Doctor Verified

मॉनसून के दौरान क्यों महसूस होता है तनाव? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

क्‍या आपको भी मॉनसून के द‍िनों में च‍िड़च‍िड़ापन और तनाव महसूस होता है? अगर हां, तो इससे न‍िपटने के ल‍िए कुछ आसान तरीके जान लें।     
  • SHARE
  • FOLLOW
मॉनसून के दौरान क्यों महसूस होता है तनाव? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Seasonal Depression: शरीर पर मौसम का गहरा असर पड़ता है। कानपुर देहात की रहने वाली प्र‍िया म‍िश्रा को हर बार मौसम बदलने पर तनाव महसूस होता था। जांच में पता चला क‍ि उन्‍हें सीजनल एफेक्ट‍िव डिसआर्डर है। इस ड‍िसआर्डर से पीड़ि‍त लोग मौसम बदलने पर तनाव महसूस करते हैं। इस ड‍िसआर्डर को मॉनसून अवसाद के नाम से भी जाना जाता है। वैसे आपको बता दें क‍ि मॉनसून के सीजन में कई लोगों को तनाव महसूस होता है। प‍िछले साल डॉक्‍टर से बातचीत में मुझे पता चला क‍ि अक्‍सर वे लोग ड‍िप्रेशन की शि‍कायत लेकर हमारे पास आते हैं जो ज्‍यादा अंधेरे या कम रौशनी वाले इलाकों में रहते हैं। सूरज की क‍िरणों से दूर रहने का बुरा असर सेहत पर पड़ता है। मॉनसून के द‍िनों में बादलों की लुका छुपी के कारण सूरज की क‍िरणें हम तक नहीं पहुंच पातीं ज‍िसके कारण सुस्‍ती, थकान, ऊर्जा की कमी, कमजोर जैसे लक्षण महसूस होते हैं। चल‍िए जानते हैं मॉनसून में तनाव महसूस होने पर क्‍या करना चाह‍िए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के बोधिट्री इंडिया सेंटर की काउन्‍सलिंग साइकोलॉज‍िस्‍ट डॉ नेहा आनंद से बात की।            

मॉनसून में तनाव क्‍यों होता है?- Seasonal Depression Causes 

seasonal depression in hindi

मॉनसून के द‍िनों में यूवी एक्‍सपोजर कम हो जाता है। इससे हमारे शरीर में मेलाटोन‍िन, सेरोटोन‍िन और व‍िटाम‍िन-डी की कमी हो जाती है। सेरोटोन‍िन की कमी से मूड और भूख प्रभाव‍ित होती है। मेलाटोन‍िन की कमी से सुस्‍ती महसूस हो सकती है और व‍िटाम‍िन-डी की‍ कमी के कारण तनाव महसूस हो सकता है। मॉनसून में ज्‍यादातर लोगों का काम प्रभाव‍ित होता है जो भी तनाव का एक कारण हो सकता है। मॉनसून में सामाज‍िक दूरी का असर भी सेहत पर पड़ता है। 

मॉनसून में तनाव से बचने के उपाय- Seasonal Depression Prevention

1. हेल्‍दी डाइट लें- Eat Healthy Diet 

मॉनसून के द‍िनों में तनाव महसूस हो रहा है, तो आपको हेल्‍दी डाइट को फॉलो करना चाह‍िए। कुछ लोग मॉनसून के द‍िनों में तला हुआ भोजन खाने लगते हैं। लेक‍िन यह आदत सही नहीं है। मौसम बदलने का असर सेहत पर पड़ता है, ऐसे में अगर आप हेल्‍दी डाइट नहीं लेंगे, तो तनाव और च‍िड़च‍िड़ापन महसूस हो सकता है।

2. पर्याप्‍त मात्रा में पानी प‍िएं- Drink Water  

कई र‍िसर्च में ऐसा बताया गया है पानी कमी के कारण ड‍िप्रेशन की समस्‍या हो सकती है। मॉनसून में वातावरण का तापमान ठंडा हो जाता है। ठंडे तापमान में लोग पानी का सेवन कम कर देते हैं। पानी की मात्रा कम करने से स‍िर में दर्द महसूस हो सकता और तनाव महसूस हो सकता है।  

3. एक्‍सरसाइज करें- Practice Exercise  

मॉनसून के द‍िनों में तनाव महसूस कर रहे हैं, तो एक्‍सरसाइज करें। मॉनसून के द‍िनों में लोग आलस्‍य के कारण फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी कम कर देते हैं। ऐसा करने से शरीर सुस्‍त हो जाता है और एनर्जी लेवल कम हो जाता है ज‍िससे तनाव महसूस हो सकता है। इसल‍िए आपको हर द‍िन एक्‍सरसाइज करना चाह‍िए। मॉनसून के द‍िनों में घर पर रहकर एक्‍सरसाइज करें। द‍िन में 30 से 40 म‍िनट एक्‍सरसाइज करना भी काफी है।   

इसे भी पढ़ें- क्या होता है सीजनल डिप्रेशन, जानें इसके ठीक करने के कुछ आसान उपाय       

मॉनसून में तनाव का इलाज- Seasonal Depression Treatment 

मॉनसून में तनाव महसूस होने का कारण मौसमी अवसाद है, तो आपको साइकोलॉज‍िस्‍ट से संपर्क करना चाह‍िए। लाइट थेरेपी और कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (सीबीटी) की मदद से मौसमी अवसाद को कम क‍िया जा सकता है। कुछ दवाओं की मदद से भी तनाव को कम करने में मदद म‍िलती है। अवसाद से पीड़ि‍त मरीजों को डॉक्‍टर कुछ मामलों में सोने की गोली देते हैं ताक‍ि उन्‍हें आराम करके ठीक महसूस हो।     

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

क्‍या शॉप‍िंग करने से वाकई घटता है तनाव? एक्‍सपर्ट से जानें र‍िटेल थेरेपी के बारे में

Disclaimer