Why Green Tea Is Good For Fatty Liver: हर फिटनेस फ्रिक की डाइट में आपको ग्रीन टी जरूर मिलेगी। यह हर्बल टी वेट मेंटेन करने के लिए सुपरफूड है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। ग्रीन टी पीने से डाइजेशन इंप्रूव होता है और एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसलिए डाइजेशन खराब होने पर ग्रीन टी पीना फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो स्किन और हेयर हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी पीना लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से लिवर से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ग्रीन टी लिवर हेल्थ पर कैसे असरदार होती है? इस बारे में जानने के लिए हमने मणिपाल हॉस्पिटल (ब्रॉडवे) के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक बनर्जी से बात की।
ग्रीन टी पीना लिवर हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है? Green Tea Benefits For Liver Health
ग्रीन टी में बायोलॉजिकली एक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं, जो इसके जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स में से एक हैं। ये कंपाउंड लिवर हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी लिवर एंजाइम्स पर कैसे काम करेंगे यह व्यक्ति की सेहत पर भी निर्भर करता है। इसका असर फैटी लिवर की समस्या में भी होता है। जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है उन्हें ग्रीन टी पीने से काफी फायदा होता है। अध्ययनों से पता चला है कि अगर रोज सीमित मात्रा में ग्रीन टी का सेवन किया जाए, तो इससे कैंसर, सिरोसिस और फैटी लीवर रोग का खतरा कम होने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या ज्यादा ग्रीन टी पीने से हड्डियां कमजोर हो सकती है? डॉक्टर से जानें
ग्रीन टी लिवर हेल्थ को कैसे इंप्रूव करती है? How Green Tea Improve Liver Health
- ग्रीन टी पीने लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। इससे फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं का खतरा भी कम होता है।
- ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। ये लिवर सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन से बचाने में मदद करते हैं।
- डेली डाइट में ग्रीन टी शामिल करने से लिवर फंक्शन इंप्रूव होता है। इसे पीने से लिवर में फैट जमना कम हो जाता है और लिवर में एंजाइम्स इंप्रूव होते हैं।
- ग्रीन टी के सेवन से लिपिड मेटाबॉलिज्म रेगुलेट होता है। इसे पीने से लिवर पर फैट जमा होने का खतरा कम हो जाता है।
क्या कहती है रिसर्च
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिसर्च के मुताबिक, ग्रीन टी लिवर हेल्थ इंप्रूव करने में मदद करती है। ग्रीन टी में लिवर की बीमारी पर निवारक और चिकित्सीय दोनों तरह से काम करती है। अध्ययन से यह भी पता चलता है ग्रीन टी लिपिड मेटाबॉलिज्म में मदद करती है। इसके सेवन से लिवर में लिपिड और फैट्स जमा होने का खतरा कम होता है। इसलिए डेली डाइट में ग्रीन टी शामिल करने से लिवर हेल्थ इंप्रूव होने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या ग्रीन टी में हल्दी डालकर पीना फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें
निष्कर्ष
ग्रीन टी का सेवन करना ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से फैटी लिवर की समस्या कंट्रोल होने में मदद मिलती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के लिए एंजाइम्स की तरह काम करते हैं। इसके सेवन से लिवर हेल्थ इंप्रूव होती है और कई बीमारियों का खतरा कम होता है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से बात करें।
FAQ
क्या ग्रीन टी लिवर के लिए अच्छी है?
डॉक्टर के मुताबिक, लिवर हेल्थ के लिए ग्रीन टी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से फैटी लिवर की समस्या कंट्रोल होने में मदद मिलती है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के लिए एंजाइम्स की तरह काम करते हैं। इसके सेवन से लिवर हेल्थ इंप्रूव होती है।ग्रीन टी पीने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
ग्रीन टी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदा मिलता है। यह वेट लॉस करने, हार्ट को हेल्दी रखने और गठिया जैसी बीमारियों में फायदेमंद होती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और डायबिटीज व ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है।लिवर के लिए सबसे अच्छा जूस कौन सा है?
लिवर हेल्थ के लिए सब्जियों और फलो से बने जूस फायदेमंद होते हैं। ऐसे में चुकंदर, गाजर का जूस या करेले के जूस का सेवन कर सकते हैं। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पालक जूस भी फायदेमंद होता है।
Read Next
बच्चों को एनर्जेटिक रखने के लिए टिफिन में दें ये 10 आयरन रिच फूड्स, एक्सपर्ट से जानें फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version