Do Chocolates Cause Weight Gain: चॉकलेट आखिर किसे पसंद नहीं होती है? बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई बड़े चाव से चॉकलेट खाता है। बाजार में आपको कई तरह की चॉकलेट देखने को मिल जाएगी। किसी चॉकलेट में फलों को डालकर बनाया जाता है, तो कुछ चॉकलेट में आपको ड्राई फ्रूट्स और जेली भी मिलेगी। इसे मिठाई या स्वीट डिश की तरह लोग घर में स्टोर करके रखते हैं। किसी को गिफ्ट देना हो तो चॉकलेट ही माइंड में सबसे पहले आती है। कई लोग मानते हैं कि रोजाना चॉकलेट खाना वेट मेंटेन करने में बाधा बन सकता है। रोजाना चॉकलेट खाने से वजन बढ़ सकता है और आप मोटे होते हैं। लेकिन क्या ऐसा वाकईन होता है? इसका जवाब जानने के लिए हमने दिल्ली की दिल्ली की अंजना कालिया डाइट क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट और आयुर्वेदिक डॉ. अंजना कालिया से बात की।
क्या चॉकलेट खाने से वजन बढ़ता है? Does Dark Chocolate Cause Weight Gain
अगर इसका सेवन ज्यादा किया जाए, तो चॉकलेट वजन बढ़ने और मोटापे की वजह बन सकती है। खासकर के, अगर आप मिल्क चॉकलेट या व्हाइट चॉकलेट खा रहे हैं. इनमें कैलोरी और फैट्स ज्यादा मौजूद होते हैं। आप जितना इनका सेवन करेंगे बॉडी को उतनी ज्यादा कैलोरी मिलेगी और वजन बढ़ सकता है। लेकिन डार्क चॉकलेट वजन बढ़ाने की वजह नहीं बनती है। अगर आप कम मात्रा में इसे खाते हैं, तो सेहत को इससे कई फायदे मिलेंगे। साथ ही, ये वजन घटाने में भी मदद करती है।
इसे भी पढ़ें- डार्क चॉकलेट की ये लिमिट अगर पार कर ली तो हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स, जानिए कितना खाना है ठीक
ज्यादा चॉकलेट सेहत को कैसे नुकसान करती है?
अगर आप रोजाना ही चॉकलेट ज्यादा खाते हैं, तो इससे आपको काफी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण आपका डाइजेशन वीक हो सकता है। इम्यूनिटी भी वीक होती है और बीमारियों का खतरा होता है। ज्यादा चॉकलेट दांतों से जुड़ी समस्याओं और हार्मोनल इंबैलेंस की वजह भी बन सकता है।
वेट लॉस के लिए डार्क चॉकलेट कैसे फायदेमंद है? Dark Chocolate Benefits For Weight Loss
डार्क चॉकलेट में पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स और कैटेचिन जैसे कई कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो इसे सुपरफूड बनाते हैं। यह खाने की तलब को कम करने में मदद करती है। इसके सेवन से काफी देर तक पेट भरे होने का एहसास होता है। इससे दिनभर का कैलोरी इंटेक भी मेंटेन रहता है। डार्क चॉकलेट खाने से खाना खाने की इच्छा कम होती है, जिससे एक्स्ट्रा कैलोरी इंटेक नहीं होता और वेट लॉस में मदद मिलती है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हेल्थ और वेट दोनों मेंटेन रखने वाले की लिए जरूरी हैं।
इसे भी पढ़ें- लंदन के फेमस स्ट्रीट फूड में शामिल है डार्क चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी, जानें सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है
सेहत के लिए डार्क चॉकलेट के फायदे- Benefits of Dark Chocolate
- डार्क चॉकलेट के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ये कंपाउंड हार्ट को हेल्दी रखने और बॉडी में इंफ्लेमेशन कम कार्य में मदद करते हैं। अगर किसी को मीठे की क्रेविंग ज्यादा होती है, तो डार्क चॉकलेट से क्रेविंग भी कंट्रोल होती है।
- डार्क चॉकलेट से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं और स्ट्रेस कम होता है। लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए, तो यह वजन बढ़ने की वजह भी बन सकती है।
- मार्केट में मिलने वाली सभी डार्क चॉकलेट फायदेमंद नहीं होती हैं। जिस डार्क चॉकलेट में कोकोआ 70 प्रतिशत होता है उसी को चुनें।
- डार्क चॉकलेट में मौजूद कंपाउंड मूड इम्प्रूव करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से स्ट्रेस ईटिंग कंट्रोल रहती है और आप ओवरईट नहीं करते हैं।
निष्कर्ष
एक्सपर्ट के मुताबिक चॉकलेट ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है। खासकर के, अगर आप मिल्क चॉकलेट या व्हाइट चॉकलेट खाते हैं, तो ये ज्यादा नुकसानदायक होती हैं। इनमें कैलोरी और फैट्स ज्यादा होते हैं, जो वजन बढ़ने की वजह बन सकते हैं। लेकिन अगर आप डार्क चॉकलेट खाते हैं, तो आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
FAQ
रात में चॉकलेट खाने से क्या फायदा होता है?
रात में डार्क चॉकलेट खाना फायदेमंद होता है। इससे हैप्पी हार्मोन बूस्ट होते हैं और माइंड व बॉडी रिलैक्स होती है। इससे स्ट्रेस भी कम होता है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।1 दिन में कितनी चॉकलेट खानी चाहिए?
डेली डाइट में व्हाइट चॉकलेट के बजाय डार्क चॉकलेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। रोजाना में आप 2 से 4 छोटे टुकड़े डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। इसमें कैलोरी और शुगर कम होती है इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज या कोई दूसरा हेल्थ इशु है, तो डॉक्टर की सलाह पर सेवन करें।कौन-सी चॉकलेट खाने से दिमाग तेज होता है?
डॉर्क चॉकलेट को दिमाग के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स जैसे कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके सेवन से ब्रेन फंक्शन इंप्रूव होता है, याद्दाश्त बेहतर होती है और माइंड रिलैक्स रहता है।