अंगूर V/s किशमिश: आप क्या खा रहे हैं इसका आपकी सेहत पर गहरा असर होता है। ऐसे में शुगर से प्रभावित लोग या कहें कि शुगर सेंसिटिव लोगों को हर एक चीज को सोच समझकर खाना चाहिए। जैसे कि उन तमाम बीमारी वाले लोग जिन्हें शुगर बढ़ने से समस्या शुरू हो जाती है जैसे पीसीओडी की मरीज, डायबिटीज के मरीज या फिर जेस्टेशनल डायबिटीज वाली महिलाओं को हर चीज में शुगर की मात्रा चेक करनी चाहिए। ऐसे में जब हम अंगूर और किशमिश की बात करते हैं तो इनमें पाए जाने वाली शुगर की मात्रा पर भी खास ध्यान देना चाहिए। इस स्थिति में एक आम सवाल यह आता है कि अंगूर और किशमिश में से कौन ज्यादा ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। इसे बारे में जानने के लिए हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services-Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की।
अंगूर V/s किशमिश: कौन सा ब्लड शुगर को ज्यादा बढ़ा सकता है?
अंगूर और किशमिश एक ही फल से आते हैं, लेकिन शरीर पर इनका प्रभाव बहुत अलग होता है, खासकर जब ब्लड शुगर की बात आती है। अंगूर ताजे होते हैं, पानी से भरपूर होते हैं, और इनमें प्राकृतिक शुगर कम मात्रा में होती है। किशमिश सूखे अंगूर होते हैं, इसलिए शुगर कम मात्रा में ज्यादा गाढ़ी हो जाती है। इस वजह से, किशमिश ताजे अंगूरों की तुलना में ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है। मुट्ठी भर किशमिश में एक कप अंगूर से ज्यादा शुगर और कैलोरी होती है।
इसे भी पढ़ें: रोज किशमिश खाने से गट हेल्थ को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में
शुगर सेंसिटिव लोगों को क्या खाना चाहिए?
डायबिटीज, पीसीओडी (PCOD) या चीनी के प्रति संवेदनशील लोगों के लिए, ब्लड शुगर में यह तेज वृद्धि चिंता का विषय हो सकती है। अंगूर, खासकर गहरे रंग के अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं जो शुगर के अवशोषण को धीमा करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ये शरीर को हाइड्रेट भी करते हैं। तो ऐसे लोगों को अंगूर खाना चाहिए, इससे अचानक से शुगर स्पाक नहीं होगा और जिससे डायबिटीज, पीसीओडी की समस्या असंतुलित रहती है।
किशमिश में आयरन और पोटेशियम जैसे कुछ पोषक तत्व भी होते हैं, लेकिन इनमें शुगर का स्तर ज्यादा होता है। इसलिए, डायबिटीज, पीसीओडी (PCOD) या चीनी के प्रति संवेदनशील लोगों को किशमिश के सेवन से बचना चाहिए।
शुगर सेंसिटिव लोगों के लिए अंगूर खाने के फायदे
अंगूर एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल सूजन को कम करके और रक्त वाहिकाओं के कार्य में सुधार करके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अंगूर में मौजूद कुछ यौगिक ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या किशमिश खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? डॉक्टर से जानें
शुगर सेंसिटिव लोग इन बातों का रखें ध्यान
डायबिटीज, पीसीओडी या ब्लड शुगर की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए, अंगूर बेहतर विकल्प हैं। इन्हें सीमित मात्रा में और हमेशा अन्य खाद्य पदार्थों जैसे मेवे या दही के साथ खाएं ताकि शुगर का प्रोडक्शन धीमा हो। इसलिए, हालांकि दोनों ही स्वास्थ्यवर्धक हो सकते हैं, ताजे अंगूर आमतौर पर उन लोगों के लिए ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद होते हैं जिन्हें अपने शुगर लेवल पर नजर रखने की जरूरत होती है। साथ ही आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे कि
- -अंगूर में प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। एक सर्विंग का आकार लगभग आधा कप या मुट्ठी भर ही रखें।
- -अंगूर चुनें जिनमें चीनी की मात्रा कम हो, जैसे हरे या लाल अंगूर, जिनमें नॉर्मल अंगूर की तुलना में थोड़ी कम चीनी होती है।
- -अंगूर को प्रोटीन या हेल्दी फैट, जैसे पनीर या मेवों के साथ मिलाने से शुगर का पाचन धीमा हो सकता है और ग्लाइसेमिक प्रभाव कम हो सकता है।
- -अंगूर आपके ब्लड शुगर के स्तर को कैसे प्रभावित करते हैं, इस पर नजर रखें और अपने सेवन को संतुलित रखें।
अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) अपेक्षाकृत कम होता है, लेकिन अंगूर के साथ खाए जाने वाले अन्य खाद्य पदार्थों के ग्लाइसेमिक इंडेक्स पर ध्यान देना जरूरी है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज के सेवन से बचें जो कि शुगर को असंतुलित कर सकता है।
FAQ
अंगूर और किशमिश में क्या फर्क है?
किशमिश, अंगूर को ही सूखाकर बनाया जाता है और यही इसके बीच का अंतर है कि अंगूर में पानी होता और जब अंगूर का पानी सूख जाता है तो यह किशमिश के रूप में तैयार हो जाता है।रात में अंगूर क्यों नहीं खाते हैं?
रात में लोग अंगूर खाने से इसलिए बचते हैं क्योंकि अंगूर में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। जब रात में आप इसे खाते हैं शुगर बढ़ जाता है और इसका आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। जैसे कि नींद खराब होने के साथ यह डाबिटीज और मोटापे का कारण भी बन सकता है।अंगूर खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए?
अंगूर विटामिन सी से भरपूर फल है जिसे खाने के बाद अगर आपने दूध पिया तो आपके सेहत को नुकसान हो सकता है। दूध और अंगूर की प्रकृति अलग है। यह आपस में रिएक्ट करके पेट से जुड़ी समस्याओं की वजह बन सकते हैं।