Jujube Tea Health Benefits In Hindi: बेर बहुत ही हेल्दी फल है। बच्चे से लेकर वयस्क तक इसे बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं। बेर कई तरह के पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। नियमित रूप से बेर का सेवन करने से न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होती है, बल्कि मौसमी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। यहां तक कि बेर का सेवन करने से नींद भी अच्छी आती है, पाचन क्षमता में सुधार होता है और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। क्या आप जानते हैं कि बेर की ही तरह, बेर की चाय पीना भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो बदलते मौसम में बेर की चाय पीना एक अच्छा ऑप्शन है। यहां हम आपको बता रहे हैं बेर की चाय पीने के (ber ki chai peene ke fayde) फायदे। इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
बेर की चाय पीने के फायदे- Jujube Tea Health Benefits In Hindi
कब्ज से छुटकारा मिलता है
देर तक जगना, अनहेल्दी चीजें खाना और एक्सरसाइज न करना। इस तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बुरी आदतों की वजह से लोग कब्ज या ब्लोटिंग जैसी समस्या से पीड़ित रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए आप बेर की चाय बनाकर पी सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो बेर की चाय में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो पेट को ठंडा करते हैं और मल त्याग करने की प्रक्रिया को सहज बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: गोजी बेरी की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
बदलते मौसम में लोग अक्सर आसानी से बीमार हो जाते हैं। ऐसा खासकर उन लोगों के साथ होता है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। वहीं, अगर आप इस मौसम में बेर का सेवन करते हैं या फिर बेर की चाय पीते हैं, तो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। वैसे भी सदियों से हमारे यहां बेर का इस्तेमाल दवाईयां बनाने में किया जाता है। इसकी मदद से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी बीमारियों से रिकवरी में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: सेहत से जुड़ी इन 8 समस्याओं को दूर करती है बेर के पेड़ की छाल, जानें प्रयोग के तरीके
बीमारी का रिस्क कम करता है
बेर में विटामिन, एमिनो एसिड, फ्लेवोनोइड्स और अलग-अलग माइक्रोएलीमेंट्स होते हैं। इसका सेवन करने से स्प्लीन (Spleen) डिजीज का रिस्क कम होता है। आपको बता दें कि स्प्लीन एक ऑर्गन है, जो कि ठीक रिब केज (Rib Cage) के नीचे स्थित है। बीमारियां जैसे, इंफेक्शन, लिवर डिजीज होने की वजह से स्प्लीन का आकार बढ़ सकता है। वहीं, अगर आप बेर की चाय का सेवन करते हैं, तो इस तरह की गंभीर बीमारी होने के रिस्क को कम किया जा सकता है।
नींद बेहतर आती है
अगर आपको रात को नींद नहीं आती है, तो सोते समय बेर की चाय पी सकते हैं। इससे आपकी नींद बेहतर होगी और सुबह उठकर फ्रेशनेस फील कर सकते हैं। दरअसल, बेर की चाय में विटामिन-सी, पोटेशियम, आयरन, पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स जैसे कई तत्व होते हैं। इस तरह के तत्व न्यूरोट्रांसमीटर में बदलाव के लिए जिम्मेदार होते हैं। नतीजतन, बेर की चाय पीने से बेहतर नींद आने में मदद मिलती है।
स्किन के लिए लाभकारी
अगर आप नियमित रूप से बेर की चाय पीते हैं, तो इससे आपकी स्किन पर भी बहुत अच्छा असर पड़ता है। दरअसल, बेर में विटामिन-सी होता है। विटामिन-सी ऐसा तत्व है, जो स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। विटामिन-सी, स्किन को प्रोटेक्ट करता है, कोलेजन के प्रोडक्शन को प्रमोट करता है और स्किन की इलास्टिसिटी को बेहतर बनाता है। इस तरह देखा जाए, तो अगर आप नियमित रूप से बेर की चाय पीते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में, तो स्किन में ग्लो नजर आ सकता है।
All Images Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version