Red Grapes Benefits for Skin in Hindi: खूबसूरत, ग्लोइंग और निखरी त्वचा हर किसी को पसंद होती है। इसके लिए महिला हो या पुरूष, सभी तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स (Skin Care Tips in Hindi) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करके भी स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। त्वचा को ग्लोइंग और निखरी बनाने के लिए अंगूर (Grapes Benefits for Skin) काफी फायदेमंद होते हैं। आपके काले, हरे अंगूर तो जरूर खाएं होंगे, लेकिन आज हम बात कर रहे हैं लाल अंगूर से त्वचा को होने वाले फायदों (Red Grapes for Skin) के बारे में।
लाल अंगूर रस से भरा हुआ और काफी पौष्टिक होता है। लाल अंगूर में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई काफी अधिक होता है। ये सभी तत्व त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं लाल अंगूर खाने या लगाने से त्वचा को कौन-कौन से लाभ (Red Grapes Good for Skin) मिलते हैं।
त्वचा के लिए लाल अंगूर के फायदे (Red Grapes Benefits for Skin)
- लाल अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है। इसे डाइट में शामिल करके आप एंटी एजिंग से अपना बचाव कर सकते हैं। लाल अंगूर के इस्तेमाल से बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है।
- लाल अंगूर में पॉलीफेनोल होता है, जो त्वचा को सनबर्न से बचाता है। साथ ही लाल अंगूर अल्ट्रावॉयलेट यूवी किरणों के प्रभाव को भी कम करते हैं।
- लाल अंगूर में रेस्वेराट्रोल होता है, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों में कमी करता है। रेस्वेराट्रोल एक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
- लाल अंगूर में विटामिन ई होता है। विटामिन ई त्वचा को ग्लोइंग बनाता है, त्वचा में निखार भी लाता है। इसलिए स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए आपको इसे अपनी डाइट और स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।
- लाल अंगूर में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल गुण भी होते हैं। ये गुण त्वचा के संक्रमणों से बचाते हैं।
- लाल अगंरू विटामिन सी से भरपूर होते हैं। विटामिन सी त्वचा को खूबसूरत बनाता है, कोलेजन की मरम्मत में भी उपयोगी होता है।
- लाल अंगूर त्वचा के दाग-धब्बों और मुहांसों को भी ठीक करने में सहायक होता है।
- ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस त्वचा रोग का एक कारण बन सकता है, ऐसे में लाल अंगूर फायदेमंद होता है। लाल अंगूर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें - इन 5 समस्याओं को दूर करने के लिए करें अरंडी के पत्तों का इस्तेमाल, जानें कैसे
त्वचा के लिए लाल अंगूर का इस्तेमाल (red grapes uses for skin)
लाल अंगूर त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसका उपयोग किस तरह से किया जा सकता है? आप लाल अंगूर का इस्तेमाल डाइट में शामिल करके कर सकते हैं। इसके अलावा लाल अंगूर को अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकते हैं।
- आप लाल अंगूर फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए आप टमाटर और अंगूर लें, इन दोनों को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसे अपने पूरे चेहरे, गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे। स्किन को सूरज की किरणों का भी नुकसान नहीं होगा।
- आप चाहें तो लाल अंगूर को अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। त्वचा को खूबसूरत बनाए रख सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें - काले और हरे अंगूर में क्या अंतर है? डायटीशियन से जानें कौन-से अंगूर हैं ज्यादा फायदेमंद
आप भी त्वचा में निखार लाने के लिए लाल अंगूर का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आप एक्सपर्ट की सलाह पर ही लाल अंगूर के फेस पैक का इस्तेमाल करें। अन्यथा आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version