रेनबो डाइट अपनाकर आप रह सकते हैं स्वस्थ, सेहतमंद और जी सकते हैं लंबी जिंदगी, जानें क्यों खास है ये डाइट?

रेनबो डाइट से आपको शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व मिलते हैं इसलिए आप न सिर्फ स्वस्थ और सेहतमंद रहते हैं, बल्कि लंबा जीवन जीते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
रेनबो डाइट अपनाकर आप रह सकते हैं स्वस्थ, सेहतमंद और जी सकते हैं लंबी जिंदगी, जानें क्यों खास है ये डाइट?

लाइफ में जब कभी भी आपको एहसास हो कि आप हेल्दी चीजें खाना चाहते हैं या स्वस्थ और सेहतमंद रहते हुए लंबा जीवन जीना चाहते हैं, तो आपको रेनबो डाइट (इंद्रधनुष आहार) अपनाना चाहिए। रेनबो डाइट आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है। इन बीमारियों में कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, फैटी लिवर आदि शामिल हैं। इसके अलावा कुछ छोटी बीमारियों और रोजमर्रा की समस्याओं से भी इस डाइट को अपनाकर छुटकारा पाया जा सकता है, जैसे- कुपोषण, एनीमिया, कब्ज, नजर की कमजोरी, हर समय थकान आदि। आइए आपको बताते हैं क्यों खास है ये डाइट और इसमें क्या खा सकते हैं आप।

rainbow diet benefits in hindi

क्यों खास है रेनबो डाइट?

रेनबो का अर्थ होता है इंद्रधनुष। यह तो आप भी जानते हैं कि इंद्रधनुष की पहचान यह है कि इसमें 7 रंग होते हैं। इसीलिए रेनबो डाइट को आप दूसरे शब्दों में रंगीन डाइट भी कह सकते हैं। आप जब फल या सब्जियां खरीदते हैं, तो अक्सर अपनी पसंद-नापसंद, सीजनल-रीजनल या ताजे-बासी आदि का ख्याल रखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी इन्हें रंगों के अनुसार खरीदा है? हममें से ज्यादातर लोग ऐसा नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें फलों और सब्जियों के रंगों का महत्व पता ही नहीं होता है।

फलों और सब्जियों का जो रंग होता है, वो उनमें मौजूद पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण होता है। इस हिसाब से जिस फल या सब्जी का रंग जितना ज्यादा गहरा होगा, वो उतना ही ज्यादा पौष्टिक होगी। तो कुल मिलाकर रेनबो डाइट इसलिए खास है क्योंकि ये पोषक तत्वों (न्यूट्रिएंट्स) से भरपूर होती हैं। ये न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर को ऊर्जा देते हैं, शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं।

इसे भी पढ़ें: दुनिया की सबसे हेल्दी रेसिपीज में गिने जाते हैं ये 5 भारतीय व्यंजन, पोषक तत्वों और फायदों से होते हैं भरपूर

किस रंग के फल-सब्जी किसलिए हैं फायदेमंद?

हरे रंग के फल और सब्जियां

सबसे ज्यादा बार तो आपको हरी सब्जियां ही खाने को कहा जाता है। हरी सब्जियां इसलिए खास मानी जाती हैं क्योंकि इनमें सबसे ज्यादा और सबसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ज्यादातर हरी सब्जियां पत्तेदार होती हैं और पत्तों में क्लोरोफिल होता है, जो कि बहुत फायदेमंद न्यूट्रिएंट है। हरी सब्जियों के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है, कैंसर का खतरा कम होता है और शरीर डिटॉक्स होता है। इसलिए आपको अपने खाने में पालक, मेथी, बथुआ, सरसों का साग, पत्ता गोभी, बीन्स, मटर, ब्रोकली, कीवी, लैट्यूस, जुकिनी, केल, पार्सले, सेलेरी आदि को शामिल करना चाहिए।

लाल रंग वाले फल और सब्जियां

लाल रंग के लगभग सभी फल और सब्जियां हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसका कारण यह है कि इनमें साइटोकेमिकल्स जैसे पावरफुल न्यूट्रिएंट्स होते हैं। अपनी डाइट में लाल या गुलाबी रंग के फलों और सब्जियों को शामिल करके आप कैंसर और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसलिए अपने खाने में टमाटर, प्याज, अनार, चुकंदर, सेब, चेरी, रेड पिपर, स्ट्रॉबेरीज, तरबूज, करौंदा आदि को जरूर शामिल करें।

eat rainbow benefits

अन्य रंग के फलों और सब्जियों का महत्व

  • सफेद रंग की सब्जियां और फल जैसे- आलू, फूल गोभी, लहसुन, प्याज, केला, मशरूम आदि हार्ट की बीमारियों, कोलेस्ट्रॉल की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर आदि को दूर रखते हैं।
  • पीली सब्जियों और फलों में ब्रोमेलाइन और पपाइन जैसे तत्व होते हैं जो पाचन को सही रखते हैं और इंफ्लेमेशन को रोकते हैं। ये फल-सब्जियां आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
  • ऑरेंज रंग की फलों और सब्जियों में कैरोटीन होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है और बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • नीले या बैंगनी रंग की फलों और सब्जियों में एंथोसियानिन और रेस्वेट्रॉल जैसे तत्व होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं, मस्तिष्क की क्षमता बढ़ाते हैं और एंटी-एजिंग गुण रखते हैं।

कैसे करें रेनबो डाइट का सेवन?

रेनबो डाइट का मतलब यह नहीं है कि एक ही दिन में आपको सभी रंगों के फल और सब्जियां खाने हैं। बल्कि आपको कुछ-कुछ अंतराल पर सभी रंगों के फलों, सब्जियों को शामिल करना है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको हर दिन कम से कम 5 तरह के फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए और सप्ताह में कम से कम 20 तरह के फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसलिए इन्हें अपने हिसाब से अपनी डाइट में शामिल कर लें।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

जानें क्या है ब्रेडफ्रूट और क्यों शोधकर्ता चाहते हैं इसे सुपरफूड की सूची में शामिल करना

Disclaimer