Fruits To Boost Immunity In Hindi: मौसम बदलते ही ज्यादतार लोग बीमार पड़ जाते हैं। किसी को खांसी, तो किसी को जुकाम हो जाता है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं, जिन लोगों की इम्यूनिटी वीक होती है, वे बहुत जल्दी और बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं। अगर आप मौसमी बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें, जिससे आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग हो सके। इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं सेब- Eat Apple To Boost Immunity
यह बात तो आप जानते ही होंगे कि रोजाना एक सेब खाने से डॉक्टर को खुद से दूर रखा जाता है। इसका मतलब है कि रोज एक सेब खाने की वजह से आपक से इम्यूनिटी बढ़ती है, बीमारियां कम होती हैं और मौसमी बुखार से लड़ने की आपकी शारीरिक क्षमता में भी इजाफा होता है। सेब में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, विटामिन तथा मिनरल्स का भी अच्छा स्रोत है और फाइबर भी इसमें पाया जाता है। ये तमाम तत्व आपको जर्म्स और बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 फल और सब्जियां, जिनमें संतरे से ज्यादा होता है विटामिन C
इम्यूनिटी बूस्टर है संतरा- Eat Orange To Boost Immunity
संतरा विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है। विशेषज्ञों की मानें, तो संतरे को इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सबसे अच्छे फलों में से माना जाता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि विटामिन-सी की रोजाना की जरूरत का करीब 70 फीसदी आप एक संतरे से हासिल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि मौसमी बीमारियों को दूर रखता है, फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करता है और सर्दी-जुकाम को भी दूर रखता है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल और सब्जियां, इंफेक्शन से होगा बचाव
इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने के लिए अंगूर खाएं- Eat Immunity Booster Grapes
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अंगूर का सेवन भी कर सकते हैं। अंगूर विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत माना जाता है। इसके अलावा, अंगूर पानी से भरा फल है। इसलिए, इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, बॉडी हाइड्रेट रहता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी कंपोनेंट इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाकर आपको संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करता है। आपको बताते चलें कि 100 ग्राम अंगूर में करीब 4 मिलिग्राम विटामिन-सी होता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में इन 5 रसीले फलों को खाकर बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी, शरीर को मिलेंगे जरूरी पोषक तत्व
ब्लूबेरी से बढ़ाएं इम्यूनिटी पॉवर- Blueberries To Boost Immunity
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में ब्लूबेरी को भी शामिल कर सकते हैं। यह भी बेहतरीन और स्वादिष्ट फलों में से एक है। इसमें फ्लेवेनॉएड्स होता है, जो कि एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है। यह इम्यूनिटी बूस्ट कर सेल्स डैमेज होने से रोकता है। यही नहीं, यह पेट को साफ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। इसका सेवन कोई भी कर सकता है।
कीवी का सेवन कर बढ़ाएं इम्यूनिटी- Immunity Booster Kiwi
कई स्वास्थ्य चिकित्सक कीवी को भी पौष्टिक फलों में मानते हैं। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आप कीवी का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। इसमें विटामिन भी प्रचुर मात्रा में मौजूद है, जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह बीमार होने के रिस्क को कम करता है और इसमें सॉल्यूबर डाइटरी फाइबर होता है, जो पाचन क्षमता को बेहतर करने में मदद करता है।
image credit: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version