Cucumber and Mint Detox Water: खीरा और पुदीना, दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। गर्मियों में खीरे और पुदीने को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। खीरे और पुदीने की तासीर भी ठंडी होती है, जो पेट और शरीर को ठंडक देते हैं। अक्सर लोग खीरे का सेवन सलाद के रूप में करते हैं। तो वहीं, पुदीने का चटनी या ड्रिंक के रूप में सेवन किया जाता है। आप चाहें तो खीरे और पुदीने को डिटॉक्स वॉटर के रूप में भी ले सकते हैं। जी हां, खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप नियमित रूप से इस पानी का सेवन कर सकते हैं। खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर शरीर को ठंडक प्रदान करता है। साथ ही, शरीर में जमा टॉक्सिंस को भी बाहर निकालता है। यह ड्रिंक वेट लॉस में भी बेहद कारगर साबित हो सकती है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मियों में खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर पीने के फायदे और बनाने का तरीका-
गर्मियों में खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर पीने के फायदे- Benefits of Cucumber and Mint Detox Water in Hindi
1. पाचन-तंत्र को दुरुस्त रखे
गर्मियों में खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर पीने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। गर्मियों में पाचन क्रिया कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में आप खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर पी सकते हैं। खीरे और पुदीने से बना डिटॉक्स वॉटर पीने से पाचन क्रिया मजबूत बनती है। अगर आप नियमित रूप से इस ड्रिंक को पिएंगे, तो इससे एसिडिटी में भी आराम मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Cucumber Water: गर्मी में शरीर को ठंडक देगा खीरे का पानी, जानें इसे पीने के 7 फायदे
टॉप स्टोरीज़
2. स्किन पर निखार
गर्मियों में हम सभी को त्वचा से जुड़ी तरह-तरह की समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। ऐसे में आप त्वचा की डलनेस दूर करने के लिए खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर पी सकते हैं। खीरा और पुदीने का पानी पीने से त्वचा पर निखार आता है। दरअसल, इस डिटॉक्स वॉटर को पीने से शरीर में जमा टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। इससे स्किन साफ और क्लियर नजर आती है। साथ ही, दाग-धब्बों और मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।
3. शरीर को हाइड्रेट रखे
गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। अक्सर लोगों को नॉर्मल पानी पीने की इच्छा नहीं होती है। ऐसे में खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर पीना फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से पानी की कमी दूर होती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखकर, आपको कई बीमारियों से बचाता है। साथ ही, शरीर से अपशिष्ट पदार्थ भी बाहर निकलते हैं।
इसे भी पढ़ें- रातभर पानी में डालकर रखें खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक, सुबह इस डिटॉक्स वॉटर को पीने से मिलेंगे कई फायदे
4. शरीर को ठंडा रखे
खीरे और पुदीने की तासीर ठंडी होती है। आप रोजाना शरीर को ठंडा रखने के लिए इस डिटॉक्स वॉटर का सेवन कर सकते हैं। यह ड्रिंक शरीर और पेट को ठंडक दिलाता है। साथ ही, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो गर्मियों में खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर बनाने का तरीका- Cucumber and Mint Detox Water Recipe in Hindi
- खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
- इसके लिए आप एक बोतल में नॉर्मल पानी डालें।
- इसमें खीरे के छोटे-छोटे स्लाइस काटें।
- फिर पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें।
- खीरे और पुदीने को बोतल में डाल दें।
- अब इस पानी को रातभर के लिए छोड़ दें।
- आप इसमें काला नमक या नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
- फिर सुबह इस पानी को पी सकते हैं।
- आप चाहें तो गर्मियों में पूरे दिनभर खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर पी सकते हैं।
- इस ड्रिंक को पीने से सेहत को कई लाभ मिलेंगे।
आप भी गर्मियों में दिनभर एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड रहने के लिए खीरे और पुदीने का डिटॉक्स वॉटर पी सकते हैं। इस ड्रिंक का सेवन सभी लोग कर सकते हैं। आप सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। या फिर पूरे दिनभर भी इस पानी को पी सकते हैं।