
Angoor Kab Khana Chahiye: अंगूर पोषक तत्वों का पावरहाउस है। अंगूर विटामिन सी से भरे होते हैं, यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। साथ ही अंगूर (Grapes in Hindi) स्वास्थ्य, संयोजी ऊतक विकास और घाव भरने के लिए भी जरूरी होता है। इसके साथ ही अंगूर में विटामिन के भी होता है, जो रक्त के थक्के जमने और हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं अंगूर पोटैशियम का अच्छा सोर्स है, यह हृदय के लिए (Grapes Benefits in Hindi) जरूरी होता है। लेकिन अंगूर के ये सभी पोषक तत्व आपको तभी मिल सकते हैं, जब इनका सेवन सही समय और तरीके से किया जाता है। अंगूर कब खाना चाहिए, एक दिन में कितने अंगूर खाने चाहिए? आइए इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं इसके बारे में-
अंगूर में पोषक तत्व (Grapes Nutritional Value)
अंगूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। 150 ग्राम अंगूर में निम्न पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- कैलोरी: 104
- प्रोटीन: 1.09 ग्राम
- कुल फैट: 0.24g
- कार्बोहाइड्रेट: 27.33g
- फाइबर: 1.4 ग्राम
- शुगर: 23.37g
- पोटैशियम: 288 मिलीग्राम
- विटामिन सी: 4.8 मिलीग्राम
- विटामिन के: 22 माइक्रोग्राम
अंगूर कब खाना चाहिए? (Right Time to Eat Grapes)
अंगूर मीठे रसीले फलों में से एक है। यह खट्टा-मीठा और स्वादिष्ट होता है। साथ ही अंगूर में पोषक तत्व भी उच्च मात्रा में होते हैं। अंगूर को मिड मॉर्निंग या दोपहर में खाना अधिक फायदेमंद (Angoor Kab Khana Chahiye) होता है। सुबह खाली पेट और रात को अंगूर कभी नहीं खाने (Angoor Kab Nahi Khana Chahiye) चाहिए। दरअसल, सुबह खाली पेट अंगूर खाने से गैस, खट्टी डकार और अपच की समस्या हो सकती है। रात को भी अंगूर खाना नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अंगूर खाने का सबसे सही समय सुबह और दोपहर का होता है।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी के दौरान काले अंगूर खाने से मिलते हैं ढेर सारे फायदे, कई समस्याओं से करता है बचाव
एक दिन में कितने अंगूर खाने चाहिए? : How Many Grapes Can I Eat a Day : Ek Din me Kitne Angoor Khane Chahiye
किसी भी खाद्य पदार्थ के लाभ तभी मिलते हैं, जब उनका सेवन सीमित और तय मात्रा में किया जाता है। एक दिन में 1.5 से 2 कप अंगूर खाए जा सकते हैं। अंगूर का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, अधिक अंगूर सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अंगूर में शानदार पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृति के लोगों को खट्टे अंगूर खाने से बचना चाहिए। पित्त वाले लोगों को खट्टे चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। पित्त प्रकृति को इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए।
अंगूर कब और कैसे खाना चाहिए (How to Eat Grapes)
वैसे तो अंगूर को सीधे तौर पर भी खाया जा सकता है यानी अंगूर को धोया और सीधा खा लिया। लेकिन आप चाहें तो अंगूर को अलग-अलग तरीकों से भी खा सकते हैं। इसमें आप अंगूर की स्मूदी, जूस आदि बना सकते हैं।
- आप अंगूर की स्मूदी बना सकते हैं। इसमें अंगूर को पालक, खीरा, केला, केल और पुदीना साथ में ब्लैंड कर सकते हैं।
- इसके अलावा आप अंगूर को दही के ऊपर डालकर भी खाया जा सकता है।
- अंगूर का सेवन सलाद के रूप में किया जा सकता है। अंगूर को काट लें और सलाद में डाल दें।
- अंगूर की मिठाई बनाई जा सकती है। इसके लिए कटे हुए सेब, स्ट्रॉबेरी और डार्क चॉकलेट के साथ अंगूर मिलाएं।
- अंगूर का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। आप अंगूर का जूस निकालकर पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - त्वचा को जवां बनाए रखने में मददगार है लाल अंगूर, जानें इस्तेमाल के तरीके
अंगूर सेहतमंद होते हैं, इसलिए आपको भी इसे अपनी डाइट में जरूरी शामिल करना चाहिए। लेकिन अगर आप कोई स्पेशल डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर अंगूर खा सकते हैं। खट्टे अंगूरों के बजाय मीठे और रसीले अंगूर खाएं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version