Expert

Sawan Vrat 2024: सावन के व्रत में जरूर प‍िएं नार‍ियल पानी, सेहत को म‍िलेंगे ये 5 फायदे

Coconut Water Benefits: सावन व्रत के दौरान नार‍ियल पानी पीना फायदेमंद होता है। नार‍ियल पानी का सेवन करने से शरीर को एनर्जी म‍िलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Sawan Vrat 2024: सावन के व्रत में जरूर प‍िएं नार‍ियल पानी, सेहत को म‍िलेंगे ये 5 फायदे

Benefits of Coconut Water in Sawan Vrat 2024: सावन का महीना आ चुका है। इस महीने में लोग भगवान श‍िव की अराधना करते हैं और व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान, डाइट में अचानक आए बदलाव से लोगों को थकान, कमजोरी, जी म‍िचलाना और अन्‍य लक्षण नजर आने लगते हैं। व्रत में नमक का सेवन नहीं क‍िया जाता है, इस वजह से कभी-कभी घबराहट भी महसूस होती है। वयस्‍कों में व्रत रखने के कारण, ह्रदय, ब्‍लड शुगर लेवल, क‍िडनी और अन्‍य अंगों से संंबंध‍ित समस्‍याएं होने लगती हैं। इन समस्‍याओं से बचने के ल‍िए सावन व्रत (Sawan Vrat 2024) में नार‍ियल पानी पीना फायदेमंद होता है। नार‍ियल पानी में व‍िटाम‍िन-सी, बी-कॉम्‍प्‍लेक्‍स, कैल्‍श‍ियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैश‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। नार‍ियल पानी में कम कैलोरीज होती हैं। इसका सेवन करने से मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ता है और कैलोरीज बर्न करने में मदद म‍िलती है। इस लेख में हम जानेंगे सावन व्रत के दौरान नार‍ियल पानी पीने के फायदे (Nariyal Pani Peene Ke Fayde)। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।           

सावन व्रत में नार‍ियल पानी पीने के फायदे- Benefits of Drinking Coconut Water in Sawan Vrat 

coconut water benefits in sawan fast

सावन व्रत में नार‍ियल पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है। व्रत के दौरान नार‍ियल पानी पीने से सेहत को कई लाभ म‍िलते हैं- 

1. ड‍िहाइड्रेशन से बचाव होता है- Coconut Water Prevents Dehydration  

नार‍ियल पानी एक प्राकृत‍िक हाइड्रेटर है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है। नार‍ियल पानी में पोटैश‍ियम, सोड‍ियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इससे शरीर का तरल संतुलन बना रहता है। धूप में काम करते हैं, तो आपको हर द‍िन नार‍ियल पानी का सेवन करना चाह‍िए।

इसे भी पढ़ें- Sawan Somwar Vrat: पहली बार रख रहे हैं सावन का व्रत, तो जानें उपवास के बाद शाम को क्‍या खाएं और क्‍या नहीं

2. थकान और कमजोरी दूर होती है- Coconut Water Cures Fatigue  

व्रत में खाना सीम‍ित या बंद करने के कारण थकान और कमजोरी महसूस होती है। शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने के ल‍िए नार‍ियल पानी का सेवन फायदेमंद होता है। नार‍ियल पानी पीने से शरीर को एनर्जी म‍िलती है। बोतल बंद नार‍ियल पानी का सेवन करने के बजाय, ताजा नार‍ियल पानी प‍िएं और व्रत में नार‍ियल खाएं।

3. पाचन तंत्र मजबूत रहता है- Coconut Water is Good For Digestion 

व्रत के दौरान लोगों को भूख के कारण पाचन की समस्‍याएं हो जाती हैं। पानी को सुधारने और कब्‍ज की समस्‍या को दूर करने के ल‍िए नार‍ियल पानी का सेवन फायदेमंद होता है। व्रत के दौरान, सुबह-शाम नार‍ियल पानी पी सकते हैं। नार‍ियल पानी पीने से डाइजेस्‍ट‍िव हेल्‍थ की समस्‍याओं से बचाव होता है।

4. व्रत में हाई बीपी से बचाव होता है- Coconut Water Prevents High BP   

सावन व्रत के दौरान, डाइट में बदलाव के कारण शरीर में इलेक्‍ट्रोलाइट का संतुलन ब‍िगड़ जाता है। इससे बीपी असंतुलि‍त हो सकता है। सोड‍ियम और पोटैश‍ियम का संतुलन बनाने के ल‍िए नार‍ियल पानी का सेवन फायदेमंद होता है। 

5. व्रत में हृदय स्वास्थ्य ठीक रहता है- Coconut Water is Good For Heart Health  

व्रत के दौरान, डाइट में बदलाव का सीधा असर ह्रदय पर पड़ता है। नार‍ियल पानी पीने से कोलेस्‍ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है ज‍िससे हार्ट हेल्‍थ बनी रहती है। नार‍ियल पानी में एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इससे शरीर में फ्री रेड‍िकल्‍स की समस्‍या को दूर करने में मदद म‍िलती है और शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ती है। 

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या खाली पेट ओट्स खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer