लाल रंग की सभी फल सब्जियों में होता है ये खास एंटीऑक्सीडेंट, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

लाल रंग के फलों और सब्जियों में ये खास एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आपको कैंसर, गठिया और हार्ट की बीमारियों से दूर रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
लाल रंग की सभी फल सब्जियों में होता है ये खास एंटीऑक्सीडेंट, सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे


क्या आप जानते हैं कि फलों और सब्जियों के अलग-अलग रंगों का इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्वों से सीधे कनेक्शन है? मतलब यह है कि विशेष रंग का फल या सब्जी आपको एक विशेष एंटीऑक्सीडेंट देता है, जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। जैसे आज हम बात कर रहे हैं लाल रंग के फलों और सब्जियों के बारे में। टमाटर, सेब, अनार, चेरी, स्ट्रॉबेरी, तरबूज, चुकंदर, प्याज, रेड कैबेज, करौंदा, रैस्प बेरीज, रेड बेल पिपर आदि सभी ऐसे फल या सब्जियां हैं, जिनका रंग लाल है। इन सभी में प्राकृतिक लाल रंगत के लिए एक खास एंटीऑक्सीडेंट जिम्मेदार होता है, जिसे लाइकोपीन (Lycopene) कहते हैं।

लाइकोपीन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जो वैज्ञानिक शोधों में बहुत अधिक फायदेमंद पाया गया है। कैंसर को रोकने से लेकर कई बीमारियों का खतरा कम करने तक ये खास एंटीऑक्सीडेंट आपके लिए विशेष फायदेमंद है। आइए आपको बताते हैं लाल रंग के फलों और सब्जियों के खाने से मिलने वाले लाइकोपीन के स्वास्थ्य लाभ।

red fruits vegetables benefits

कई तरह के जानलेवा कैंसर से बचाता है

वैज्ञानिकों के अनुसार लाइकोपीन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जिसे कैंसर में सबसे ज्यादा प्रभावी पाया गया है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में कैंसर सेल्स को पनपने से और बढ़ने से रोकता है। रिसर्च के अनुसार स्किन कैंसर, लंग कैंसर, कोलन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि को रोकने में लाइकोपीन सक्षम है। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी करने वाले परिणाम दिखे हैं प्रोस्टेट कैंसर को रोकने में। प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों के अंडकोष में होने वाला कैंसर है। इसलिए डॉक्टर्स पुरुषों को लाल रंग के फलों-सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करने की सलाह देते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पेट को ठंडा रखने, पाचन और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करेगा ये चटपटा और स्वादिष्ट जलजीरा

दिल की बीमारी का खतरा करे कम

लाल रंग के तमाम फलों और सब्जियों को खाने की सलाह हार्ट के रोगियों को भी दी जाती है। इसका कारण यह है कि लाइकोपीन वाले फूड्स आपके दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। लाइकोपीन के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यही दोनों वो फैक्टर हैं, जो आमतौर पर हार्ट की बीमारियों का कारण बनते हैं। इसलिए अगर आपने इन्हें कंट्रोल कर लिया, तो हार्ट की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसलिए दिल की बीमारियों से बचे रहने के लिए आपको भी लाल रंग वाले फल-सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी बढ़ाते हैं लाल आहार

लाल फलों और सब्जियों में लाइकोपीन तो होता ही है, साथ ही विटामिन सी की मात्रा भी बहुत अच्छी होती है। विटामिन सी वो विटामिन है, जो आपके इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा तंत्र) को मजबूत बनाता है, यानी इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसलिए अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है और आप जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं, तो आपके लिए लाल रंग के फलों-सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ये फल और सब्जियां आपको रेस्पिरेटरी इंफेक्शन और कॉमन कोल्ड, फ्लू आदि से बचाएंगे।

इसे भी पढ़ें: इन 5 फूड्स में होता है भरपूर बीटा-कैरोटीन, अच्छी इम्यूनिटी और आंखों की तेज रोशनी चाहिए तो जरूर खाएं

पाचन रहता है दुरुस्त

वैसे तो सभी प्रकार के फलों और सब्जियों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, इसलिए इनके सेवन से पाचन बेहतर रहता है। लेकिन लाल रंग के ज्यादाकर फलों और सब्जियों में सॉल्युबल फाइबर के साथ-साथ नैचुरल वाटर भी होता है, जो आपके शरीर को ठंडा रखता है, डिहाइड्रेशन से रोकता है और पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है। पाचन क्षमता अच्छी होने से शरीर भोजन में मौजूद सभी पोषक तत्वों को अच्छी तरह अवशोषित कर पाता है, जिससे शरीर स्वस्थ और फिट भी रहता है।

lycopene rich foods benefits

जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद हैं लाल फल

आपके जोड़ों के लिए लाल फल और सब्जियां बहुत फायदेमंद हैं। इन फूड्स में लाइकोपीन होने के कारण ये जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करता है। दरअसल ये एंटीऑक्सीडेंट ऐसा है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इंफ्लेमेशन के कारण ही जोड़ों पर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस होता है और जोड़ डैमेज हो जाते हैं। मगर यदि आप अच्छी मात्रा में लाल रंग के फल और सब्जियां खाते हैं, तो आपके जोड़ लंबी उम्र तक स्वस्थ रहते हैं।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

तरबूज ही नहीं इस सड़ी गर्मी में ये 6 फूड आपको देंगे तरबूज जैसी ताजगी और स्वाद, विटामिन सी के साथ मिलेगी ठंडक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version