Doctor Verified

Black Vs Green Grapes: काले और हरे अंगूर में क्या अंतर है? डायटिशियन से जानें कौन-से अंगूर हैं ज्यादा फायदेमंद

Black Grapes vs Green Grapes: काले और हरे दोनों ही अंगूर सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इन दोनों में कुछ अंतर होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Black Vs Green Grapes: काले और हरे अंगूर में क्या अंतर है? डायटिशियन से जानें कौन-से अंगूर हैं ज्यादा फायदेमंद

Black Vs Green Grapes Benefits In Hindi: आपने अक्सर ही काले और हरे अंगूर (Black and Green Grapes) खाए होंगे, ये दोनों ही अंगूर सेहत और स्वाद दोनों में अच्छे होते हैं। काले अंगूर पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी के अच्छे सोर्स होते हैं। वही हरे अंगूर में कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और विटामिन के भरपूर पाया जाता है। लेकिन इन दोनों अंगूरों में से कौन-से अंगूर अधिक (Black Grapes vs Green Grapes in Hindi) फायदेमंद होते हैं, चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटिशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें इस बारे-

black grapes

काले अंगूर के फायदे- Black Grapes Benefits in Hindi

  • काले अंगूर आंखों (Black Grapes for Eyes) के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। काले अंगूर आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • काले अंगूर में पोटैशियम होता है, इसलिए यह दिल के लिए फायदेमंद होता (Black Grapes and Heart Health) है। साथ ही अंगूर में मौजूद साइटोकेमिकल्स दिल को स्वस्थ रखता है।
  • काले अंगूर डायबिटीज रोगियों (Black Grapes for Diabetes) के लिए भी लाभकारी होते हैं। अगर आप डायबिटीज रोगी है, तो डॉक्टर की सलाह पर इनका सेवन कर सकते हैं। 
  • काले अंगूर में विटामिन ई (Vitamin E) पाया जाता है, जो बालों और त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं। काले अंगूर खाने से स्किन ग्लोइंग (Black Grapes for Skin ) बनती है।
  • काले अंगूर में विटामिन सी होता है, इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत (Immunity Boosting Foods) बनती है।
  • काले अंगूर में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो वेट लॉस में कारगर (Black Grapes for Weight Loss) होते हैं। काले अंगूर खाने से शरीर में जमा एक्सट्रा फैट आसानी से बर्न हो जाता है। 
  • काले अंगूर किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह मूत्र मार्ग को साफ करते हैं। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप अंगूर का सेवन कर सकते (Is Black Grape Juice Good for Health) हैं। 
 
green grapes

हरे अंगूर के फायदे- Green Grapes Benefits in Hindi

  • काले अंगूर की तरह ही हरे अंगूर भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हरे अंगूर हृदय रोगों के जोखिम को घटाते (Green Grapes Good for Health) हैं।
  • हरे अंगूर में फाइटोकेमिकल होता है, इसके सेवन से मस्तिष्क पर उम्र का कम प्रभाव पड़ता है।
  • हरे अंगूर में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, यह वजन घटाने में सहायक होता है।
  • इसके अलावा हरे अंगूर खाने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती (Green Grapes for Constipation) है। अंगूर में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाते हैं।
  • अंगूर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। यह हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाता (Green Grapes Increase Hemoglobin) है।

इसे भी पढ़ें - आयुर्वेद के अनुसार पित्त प्रकृति के लोगों को नहीं खाने चाहिए ये 8 तरह के फल और सब्जियां

काले या हरे अंगूर: कौन-से अंगूर होते हैं फायदेमंद- Black Grapes vs Green Grapes in Hindi

  • डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि काले और हरे अंगूरों में पिगमेंट्स का अंतर होता है। काले अंगूरों में एंथोसायनिन अधिक होता है। 
  • काले अंगूरों में कलरफुल केमिकल्स ज्यादा होते हैं। 
  • काले अंगूरों की गुणवत्ता हरे अंगूरों से अच्छी होती है।
  • काले और हरे दोनों अंगूर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं।

आप भी अपनी डाइट में काले या हरे दोनों तरह के अंगूर शामिल कर सकते हैं। दोनों ही अंगूर सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। काले और हरे दोनों अंगूर त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। 

Read Next

पेट में गैस की समस्या से हैं परेशान? दूर करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स, मिलेगा आराम

Disclaimer