Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

जया एकादशी व्रत 2026 में शामिल करें ये 7 पौष्टिक फलाहार, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

शांत‍ि और समृद्धि के ल‍िए 29 जनवरी 2026 को व्रती जया एकादशी का व्रत (Jaya Ekadashi Fast 2026) रखेंगे। इस द‍िन लोग फलाहार का सेवन करते हैं और पूजा-अराधना के साथ दि‍न की शुरुआत होती है।

इस साल जया एकादशी व्रत 2026 (Jaya Ekaadashi Fast 2026) 29 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। इस द‍िन का ह‍िंदू धर्म में काफी महत्‍व है। इस द‍िन भगवान व‍िष्‍णु और मां लक्ष्‍मी की पूजा की जाती है और लोग व्रत रखते हैं। एकादशी व्रत करने वाले लोग सुबह जल्‍दी उठकर स्नान करते हैं और व‍िध‍ि वि‍धान से पूजा करते हैं। एकादशी के द‍िन व्रती तामस‍िक भोजन से दूरी बनाते हुए सात्‍व‍िक भोजन का सेवन करते हैं। सात्‍व‍िक भोजन वह होता है जो शरीर और मन को संतुल‍ित और शांत करने में मदद करता है। आयुर्वेद के मुताब‍िक, सात्‍व‍िक भोजन का सेवन करने से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है, मन शांत होता है और सेहत बेहतर होती है। सात्‍व‍िक भोजन ताजा होता है, खाने में हल्‍का होता है और सुपाच्‍य होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे जया एकादशी व्रत 2026 (Jaya Ekaadashi Fast 2026) में खाए जाने वाले वाले पौष्टिक फलाहार ज‍िससे पूरे दि‍न शरीर में एनर्जी बनी रहेगी। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

jaya-ekadashi-fast-2026

1. भूख ज्‍यादा लगती है तो केला खा सकते हैं

अगर आप जया एकादशी व्रत (Jaya Ekaadashi Fast 2026) रख रहे हैं और आपको भूख ज्‍यादा लगती है, तो केला खाएं। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। अगर वजन ज्‍यादा है, तो ज्‍यादा पका हुआ केला न खाएं। ऐसे लोगोंं को फाइबर र‍िच फूड्स का सेवन करना चाह‍िए। मोटापे का श‍िकार हैं, तो पपीता का सेवन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सिर्फ साबूदाना नहीं, व्रत के लिए ये 7 अनाज भी हैं स्‍वाद‍िष्‍ट और पौष्टिक

2. पाचन कमजोर है तो अनार खा सकते हैं

अगर एस‍िड‍िटी रहती है, तो अनार का सेवन फायदेमंद होता है। अनार में एंटीऑक्‍सीडेंट्स और आयरन होता है ज‍िससे शरीर की कमजोरी दूर होती है और प्राकृत‍िक शुगर से शरीर को ताकत म‍िलती है।

3. त्रिदोष शांत है तो म‍िक्‍स फ्रूट खा सकते हैं

अगर शरीर में वात, पित्त और कफ दोष शांत है, तो व्रत में म‍िक्‍स फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। म‍िक्‍स फ्रूट में पपीता या चीकू को शाम‍िल करें। अनार या सेब का सेवन भी फायदेमंद होता है।

4. व्रत में सेब खा सकते हैं

apple-benefits-in-hindi

व्रत के दौरान सेब का सेवन कर सकते हैं। सभी लोग सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब का सेवन करने से शरीर की एनर्जी बढ़ती है। सेब में फाइबर होता है इसल‍िए यह आसानी से पच भी जाता है।

5. कब्‍ज की समस्‍या है तो अमरूद खा सकते हैं

अगर कब्‍ज की समस्‍या रहती है, तो अमरूद का सेवन करना चाह‍िए। अमरूद में व‍िटा‍म‍िन सी होता है और इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। कब्‍ज की समस्‍या रहती है, तो पपीता भी खा सकते हैं।

6. स‍िर दर्द रहता है तो फलों के साथ सलाद खा सकते हैं

अगर स‍िर दर्द बना रहता है, तो व्रत में फलों के साथ सलाद का सेवन भी करना चाह‍िए। इस मौसम में गाजर का सेवन कर सकते हैं। ज‍िन लोगों को एस‍िड‍िटी (Acidity) रहती है, वो खीरे का सेवन भी कर सकते हैं।

7. डायब‍िटीज नहीं है तो अंगूर खा सकते हैं

अगर डायब‍िटीज नहीं है, तो अंगूर का सेवन कर सकते हैं। ज‍िन लोगों का एनर्जी लेवल कम होता है या ग्‍लूकोज लेवल कम रहता है, वो अंगूर का सेवन कर सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

जया एकादशी व्रत 2026 में अंगूर, सेब, केला, पपीता, अनार, चीकू, अमरूद, सलाद, फ्रूट सलाद और फाइबर र‍िच चीजों का सेवन कर सकते हैं। अगर डायब‍िटीज या थायराइड के मरीज हैं, तो एक्‍सपर्ट की सलाह से डाइट तय करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • व्रत में क्‍या खाएं?

    व्रत में फल, दूध, दही, मखाना, मूंगफली, मेवे वगैरह का सेवन कर सकते हैं। कभी-कभी व्रत रखने से शरीर को ड‍िटॉक्‍स करने में मदद म‍िलती है इसल‍िए डॉक्‍टर की सलाह से डाइट तय करें।
  • व्रत में क्‍या न खाएं?

    व्रत में पैकेज्‍ड फूड्स, तला-भुना, बहुत मीठी चीजें, र‍िफाइंड चीजें, प्रोसेस्‍ड फूड्स और ज्‍यादा नमक वाली चीजें खाने से बचें। ये पाचन ब‍िगाड़ सकते हैं और शरीर में सुस्‍ती रहती है।
  • व्रत में ड‍िहाइड्रेशन से कैसे बचें?

    व्रत में ड‍िहाइड्रेशन से बचने के ल‍िए छाछ या नारि‍यल पानी का सेवन करें। अगर न‍िर्जला व्रत रख रहे हैं, तो व्रत खोलने के बाद ताजे फलों का सेवन करें और कैफीन युक्‍त ड्र‍िंक्‍स जैसे चाय या कॉफी से बचें।

Read Next

बच्चों के दैनिक आहार में बाजरा कैसे शामिल करें? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 28, 2026 13:28 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 28, 2026 13:28 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content