Expert

फैटी लिवर में लहसुन खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें खाने का सही तरीका

लहसुन खाने से लिवर के फंक्शन्स बढ़ने के साथ ही लिवर की कार्यक्षमता भी बढ़ सकती है। इसे खाने से लिवर एंजाइम्स पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे कहीं न कहीं लिवर की सेहत अच्छी रहती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फैटी लिवर में लहसुन खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें खाने का सही तरीका


Ways to Consume Garlic for Fatty Liver in Hindi: लहसुन खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। लहसुन में मिलने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने से लेकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी लाभकारी साबित होते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं लहुन खाना फैटी लिवर में भी काफी फायदेमंद होता है। जी हां, अगर आप फैटी लिवर की समस्या में लहसुन खाते हैं तो इससे फैटी लिवर के लक्षण कंट्रोल हो सकते हैं। लहसुन खाने से लिवर के फंक्शन्स बढ़ने के साथ ही लिवर की कार्यक्षमता भी बढ़ सकती है।

इसे खाने से लिवर एंजाइम्स पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे कहीं न कहीं लिवर की सेहत अच्छी रहती है। लहसुन लिवर में जमा टॉक्सिन्स को निकालने में भी लाभकारी साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आप जरूरत से ज्यादा लहसुन खाते हैं तो इससे कई बार लिवर से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है और कई बार लिवर डैमेज भी हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Fatty Liver me Lehsun Khane ke Fayde) - 

फैटी लिवर में कैसे खाना चाहिए लहसुन? (How to Eat Garlic for Fatty Liver) -

1. लहसुन को भुनकर खाएं

अगर आपको लहसुन खाना पसंद नहीं है या आपको लहसुन का स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो आप लहसुन को भुनकर भी खा सकते हैं। फैटी लिवर की समस्या में लहसुन खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह लिवर एंजाइम्स को मेनटेन रखने के साथ ही साथ लिवर में जमा फैट को भी आसानी से कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। इसके लिए आपको लहसुन को धीमी आंच पर भुन लेना चाहिए और सीधेतौर पर खाना चाहिए। 

2. सीधेतौर पर खाएं लहसुन

अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है तो ऐसे में लहसुन को सीधेतौर पर या कच्चा भी खाया जा सकता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट भी लहसुन (Benefits of Eating Garlic on an Empty Stomach) खा सकते हैं। लहसुन खाने से लिवर में जमा फैट कम होता है साथ ही साथ लिवर में जमा गंदगी भी आसानी से साफ होती है। इसे खाने से लिवर की टॉक्सिसिटी कम होती है, जिससे नॉन अल्कोहल फैटी लिवर की समस्या से राहत मिलती है। 

3. खाने में डालकर खाएं लहसुन

अगर आप फैटी लिवर से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो ऐसे में लहसुन को कई तरीकों से अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप लहसुन को बारीक काटकर सब्जी और दाल में इसका तड़का भी लगा सकते हैं। आप चाहें तो लहसुन को अपनी सब्जी और अन्य चीजों के उपर गार्निश करके भी खा सकते हैं। आप चाहें तो लहसुन को चॉप करके उसे सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - रोजाना सुबह पिएं ये 5 ड्रिंक्स, किडनी को डिटॉक्सिफाई करने में मिलेगी मदद 

4. लहसुन की चाय

फैटी लिवर की समस्या को कम करने के लिए आप लहसुन की चाय (Garlic Tea Benefits) पी सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में लहसुन को उबालकर इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। चाय की कड़वाहट को मिटाने के लिए आप इसमें ऊपर से नींबू और शहद भी डाल सकते हैं। इसके साथ ही स्वाद बदलने के लिए आप लहसुन के साथ अदरक भी मिक्स कर सकते हैं। इसे कुछ समय तक नियमिततौर पर पीने से वजन कम होने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया भी तेज होती है और फैटी लिवर के लक्षण भी काफी हद तक कम होते हैं।

FAQ

  • क्या लहसुन और अदरक फैटी लिवर के लिए अच्छे हैं?

    लहसुन और अदरक दोनों ही फैटी लिवर से जुड़ी समस्याओं में लाभकारी हो सकती है। अगर आप फैटी लिवर से पीड़ित हैं तो ऐसे में लहसुन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • कच्चा लहसुन खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    कच्चा लहसुन खाने से कई बीमारियां और स्वास्थ्य समस्याएं कम होती हैं। कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होने के साथ-साथ हार्ट से जुड़ी समस्याओं के खतरे को भी कम करता है। 
  • क्या ज्यादा लहसुन लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है?

    अगर आप जरूरत से ज्यादा लहसुन खाते हैं तो इससे कई बार लिवर एंजाइम्स प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही ज्यादा लहसुन खाने से लिवर की कार्यक्षमता भी प्रभावित हो सकती है। 

 

 

 

Read Next

खाना खाने से पहले इसबगोल खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS