इम्युनिटी को बढ़ाना है तो पिएं अदरक और लहसुन की चाय, मिलेंगे ये 10 बड़े फायदे

इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर सांस संबंधी परेशानियों को दूर रखने में मददगार है अदरक और लहसुन की चाय। इसे पीने के कई फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
इम्युनिटी को बढ़ाना है तो पिएं अदरक और लहसुन की चाय, मिलेंगे ये 10 बड़े फायदे


किसी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्युनिटी मजबूत है तो उसे बीमारियां कम लगती हैं। अदरक और लहसुन की चाय इम्युनिटी (Ginger garlic tea benefits) को बढ़ाने और वजन कम करने से लेकर रेस्परेटरी इंफेक्शन को भी दूर रखती है। दिन में एक कप अदरक लहसुन की चाय  (Ginger garlic tea for immunity boosting) आपको तमाम बीमारियों से दूर रखेगी। नमामी लाइफ में न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर शैली तोमर का कहना है कि कोरोना के दौरान लोगों को मांसपेशियों में दर्द, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियां हो रही हैं, इन परेशानियों को ठीक करने व कम करने में अदरक लहसुन की चाय बहुत कारगर है। 

Inside1_gingergarlicteabenefits

ऐसे बनाएं अदरक लहसुन की चाय

  • आधा इंच अदरक लें। उसे कूट लें।
  • दो कलियां लहसुन की लें और अच्छे से कूट लें।
  • एक चुटकी हल्दी लें।
  • दो कप पानी में इन सामग्रियों को डाल दें।
  • 10 मिटन तक इस पानी को उबालें।
  • उबालने के बाद ठंडा करके स्वादनुसार शहद मिलाकर चाय पिएं।

Inside4_gingergarlicteabenefits

अदरक-लहसुन की चाय पीने के फायदे

डॉक्टर शैली का कहना है कि इम्युनिटी बढाने के लिए कुछ कांबीनेशन बहुत कारगर होते हैं। उन्हीं कांबीनेशन में से एक है अदरक-लहसुन की चाय। डॉक्टर शैली ने बताया कि लहसुन में एलेसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है जो श्वसन प्रणाली से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में बहुत सहायक है। तो वहीं अदरक में जिंजेरॉल पाया जाता है जो शरीर के कई रोगों को दूर करता है। 

1. सर्दी-खांसी-जुकाम रखे दूर

कोरोना संक्रमण होने पर सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं। अगर यह कोरोना का लक्षण है तो लंबे समय तक रहेगा, इसलिए इसकी जांच करा लें। लेकिन अगर यह परेशानी सामान्य वायरल की वजह से हो रही है तो इसमें अदरक और लहसुन की चाय बहुत फायदेमंद है। अदरक में पाया जाने वाला जिंजेरॉल और लहसुन में पाया जाने वाला एलेसिन कंपाउंड इन परेशानियों को आगे नहीं बढ़ने देता है। इसलिए दिन में एक कप चाय आपके लिए फायदेमंद है। 

2. साइनस में मददगार

लहसुन रेस्परेटरी इंफेक्शन के अलावा साइनेस की समस्या भी कम करता है। अगर आपको साइनेस की दिक्कत है तो आप लहसुन को कूटकर खा सकते हैं। लहसुन की कलियां सीधे निगलें नहीं। इससे फायदा नहीं होगा। लेकिन अदरक और लहसुन की चाय और उसमें थोड़ी हल्दी मिला देने पर साइनस की परेशानी कम करने में बहुत फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें : इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेस्ट है लहसुन और अदरक का सूप, जानें इसकी रेसिपी और ढेर सारे फायदे

3. इम्युनिटी बूस्टर चाय

आपने अभी तक अदरक की चाय पी होगी लेकिन अदरक और लहसुन का ये कांबीनेशन आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने में बहुत मददगार है। ऐसा भी नहीं है कि अदरक और लहसुन की चाय पीने से एकसाथ इम्युनिटी बढ़ जाती है, धीरे-धीरे बढ़ती है। लेकिन हमें ऐसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करते हों। डॉक्टर शैली के मुताबिक लहसुन में सल्फर पाया जाता है जो इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। आयुर्वेद में गंधक रसायन एक मेडिसीन है, जो नेचुरली लहसुन से मिल जाती है। इससे इम्युनिटी बढ़ती है।

4. खून साफ करती है ये चाय

लहसुन खून साफ करने वाला माना जाता है। अगर ब्लड साफ रहेगा तो शरीर में ऑक्सीजन ठीक रहेगा। जिस वजह से कोरोना जैसी बीमारियां जल्दी पास नहीं आएंगी। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं।  

5. मांसपेशियों के दर्द को करे दूर

जो लोग जिम जाते हैं उनको मांसपेशियों में दर्द होता है। तो वहीं कोरोना के समय में भी मांसपेशियों में दर्द की समस्या सामने आ रही है। इन परेशानियों से निजात दिलाने में मददगार अदरक लहसुन की चाय।

6. सांस संबंधी पेरशानियां

अदरक और लहसुन की चाय सांस संबंधी जो परेशानियां हैं उन्हें भी दूर रखती है। अदरक में पाया जाने वाला जिंजेरॉल और लहसुन में पाया जाने वाला एलेसिन कंपाउंड सांस की परेशानियों को दूर रखता है। 

7.  जी मिचलाना

कोरोना के दौरान लोग बहुत ज्यादा गर्म दवाएं खा रहे हैं। इसके अलावा खाद्य पदार्थ भी गर्म खा रहे हैं। जिस वजह से बहुत से लोगों को जी मिचलाने की समस्या होने लगती है। इसके अलावा भी लोगों को सुबह उठने पर जी मिचलाने की दिक्कत होती है। तो अदरक और लहसुन की चाय जी मिचलाने की समस्या से भी निजात दिलाती है। अदरक और लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो इन परेशानियों से दूर रखते हैं।

inside_ocular1

8. ब्लड शुगर का नियंत्रण

आजकल बहुत कम उम्र के लोगों को भी ब्लड शुगर की दिक्कत हो जाती है। बीपी का कम होना या ज्यादा दोनों ही गंभीर परेशानी बन जाते हैं। इसलिए ऐसे लोग जिनका ब्लड शुगर नियंत्रण में नहीं रहता है उनके लिए अदरक और लहसुन की चाय बहुत फायदेमंद है। इस चाय से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

इसे भी पढ़ें : कोरोनाकाल में फायदेमंद हो सकता है लहसुन का जूस, गले की खराश और खांसी करे दूर

9. थायरॉयड हार्मोन का संतुलन

शरीर में थायरॉयड हार्मोन के असंतुलन की वजह से किसी व्यक्ति में परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे लोगों के लिए भी अदरक लहसुन की चाय बहुत कारगर है। ये चाय थायरॉयड हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करेगा। 

10. माहवारी के दर्द में मददगार

माहवारी में बहुत सी महिलाओं को असहनीय दर्द होता है। कई-कई दिन उनके बेचैनी में निकल जाते हैं। ऐसे में वे दूसरे कामों में भी अपना मन नहीं लगा पाती हैं। लेकिन एक गर्म अदरक और लहसुन की चाय पीने से ये दर्द कम होता है। इस चाय की गर्माहट दर्द वाली जगह पर एक तरह की सिंकाई का काम करती है। जिससे माहवारी का दर्द कम होता है। 

किन लोगों को नहीं पीनी चाहिए अदरक-लहसुन की चाय

डॉक्टर शैली के मुताबिक अभी कोरोना के समय में जो लोग ब्लड थिनर ले रहे हैं वे इस चाय को न पीएं। ऐसे लोग लहसुन का सेवन भी न करें। इससे उन्हें नुकसान होगा।

किसी भी खाद्य सामग्री का नियंत्रित सेवन बहुत फायदा पहुंचाता है। लेकिन अनियंत्रित सेवन नुकसान पहुंचाता है। इसीलिए डॉक्टर शैली ने  बताया है कि अदरक और लहसुन की चाय का एक कप ही दिन में पीना है। उससे ज्यादा नहीं। जिन लोगों को वजन कम करना है और इम्युनिटी बढ़ानी है उनके लिए यह चाय रामबाण है।

Read Next

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रोज करें इन 5 फलों का सेवन, पेट से जुड़ी दिक्कतें होंगी दूर

Disclaimer