Sawan Vrat 2023 in Hindi: हमारी परंपरा में सावन के व्रत का खास महत्व है। जो लोग उपवास रखते हैं वह सुबह और शाम को शिव पूजा के बाद व्रत खोलते हैं। वहीं कुछ लोग 24 घंटों के लिए व्रत रखकर अगले दिन व्रत का पारण करते हैं। व्रत को निर्जला और फलाहार दोनों तरीकों से रखा जाता है। सावन के व्रत ऐसे मौसम में रखे जाते हैं जब वातावरण में तापमान कम होता है। लेकिन बारिश के कारण मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सावन व्रत के दौरान या व्रत के बाद ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसे खाने से सेहत बनी रहे और बीमारियों से बचाव हो सके। सावन व्रत में ज्यादातर लोग सात्विक भोजन खाते हैं। यह भोजन सेहतमंद होने के साथ-साथ मॉनसून के लिए सबसे अच्छी डाइट भी कहलाता है। आगे जानेंगे सावन व्रत में सात्विक भोजन खाने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
सात्विक भोजन क्या है?- What is Sattvic Food in Hindi
सात्विक भोजन को आप शाकाहारी भोजन भी कह सकते हैं। जो भोजन हमें पेड़-पौधों से मिलता है वह सात्विक कहलाता है। सात्विक भोजन में मिर्च-मसाले और तेल की मात्रा न के बराबर होती है। इसलिए सात्विक भोजन को वेट लॉस के लिए भी लाभदायक माना जाता है। सात्विक भोजन में प्याज-लहसुन और मांस शामिल नहीं होता। जब पूजा-पाठ की बात आती है, तो लोग सात्विक भोजन खाना ही पसंद करते हैं क्यों यह हमें प्रकृति से मिलता है और यह भोजन स्वच्छ माना जाता है। सात्विक भोजन में ताजे फल और सब्जियों के अलावा, दूध, दही, अंकुरित अनाज और साबुत अनाज को भी शामिल किया जाता है।
सावन व्रत में सात्विक भोजन खाने के फायदे- Sattvic Food Benefits in Sawan Fast
1. मॉनसून में बीमारियों से बचाव होगा- Sattvic Food Prevents Seasonal Diseases
मॉनसून में इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। इस दौरान फंगल और बैक्टीरियल बीमारियों का बोलबोला होता है। ऐसे में गले में खराश, सर्दी-जुकाम, बुखार की चपेट में आसानी से आ जाते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए सात्विक भोजन को रूटीन में शामिल करना चाहिए। मॉनसून में पत्तेदार सब्जियों को खाने से बचें। पत्तेदार सब्जी में कीड़े हो सकते हैं।
2. इम्यूनिटी बढ़ेगी- Sattvic Food Boosts Immunity
सात्विक भोजन खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। सावन के मौसम में बीमारी और इन्फेक्शन का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप हेल्दी डाइट लेंगे, तो अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकते हैं। हार्मोनल असंतुलन की समस्या को दूर करने के लिए सात्विक भोजन करना लाभदायक होता है।
3. मॉनसून डिप्रेशन से बचाव होगा- Sattvic Food Benefits For Mental Health
सात्विक भोजन हमारे शरीर ही नहीं बल्कि मन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे खाने से तनाव घटता है। मॉनसून में कई लोगों को मौसम के असर और सूरज से दूर रहने के कारण डिप्रेशन का एहसास होता है। इसे हम मॉनसून डिप्रेशन (Monsoon Depression) के नाम से जानते हैं। लेकिन सात्विक भोजन खाएंगे, तो मन शांत रहेगा और तनाव नहीं होगा।
4. मॉनसून में नहीं बिगड़ेगा पाचन- Sattvic Food Boosts Digestion
मॉनसून के दिनों में ज्यादा लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे- डायरिया, कब्ज, एसिडिटी, पेट दर्द, पेट में ऐंठन होने लगती हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए। सात्विक भोजन का सेवन करने से वात, पित्त, कफ का संतुलन बनाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- Sawan Somwar Vrat: सावन सोमवार व्रत में घर पर बनाएं ये 3 हेल्दी रेसिपीज, दूर होगी कमजोरी और थकान
5. शरीर को डिटॉक्स करता है सात्विक भोजन- Sattvic Food Helps in Detox
व्रत के दौरान हम अपनी डाइट कम कर देते हैं। इसका मतलब होता है पेट को कुछ समय के लिए आराम देना। सावन व्रत में सात्विक भोजन खाएंगे, तो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी। सात्विक भोजन खाने से शरीर के टॉक्सिन पदार्थाें को बाहर निकालने में मदद मिलती है। सात्विक भोजन खाने से पेट, लिवर, किडनी को कुछ समय के लिए आराम मिलता है और वह फिर से हेल्दी बन पाते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।