Dietary Changes For Constipation: खराब खानपान और जीवनशैली कई गंभीर समस्याओं का कारण बनती है। जिनमें पेट से जुड़ी समस्याएं सबसे आम हैं। आहारा में पर्याप्त फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी, तली-भुनी, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का अधिक सेवन के कारण हमारी पाचन क्रिया प्रभावित होती है। जिससे पेट में गैस, अपच, ब्लोटिंग, आंतों में सूजन, उल्टी-दस्त आदि जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। इनमें पेट की सबसे आम परेशानी है कब्ज की समस्या। पेट में कब्ज की समस्या लोगों को आए दिन परेशान करती है। लेकिन पेट में कब्ज लंबे समय तक बनी रहती है, तो इससे यह कई गंभीर रोगों को जन्म दे सकती है जैसे बाउल ऑब्सट्रक्शन, एनल फिशर, बवासीर आदि।
लोग कब्ज से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय और घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, लेकिन सभी को इनसे आराम नहीं मिलता है। अब सवाल यह है कि कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? डायटीशियन मनप्रीत की मानें तो खानपान और डाइट में कुछ मामूल बदलाव करके कब्ज से राहत पाई जा सकती है। इस लेख में हम आपको कब्ज से छुटकारा पाने के लिए डाइट में 5 बदलाव (Dietarty Changes For Constipation) बता रहे हैं।
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए डाइट में 5 बदलाव- Dietarty Changes For Constipation In Hindi
डायटीशियन मनप्रीत के अनुसार कब्ज की समस्या कुछ लोगों कई दिनों और हफ्तों तक भी परेशान कर सकीत है। इसके आपका मल कठोर हो जाता है, जिसे पास करने में दिक्कत होती है। ऐसी स्थिति में डाइट में ये बदलाव आपको कब्ज से राहत प्रदान करने में मदद करेंगे।
1. कॉपर चार्ज्ड पानी पिएं
अपने दिन की शुरुआत सुबह 400ml रातभर तांबे के बर्तन में रखे पानी पीकर करें। इससे मलत्याग को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढें: दालचीनी की चाय पीने से सेहत मिलेंगे 10 जबरदस्त फायदे, जानें कैसे बनाएं
2. गोंद कतीरा का पानी पिएं
रात को गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर रख दें और सुबह-सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करें। इसमे रेचक गुण (Laxative Properties) होते हैं, जिससे यह कब्ज से राहत पाने में मदद करता है।
3. छाछ पिएं
लंच के 30 मिनट पहले छाछ के साथ 1 छोटा चम्मच रात भर भीगे हुए चिया के बीज का सेवन करें। य फाइबर से भरपूर, जो पाचन में सुधार करने और मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है।
View this post on Instagram
4. सिलियम की भूसी और सेब का सिरका
डिनर से पहले 200ml पानी में 1 चम्मच सिलियम की भूसी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करें। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक जो कब्ज से राहत प्रदान करने में बहुत लाभकारी है।
इसे भी पढें: डाइट में फाइबर बढ़ाने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें 15 फूड्स
5. दूध में घी मिलाकर पिएं
रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में 1/2 छोटा चम्मच A2 गाय का घी और एक चुटकी जायफल पाउडर मिलाकर इसका सेवन करें। यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
All Image Source: Freepik