Sat Oct 10, 2026 | 02:13 AM IST

Medically Reviewed by Dr Chetan Sharma , Consultant - Ayurveda

क्या सभी मॉर्निंग डिटॉक्स वॉटर वाकई में फायदेमंद होते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें सच्चाई

Morning Detox Water: आजकल लोग सुबह उठते ही मॉनिंग डिटॉक्स पानी पीते हैं लेकिन क्या हर किसी के लिए सभी तरह के डिटॉक्स वॉटर फायदेमंद है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने इस बारे में विस्तार से चर्चा की। 

क्या सभी मॉर्निंग डिटॉक्स वॉटर वाकई में फायदेमंद होते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें सच्चाईक्या सभी मॉर्निंग डिटॉक्स वॉटर वाकई में फायदेमंद होते हैं? आयुर्वेदाचार्य से जानें सच्चाई

Morning Detox Water: आजकल सोशल मीडिया पर हर दूसरी रील मॉर्निग डिटॉक्स वॉटर से जुड़ी मिल जाती है। इसी वजह से morning detox water आजकल बहुत ट्रेंड भी कर रहा है। इसी वजह से लोग बिना सोचे-समझे नींबू पानी से लेकर खीरा,नींबू अदरक का वॉटर पी रहे हैं। इससे होने वाले नुकसान के बारे में रील्स में कुछ भी नहीं बताया जाता। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या खाली पेट सुबह उठकर ये डिटॉक्स वॉटर पीना सेहतमंद है या फिर सिर्फ ट्रेंड ही है। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह उठकर पहला पानी कैसा होना चाहिए और आपके लिए क्या सही है, ये सब जानने के लिए हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल के सीनियर आयुर्वेदिक पंचकर्मा कंसल्टेंट डॉ. चेतन शर्मा (Dr. Chetan Sharma, Sr. Ayurveda Panchakarma Consultant, Sarvodaya Hospital, Faridabad & Noida) से बात की। सबसे पहले जानते हैं कि मॉर्निंग डिटॉक्स वॉटर क्या होता है?

मार्निंग डिटॉक्स वॉटर क्या है? - What is Morning Detox Water in Hindi

डॉ. चेतन कहते हैं, "आयुर्वेद के अनुसार, रोज सुबह शरीर से टॉक्सिन्स निकालना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए प्राकृतिक तरीके अपनाने चाहिए ताकि पेट का डायजेशन सही रहे और मेटाबॉल्जिम तेज हो। लेकिन इसके साथ यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि सभी डिटॉक्स वॉटर हर किसी को फायदा नहीं पहुंचाते। मार्निंग वॉटर लेने से पहले वात, पित्त, कफ चेक करना जरूरी है। इसके साथ प्रत्येक व्यक्ति की पाचन शक्ति के बारे में जानना भी जरूरी है।"

detox water expert advicedetox water expert advice

इसे भी पढ़ें: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रोजाना पिएं ये स्पेशल ड्रिंक, झुर्रियों से भी मिलेगा छुटकारा

सुबह लेने वाले डिटॉक्स वॉटर - Morning Detox Water in Hindi

गुनगुना नींबू पानी - Warm Lemon Water

डॉ. चेतन कहते हैं, " नींबू का रस शरीर को Alkaline असर देता है। इससे पाचन ठीक होता है और साथ ही कब्ज से भी राहत देता है। नींबू में विटामिन C होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद होता है। गुनगुना नींबू पानी खाली पेट पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। लेकिन इसके साथ नींबू पानी का रोजाना इस्तेमाल दांतों के इनेमिल को नुकसान पहुंचा सकता है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती हैं, उनके लिए ये नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों को कफ की समस्या होती हैं, उनके लिए नींबू पानी अच्छा नहीं है।

