बीटा कैरोटीन (Beta-carotene) एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर ये एंटीऑक्सीडेंट पीले और नारंगी रंग के फलों, सब्जियों में पाया जाता है। यानी फलों सब्जियों के पीले या नारंगी रंग का कारण ये खास एंटीऑक्सीडेंट ही है। हालांकि थोड़ी मात्रा में बीटा कैरोटीन हरी और लाल सब्जियों में भी पाया जाता है। इस एंटीऑक्सीडेंट की खूबी यह है कि इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी बेहतर होती है और आंखों की रोशनी तेज होती है। इसका कारण यह है कि बीट कैरोटीन दरअसल ऐसा तत्व है, जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है।
इसलिए जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर है, देखने में कोई समस्या है या जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है और जो बार-बार बीमार पड़ते हैं, उन सभी के लिए बीटा-कैरोटीन वाले आहारों का सेवन फायदेमंद है। अगर आप इन फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं, तो आपकी आंखें बुढ़ापे तक स्वस्थ रहेंगी।
गाजर
बीटा कैरोटीन का सबसे अच्छा स्रोत कैरट (Carrot) यानी गाजर है। 1 ग्राम गाजर में 83 माइक्रोग्राम बीटा कैरोटीन होता है। इसका अर्थ है कि अगर आप 100 ग्राम गाजर खाते हैं, तो आपको 8285 माइक्रोग्राम बीटा कैरोटीन मिलता है। इसलिए अगर आपकी आंखें कमजोर हैं, तो गाजर आपके लिए सबसे हेल्दी आहार है। आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं और पकाकर भी खा सकते हैं। पकाने से बीटा कैरोटीन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पेट को ठंडा रखने, पाचन और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करेगा ये चटपटा और स्वादिष्ट जलजीरा
सहजन की पत्तियां
सहजन की पत्तियों में भी बीटा-कैरोटीन की मात्रा बहुत अच्छी होती है। बीटा-कैरोटीन के अलावा सहजन की पत्तियों में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और प्रोटीन की मात्रा भी अच्छी होती है। जिन लोगों को आंखों का कोई रोग है, धुंधला दिखाई देता है या इम्यूनिटी कमजोर है, तो ऐसे लोगों को सहजन की पत्तियों से बनी चाय पीनी चाहिए। 1 ग्राम सहजन की पत्तियों में 67 माइक्रोग्राम बीटा-कैरोटीन होता है।
खरबूजा
खरबूजा गर्मियों में खाया जाने वाला बहुत हेल्दी फल होता है। खरबूजा में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ये आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसके अलावा खरबूजा में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो व्यक्ति को पेट की समस्याओं से बचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पका हुआ खरबूजा बीटा-कैरोटीन का भी बहुत अच्छा स्रोत है। जी हां, 1 कप खरबूजा खाने से आपको लगभग 3575 माइक्रोग्राम बीटा-कैरोटीन मिलता है। कुल मिलाकर आपको गर्मियों के मौसम में खरबूजा खाना चाहिए। ये हेल्दी होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या बासमती चावल हेल्दी होते हैं? जानें इसमें मौजूद पोषक तत्व और रेगुलर खाने के फायदे-नुकसान
पपीता
पपीता भी नारंगी रंग का फल होता है। पका हुए पपीते में बहुत सारे पौष्टिक तत्व और मिनरल्स होते हैं, जो आपको स्वस्थ रखते हैं। पपीता खाने से काफी अच्छी मात्रा में बीटा-कैरोटीन मिलता है। इसके अलावा पपीता खाने से हाजमा ठीक रहता है क्योंकि इसमें विटामिन सी और फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। पपीता आपको अपच, बदहजमी जैसी बीमारियों से भी बचाता है। पपीता के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और खून में प्लेटलेट्स बढ़ते हैं।
पालक
हरी सब्जियों में सबसे अधिक हेल्दी पालक माना जाता है। इसके 2 कारण है। पहला आयरन और दूसरा बीटा-कैरोटीन। हालांकि इन 2 तत्वों के अलावा भी ढेर सारे पोषक तत्व, विटामिन्स और मिनरल्स पालक में पाए जाते हैं। इसीलिए पालक के सेवन से आंखें स्वस्थ रहती हैं और शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। 100 ग्राम पालक खाने से आपको 5.6 मिलीग्राम बीटा-कैरोटीन मिलता है। पालक को भी आप चाहे तो कच्चा खाएं, चाहे सब्जी बनाकर खाएं या फिर इसका जूस निकालकर पिएं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi