं कि आप लहसुन को पकाने से 10 मिनट पहले उसे काट या कुचल कर रख दें।" इससे एलिनेज और एलियन को एलिसिन प्रोटीन में बदलने में समय मिल जाता है, जो एक ऐसा कंपाउंड है, जिसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Soha Ali Khan रोज सुबह खाती हैं लहसुन की एक कली, अगर आप 4 हफ्ते तक खाएंगे तो क्या होगा?

लहसुन के फायदे क्या है? - Benefits Of Eating Garlic in Hindi

लहसुन का सेवन कई तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, जैसे-

  • लहसुन का सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद कंपाउंड शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद कर सकते हैं, जिससे इंफेक्शन फैलने का खतरा कम हो सकता है।
  • लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके जोड़ों और मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसका सेवन शरीर की सूजन को कम करने में भी फायदेमंद होता है।
  • लहसुन खाने से आपके धमनियों और ब्लड प्रेशर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या दही में लहसुन डालकर खाना फायदेमंद है? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से

  • लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी स्किन पर एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है, जिससे आपकी स्किन साफ और बेदाग नजर आती है।
  • लहसुन में मौजूद गुण आपके शरीर में फंगल इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करता है। इसलिए, अगर आपको एथलीट फूट की समस्या है तो इस खुजली वाले फंगस से निपटने में भी लहसुन का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

निष्कर्ष

लहसुन को पकाने से पहले 10 मिनट का नियम फॉलो करने से ये आपके सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। इसलिए, अब आप अपने खाने में लहसुन शामिल करने के दौरान इस नियम को जरूर फॉलो करें। 

Image Credit: Freepik

Read Next

रह-रहकर हो जाती है आपको एलर्जी? कमजोर इम्यूनिटी नहीं यह डाइट है जिम्मेदार, आज ही चेक करें

Disclaimer

TAGS