Does drinking green tea improve skin: हर फिटनेस फ्रिक की डाइट में आपको ग्रीन टी जरूर मिल जाएगी। ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है जिससे वेट मेंटेन रखने में मदद मिलती है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उनके लिए ग्रीन टी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लोटिंग, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती है। ग्रीन टी बॉडी को एनर्जेटिक रखने में मदद करती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें दूध वाली चाय और कॉफी के मुकाबले कैफीन कम होती है इसलिए इससे सेहत को नुकसान नहीं होता है। क्या आप जानते हैं ग्रीन टी को ग्लो बढ़ाने के लिए भी पिया जाता है? इसके सेवन से त्वचा को कई फायदे मिलते हैं जिनके बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है।
इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली के ब्लूम क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अंजना कालिया (Dr. Anjana Kalia, Ayurvedic Doctor and Nutritionist, Bloom Clinic, Delhi) से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
त्वचा के लिए ग्रीन टी के फायदे- Green Tea Benefits For Skin Health
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। जानें इसके सेवन से त्वचा को क्या फायदे मिलते हैं-
स्किन इंफ्लेमेशन कम होती है- Skin Inflammation
ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स होते हैं जो त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स स्किन में खुजली, रेडनेस और सूजन कम करने में मदद करते हैं। रोजाना इसके सेवन से बॉडी और स्किन इंफ्लेमेशन कम होती है और स्किन ग्लो करती है।
एक्ने की समस्या कम होती है- Acne
अगर आपको एक्ने-पिंपल की समस्या रहती है, तो आपको रोजाना ग्रीन टी जरूर पीनी चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो एक्ने-पिंपल की समस्या कम करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स होते हैं जो स्किन इंफेक्शन कम करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी पीने से सीबम प्रोडक्शन कंट्रोल होता है और स्किन ऑयली नजर नहीं आती है।
इसे भी पढ़ें- ग्रीन टी या हिबिस्कस टी: सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से
स्किन ग्लो करती है- Boost Skin Glow
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्किन हेल्थ को इंप्रूव करते हैं। इसके सेवन से स्किन में नेचुरल ग्लो बना रहता है। ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव करता है जिससे स्किन ग्लोइंग और हेल्दी रहती है। इसके सेवन से डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस कम होती है और स्किन हेल्थ इंप्रूव होती है।
बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं- Anti-Ageing
ग्रीन टी पीने से स्किन में बढ़ती उम्र के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई विटामिन्स होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले डैमेज से बचाते हैं। इससे रिंकल्स, फाइन लाइंस कम होते हैं और स्किन इलास्टिसिटी इंप्रूव होती है। इसके रोजाना सेवन से त्वचा में उम्र के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं।
इसे भी पढ़ें- बड़ी फायदेमंद है ये जापानी ग्रीन टी, पाचन क्रिया को तेज करने के साथ स्ट्रेस कम करने में है मददगार
स्किन टोन इंप्रूव होती है- Improve Skin Tone
ग्रीन टी पीने से स्किन टोन भी इंप्रूव होती है। इससे डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन की समस्या कंट्रोल होती है। दरअसल, इसके सेवन से बॉडी डिटॉक्स होती है और स्किन हेल्थ ठीक होती है।
एक्सपर्ट टिप
रोजाना एक से दो कप ग्रीन टी दिनभर में पीना फायदेमंद है। इससे ज्यादा मात्रा में पीने से सहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप खाली पेट ग्रीन टी पीते हैं, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगी।
निष्कर्ष
लेख में हमने जाना त्वचा के लिए ग्रीन टी कैसे फायदेमंद है। साथ ही, इसके सेवन से त्वचा को क्या-क्या फायदे होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिससे ओवरऑल स्किन हेल्थ को फायदा होता है। ग्रीन टी पीने से स्किन टोन भी इंप्रूव होती है। इससे डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन की समस्या कंट्रोल होती है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए किसी डाइट एक्सपर्ट से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
FAQ
ग्रीन टी पीने से चेहरे पर क्या होता है?
ग्रीन टी पीने से स्किन में नेचुरल ग्लो बना रहता है। इससे डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन की समस्या कंट्रोल होती है। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स स्किन में खुजली, रेडनेस और सूजन कम करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी पीने से स्किन में बढ़ती उम्र के लक्षण जल्दी नजर नहीं आते हैं।रोज सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से क्या होता है?
सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से डाइजेशन इंप्रूव होता है। इससे ब्लोटिंग, एसिडिटी और पाचन संबंधित समस्याएं कम होती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट लॉस में मदद मिलता है। खाली पेट ग्रीन टी पीने से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है।ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है?
ग्रीन टी में नींबू मिलाकर पीने से यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगी। नींबू मिलाकर पीने से यह बॉडी के लिए सुपरफूड बन जाता है। इस कॉम्बिनेशन से वेट लॉस होता है और बॉडी एनर्जेटिक रहती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version