Cucumber Lemon Mint Ginger Detox Water: सुबह उठते ही कई लोग चाय पीते हैं, तो कोई कॉफी का सेवन करता है। हालांकि, स्वस्थ रहने के लिए सुबह की शुरुआत हमेशा पानी के साथ करनी चाहिए। वैसे तो कई लोग सुबह-सुबह उठते ही गर्म पानी पीते हैं। वहीं, कुछ लोग सुबह गर्म पानी में नींबू का रस या शहद मिलाकर पीना पसंद करते हैं। इसके अलावा, आप सुबह खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का पानी भी पी सकते हैं। अगर आप इस पानी को पीकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे, तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे। इसके लिए आपको खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक को रातभर के लिए पानी में डालकर छोड़ देना होता है। फिर सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पीना होता है। इस पानी को पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का पानी न सिर्फ सेहत, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसलिए आपको रोज सुबह इस पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो पूरे दिनभर भी थोड़ा-थोड़ा करके इस पानी को पी सकते हैं। तो आइए, इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का डिटॉक्स वॉटर पीने के फायदे और बनाने का तरीका-
खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का डिटॉक्स वॉटर पीने के फायदे
1. शरीर को हाइड्रेट रखता है
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। अगर आप खीरा, पुदीना, नींबू और अदरक के पानी का सेवन रोजाना करेंगे, तो इससे शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। खीरे में 95 फीसदी से ज्यादा पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
2. वेट लॉस में मददगार
खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का डिटॉक्स वॉटर आपका वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। इस पानी को पीने से फैट और कैलोरी बर्न होती है। साथ ही, पेट भी भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन नियंत्रण में रहता है।
3. आंतों को स्वस्थ रखता है
पेट और आंतों को स्वस्थ रखने के लिए भी आपको खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का पानी पीना चाहिए। रोज सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से पाचन क्रिया तेज होती है। इससे पाचन-तंत्र मजबूत बनता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं। इस पानी को पीने से गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए खीरा कैसे खाएं? जानें 4 तरीके जिनसे वेट लॉस में मिलेगी मदद
4. शरीर से विषाक्त पदार्थ निकाले
स्वस्थ रहने के लिए शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालना बहुत जरूरी होता है। लेकिन खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। इस पानी को पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ पेशाब के जरिए आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
5. इम्यूनिटी बढ़ाए
नींबू और पुदीना विटामिन-सी के अच्छे सोर्स होते हैं। ऐसे में अगर आप खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का पानी रोजाना पिएंगे, तो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
6. त्वचा पर निखार लाए
खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का डिटॉक्स वॉटर पीने से त्वचा भी खूबसूरत बनती है। इस पानी को पीने से बॉडी और त्वचा हाइड्रेट रहते हैं। इससे शरीर में जमा गंदगी बाहर निकलती है, जिससे त्वचा स्वस्थ बनती है। इस पानी को पीने से मुंहासे और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।
इसे भी पढ़ें- पुदीना और धनिया का पानी पीने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें सेवन के 3 तरीके
खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का डिटॉक्स वॉटर कैसे बनाएं?
- खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक का डिटॉक्स वॉटर बनाना काफी आसानी है।
- इसके लिए आप एक कांच की बोतल में पानी डाल दें।
- अब इसमें खीरे के 4-5 स्लाइस, पुदीने की 7-8 पत्तियां, अदरक का छोटा टुकड़ा और नींबू की 2 स्लाइस डाल दें।
- इस पानी को रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- आप इस पानी को रोज सुबह खाली पेट पी सकते हैं।
- आप चाहें तो इस पानी को पूरे दिन भी पी सकते हैं।
आप भी गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने और हाइड्रेट रखने के लिए खीरा, नींबू, पुदीना और अदरक के इस पानी का सेवन कर सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version