ग्रीन टी - Green Tea

डॉ. चेतन के अनुसार, वैसे तो ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं। इससे मेटाबॉल्जिम में सुधार होता है और जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए ग्रीन टी फायदेमंद है लेकिन ग्रीन टी में कैफीन होता है, जो खाली पेट पीने से एसिडिटी को बढ़ा देता है। इससे कई लोगों को घबराहट भी होने लगती है। जो लोग दिनभर कई कप ग्रीन टी के पीते हैं, उन्हें नींद की समस्या भी हो सकती है।

खीरा, नींबू, हल्दी और अदरक का पानी - Detox Water with Cucumber, Lemon, Turmeric & Ginger

डॉ. चेतन कहते हैं, "खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और अदरक पाचन बढ़ाता है और सूजन कम करता है। हल्दी में तो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करने और इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है, उन्हें ये डिटॉक्स वॉटर नहीं पीना चाहिए। जो लोग सारा दिन पानी पीते हैं, उन्हें गैस की समस्या बढ़ सकती है।"

हल्का गुनगुना पानी - Morning Detox with Warm Water

डॉ. चेतन जोर देकर कहते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार खाली पेट गुनगुना पानी पीना सबसे असरदार है। यह वात, पित्त और कफ वाले सभी लोगों को फायदा पहुंचाता है। इससे शरीर से आम यानी कि टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। पाचन दुरुस्त करता है और कब्ज में कमी लाता है। दिनभर पेट में हल्कापन महसूस होता है। इससे किसी भी तरह के साइड इफैक्ट्स नहीं होते, इसलिए मैं सभी को गुनगुना पानी पीने की सलाह देता हूं।

इसे भी पढ़ें: सुबह चाय या कॉफी पिए बिना नहीं हो पाते फ्रेश? एक्सपर्ट से जानें 3 चीजें, जो करेंगी मदद

डॉक्टर की सलाह - Doctor Advice in Hindi

  • सुबह उठकर सिर्फ गुनगुना पानी पिएं।
  • बाकी डिटॉक्स वॉटर दिन में कभी भी ले सकते हैं।
  • अपने शरीर की जरूरत को देखते हुए ड्रिंक्स चुनें।
  • अगर किसी भी तरह की तकलीफ हो तो तुरंत बंद कर दें।
  • आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर मॉर्निंग डिटॉक्स वॉटर लें।

निष्कर्ष

सोशल मीडिया की रील्स देखकर डिटॉक्स वॉटर न लें, बल्कि डॉक्टर से अपने शरीर की पूरी जानकारी लें और तभी किसी भी तरह का डिटॉक्स वॉटर शुरू करें। कई बार बिना किसी सलाह के शुरू किया डिटॉक्स वॉटर शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। डिटॉक्स वॉटर के साथ कसरत करना, संतुलित डाइट लेना भी जरूरी है।

FAQ

  • क्या सुबह डिटॉक्स पानी पीना अच्छा है?

    सुबह डिटॉक्स वॉटर पीने से डाइजेशन और मेटाबॉल्जिम में सुधार, त्वचा में चमक, शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे शरीर में इम्यूनिटी भी बढ़ती है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
  • डिटॉक्स वॉटर के क्या नुकसान हैं?

    डिटॉक्स वॉटर ज्यादा पीने से कई नुकसान हो सकते हैं। इससे एलर्जी, दांतों को नुकसान, ब्लड में सोडियम कम होने जैसी समस्याएं आ सकती है।
  • डिटॉक्स वाटर कब पीना चाहिए?

    डिटॉक्स वॉटर को आप दिन में किसी भी समय पी सकते हैं। वैसे सुबह के समय खाली पेट पीना सबसे अच्छा माना जाता है। कसरत करने के बाद डिटॉक्स वॉटर पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और रात को सोने से पहले पीने से नींद बेहतर होती है और मन शांत होता है।

Read Next

→ कौन से 7 आयुर्वेदिक तरीके रखते हैं पेट को सेहतमंद, जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 22, 2025 09:03 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Aug 22, 2025 09:03 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Chetan Sharma