Fri Sep 11, 2026 | 09:44 PM IST

Expert

पहली बार रख रहे हैं सावन का व्रत? जानें उपवास के बाद शाम को क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें

Sawan Somwar Vrat 2025: सावन सोमवार व्रत के बाद शाम के भोजन को लेकर सतर्कता जरूरी है, ताकि उपवास का प्रभाव बना रहे और शरीर पर कोई बुरा असर न हो।

Sawan Ke Somvar Vrat Me Kya Khaye: सावन का महीना शिव भक्‍तों के लिए बेहद पवित्र होता है और खासतौर पर सावन के सोमवार का व्रत धार्मिक आस्था और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। कई लोग इस दौरान पहली बार व्रत (sawan somwar vrat 2025) रखते हैं, ऐसे में शरीर और मन दोनों को संतुलित रखने के लिए सही दिनचर्या और खानपान का पालन करना बेहद जरूरी हो जाता है। उपवास के बाद शाम को क्या खाया जाए (sawan vrat me kya khana chahiye) और किन चीजों से परहेज किया जाए, इसका सीधा असर न केवल आपकी सेहत पर पड़ता है, बल्कि उपवास के प्रभाव और लाभ पर भी होता है।

पूरे दिन उपवास रखने के बाद पेट सेंस‍िट‍िव हो जाता है, इसलिए जो भी चीजें आप शाम को खाते हैं, वो आसानी से पचने वाली, हल्की और शरीर को आराम देने वाली होनी चाहिए। वहीं कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो उपवास के बाद तुरंत लेने से शरीर में गैस, एसिडिटी, थकान या बेचैनी पैदा कर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि व्रत के बाद का भोजन सोच-समझकर किया जाए, ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे। इस लेख में हम जानेंगे क‍ि व्रत के बाद शाम को आपको क‍िन चीजों का सेवन करना चाह‍िए और क्‍या खाने से बचना चाह‍िए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने तबाता फ‍िटनेस की प्रबंधक, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की।     

सावन व्रत में शाम को क्‍या खाएं?- Somvar Vrat Me Kya Khaye

foods to eat in sawan vrat

  • सावन व्रत (Sawan Vrat 2025) खोलने के बाद आलू चाट, साबूदाने की खीर, फ्रूट चाट और छाछ का सेवन कर सकते हैं। 
  • सावन व्रत के दौरान या बाद में खीरा खा सकते हैं। व्रत में लोग पानी कम पीते हैं ज‍िससे ड‍िहाइड्रेशन की समस्‍या हो सकती है। ड‍िहाइड्रेशन के लक्षणों से बचने के ल‍िए खीरे का सेवन करें।
  • व्रत के दौरान या इसके बाद आलू खा सकते हैं। आलू खाने से पेट भरा रहता है और एनर्जी भी बरकरार रहती है। 
  • व्रत में केला खाएं। केले में पोटेश‍ियम होता है और इसे खाने से भूख भी नहीं लगती। 
  • व्रत खोलते समय आपको सौंफ और अजवाइन का पानी पीना चाह‍िए। इससे ब्‍लोट‍िंग और डायर‍िया की समस्‍या से न‍िजात म‍िलेगा।

सावन व्रत में शाम को क्‍या न खाएं?- Sawan Vrat Foods to Avoid in Evening

foods to avoid in sawan vrat

  • सावन व्रत (Sawan Somwar Vrat 2025) में बेसन, मैदा, अनाज से परहेज क‍िया जाता है। व्रत रखने से शरीर को ड‍िटॉक्‍स करने में मदद म‍िलती है इसल‍िए आपको इस दौरान मांस, मछली और अंडे का सेवन करने से भी बचना चाह‍िए।
  • सावन व्रत में कुछ लोग सफेद नमक का सेवन नहीं करते। इसकी जगह आप सेंधा नमक खा सकते हैं।
  • अगर आपका उपवास है, तो मीठी चीजों का सेवन करने से भी बचें। ज्‍यादा मीठी चीजों का सेवन करने से ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  • सावन व्रत में ज्‍यादा तेल या म‍िर्च-मसाले वाले भोजन को खाने से बचें। इस तरह के खाने से अपच या कब्‍ज हो सकता है। 
  • सावन व्रत में फल-सब्‍ज‍ियों को खाते समय सावधानी बरतें। हरी पत्तेदार सब्‍ज‍ियां, ज्‍यादा पके फल खाने से बचें। ऐसे फल या सब्‍जी में बरसाती कीड़े हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Sawan 2023: सावन व्रत में सेहतमंद होता है सात्‍वि‍क भोजन, एक्‍सपर्ट से जानें 5 फायदे

व्रत में इन सावधान‍ियों का ध्‍यान रखें- Diet Precautions in Sawan Vrat 

  • व्रत के दौरान आपको ज्‍यादा शारीर‍िक मेहनत करने से बचना चाह‍िए। इससे आप कैलोरी बचा पाएंगे। खाली पेट शारीर‍िक श्रम करने से कमजोरी और चक्‍कर आ सकते हैं।
  • व्रत में मानस‍िक तनाव से दूर रहें। खाली पेट रहने और तनाव महसूस करने से आपको हाई बीपी की समस्‍या हो सकती है। 
  • व्रत में डॉक्‍टर प्रेग्नेंट मह‍िलाओं को व्रत रखने की सलाह नहीं देते। इससे भ्रूण की सेहत पर नकारात्‍मक असर पड़ता है।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। सावन के व्रत में क्‍या खाएं (somvar vrat me kya khaye) या सेहत से जुड़ी अन्‍य क‍िसी जानकारी के ल‍िए आप हमारे फेसबुक या इंस्‍टाग्राम पेज पर अपने सुझाव या प्रश्न भेज सकते हैं।  

FAQ

  • सावन के व्रत में क्या खाना चाहिए?

    व्रत में फलाहार, उपवास की चीजें और सात्विक आहार लिया जाता है, जो पाचन में हल्का हो और शुद्ध तरीके से तैयार क‍िया गया हो।
  • सावन के व्रत में शाम को क्या खाया जाता है?

    शाम को व्रत खोलने के बाद हल्का, पौष्टिक और बिना लहसुन-प्याज का सात्विक भोजन किया जाता है, जिससे शरीर को एनर्जी और आराम मिले।
  • सावन के व्रत में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

    व्रत में प्याज, लहसुन और मसालेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए। इनके अलावा ज्‍यादा तली-भुनी और भारी सब्जियां भी खाने से बचना चाह‍िए।

Read Next

धंसे गालों को भरने के लिए क्या खाएं?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 11, 2023 16:30 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content