Cinnamon Tea Benefits In Hindi: दालचीनी की चाय का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने और उन्हें दूर रखने में बहुत फायदेमंद है। दालचीनी कई जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है। यह मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, कॉपर, जिंक, नियासिन, थायमिन और लाइकोपीन जैसे शरीर के लिए पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। जिससे यह शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करने में भी बहुत लाभकारी है। दालचीनी के फायदों को बारे में अधिक जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की।
उनकी मानें तो अगर आप नियमित रूप से दालचीनी का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को अद्भुत फायदे मिलते हैं। बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं कि दालचीनी की पीने के क्या फायदे मिलते हैं और दालचीनी की चाय कैसे बनाएं (dalchini ki chai kaise banaye)? इस लेख में हम आपको दालचीनी की चाय पीने के 10 फायदे (dalchini ki chai peene ke fayde) और बनाने का तरीका बता रहे हैं।
दालचीनी चीनी की चाय पीने के फायदे- Cinnamon Tea Benefits In Hindi
- वजन घटाने में मददगार है: अगर आप सुबह की शुरुआत दालचीनी की चाय से करते हैं, तो यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने और तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करती है, जिससे वजन प्रबंधन में मदद मिलती है।
- अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग नहीं होती है: दालचीनी की चाय कुछ मीठा या जंक फूड्स की क्रेविंग को रोकने में मदद करती है। इसमें सीलोन दालचीनी की चाय बहुत लाभकारी है।
- त्वचा के लिए फायदेमंद है: दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में टॉक्सिन्स और फ्री रेडिकल्स से लड़ने मदद करते हैं। यह कील-मुंहासे, दाग-धब्बों को कम करने में मददगार है।
- मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है: यह चिंता और तनाव से लड़ने में मदद करती है। दिमाग को शांत करती है और ब्रेन फंक्शन को बढ़ावा देती है। यह याददाश्त बढ़ाने में भी सहायक है।
- पीरियड्स में फायदेमंद है: अगर महिलाएं पीरियड्स से कुछ दिन पहले नियमित रूप से दालचीनी की चाय पीती हैं, तो इससे पीएमएस के लक्षणों के साथ ही पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन से भी छुटकारा मिलता है।
- बैक्टीरियल इन्फेक्शन में लाभकारी है: दालचीनी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण, एलर्जी, खुजली और फंगस से लड़ने में मदद करते हैं।
- ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है: डायबिटीज रोगियों के लिए दालचीनी की चाय बहुत लाभकारी है, क्योंकि यह ब्लड शुगर में स्पाइक को रोकने और ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करती है।
- हाई बीपी में में मददगार है: नियमित रूप से दालचीनी की चाय पीने से सिर्फ ब्लड प्रेशर कंट्रोल ही नहीं रहता है, बल्कि इसे हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद मिलती है।
- अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देती है: दालचीनी की चाय खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है।
- दिल रहता स्वस्थ: हृदय के कार्यों में सुधार करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी यह बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह हृदय रोगों के जोखिम कारकों के जोखिम को भी कम करती है।
इसे भी पढें: डाइट में फाइबर बढ़ाने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें 15 फूड्स
इसे भी पढें: शरीर में पोटेशियम की कमी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, जानें इसके लिए क्या खाएं
दालचीनी की चाय कैसे बनाएं- How To Make Cinnamon Tea
दालचीनी की चाय बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बस 150 ml पानी लेना है और इसमें 1/4 दालचीनी पाउडर या 1 इंच तक दालचीनी की छड़ी डालकर उबालना है। इसे अच्छी तरह उबालें और आधे होने का इंतजार करें। इसे छान लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर पिएं। इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे।
All Image Source: Freepik.com
(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)