Sun Oct 11, 2026 | 12:42 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

व्रत के दौरान कौन से ड्राई फ्रूट्स खाना सबसे फायदेमंद होता है? जानें सही मात्रा और तरीका

व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद होता है। बादाम, किशमिश, काजू, अखरोट और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स की सही मात्रा और सेवन का तरीके पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। 
व्रत के दौरान कौन से ड्राई फ्रूट्स खाना सबसे फायदेमंद होता है? जानें सही मात्रा और तरीकाव्रत के दौरान कौन से ड्राई फ्रूट्स खाना सबसे फायदेमंद होता है? जानें सही मात्रा और तरीका

व्रत के दौरान खान-पान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि इस समय शरीर को नियमित भोजन की तुलना में कम एनर्जी मिलती है। ऐसे में कमजोरी, थकान, सिरदर्द या चक्कर जैसी समस्याएं होना काफी आम है। शरीर की एनर्जी को बनाए रखने के लिए लोग अक्सर व्रत के दौरान ड्राई फ्रूट्स खाते हैं, ताकि उनके शरीर को भरपूर ताकत मिल सके। ऐसे में आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि व्रत में कौन-से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए और क्यों?

व्रत में एनर्जी के लिए ड्राई फ्रूट्स खाना क्यों बेहतर है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स में नेचुरल शुगर, हेल्दी फैट और अलग-अलग तरह के विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की एनर्जी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं।

व्रत के दौरान लंबे समय तक कुछ न खाने से शरीर में थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में थोड़ी मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाने से एनर्जी मिल सकती है और भूख को कुछ समय तक कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इनमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है, जबकि हेल्दी फैट्स शरीर को एनर्जी देते हैं।

साल 2017 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, ड्राई फ्रूट्स में फैट कम होता है, लेकिन यह हाई कार्बोहाइड्रेट और नेचुरल फ्रुक्टोज के कारण शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।

व्रत के दौरान कौन से ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि व्रत में अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स को अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार डाइट में शामिल कर सकते हैं।

1. बादाम

बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। ये शरीर को एनर्जी देने और पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं। व्रत के दौरान 5 से 6 बादाम खाना काफी हो सकता है। आप चाहें तो इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह छिलका उतारकर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल में ड्राई फ्रूट्स खाना कितना सही और कौन से खाएं - कौन से नहीं? जानें डॉक्टर से

2. किशमिश

किशमिश में नेचुरल शुगर, फाइबर और आयरन की थोड़ी मात्रा होती है। यह जल्दी एनर्जी पाने का एक अच्छा सोर्स है। व्रत के दौरान 10 से 15 किशमिश खाई जा सकती हैं। आप चाहें तो इन्हें सीधे या पानी में भिगोकर खाने से इनका सेवन करना कुछ लोगों के लिए आसान हो सकता है।

3. काजू

काजू में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम और कॉपर पाया जाता है। ये एनर्जी देने और शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली को बनाए रखने में मदद करते हैं। व्रत में 4 से 5 काजू खाना काफी होता है। ज्यादा नमक वाले या तले हुए काजू के बजाय सादे काजू चुनना बेहतर होता है।

4. अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक प्रकार, अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। व्रत के दौरान 2 से 4 अखरोट की आधी गिरी खाई जा सकती है। इन्हें सुबह या शाम के हल्के नाश्ते में शामिल किया जा सकता है।

Dry-Fruits-For-FastingDry-Fruits-For-Fasting

5. खजूर

खजूर नेचुरल शुगर, फाइबर और पोटैशियम का सोर्स होते हैं। यह थकान महसूस होने पर जल्दी एनर्जी देने का काम करता है। व्रत के दौरान 1 से 2 खजूर खाना दिनभर के लिए काफी होता है। हालांकि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसकी मात्रा पर खास ध्यान देना चाहिए।

ड्राई फ्रूट्स खाने का सही समय और मात्रा

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा ने बताया कि व्रत में ड्राई फ्रूट्स खाने का कोई एक तय समय नहीं है, लेकिन इन्हें दिनभर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना बेहतर रहता है।

  • सुबह व्रत शुरू करते समय 4 से 5 भीगे हुए बादाम और थोड़ी किशमिश खा सकते हैं।
  • दिन में भूख लगने पर 2 से 4 अखरोट की आधी गिरी या 4 से 5 काजू खाए जा सकते हैं।
  • शाम के समय 1-2 खजूर या थोड़ी किशमिश एनर्जी पाने के लिए फायदेमंद हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना खाएं एक मुट्ठी मिक्स ड्राई फ्रूट्स, मिलेंगे 7 जबरदस्त फायदे

एक्सपर्ट बताती हैं कि यह मात्रा एक हेल्दी व्यक्ति के लिए सही मानी जाती है। सभी ड्राई फ्रूट्स को एक साथ ज्यादा मात्रा में खाने के बजाय सीमित मात्रा में मिलाकर खाना बेहतर है। लगभग 20 से 30 ग्राम ड्राई फ्रूट्स कई लोगों के लिए एक सही स्नैक हो सकते हैं, लेकिन आपकी जरूरत उम्र, शारीरिक गतिविधियां और हेल्थ पर निर्भर करती है।

क्या व्रत में ड्राई फ्रूट्स का ज्यादा सेवन नुकसानदायक है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन इनका सेवन जरूरत से ज्यादा करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इनमें कैलोरी और फैट्स की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, ज्यादा मात्रा में खाने से कुल कैलोरी का सेवन बढ़ सकता है।

किशमिश और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है। इनका ज्यादा सेवन ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है, खासकर डायबिटीज से पीड़ित लोगों में। वहीं, बहुत ज्यादा बादाम, काजू या अखरोट खाने से कुछ लोगों को पेट भारी होने, गैस या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

निष्कर्ष
व्रत के दौरान बादाम, अखरोट, काजू, किशमिश और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स एनर्जी और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। सही मात्रा में इनका सेवन करने से भूख कंट्रोल होती है और शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, सिर्फ ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर की सभी पोषण से जुड़ी जरूरतें पूरी नहीं होती हैं। इसलिए इन्हें फल दूध या व्रत में खाने वाले संतुलित आहार के साथ इनका सेवन करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • 1 दिन में कितने ड्राई फ्रूट खा सकते हैं?

    एक हेल्दी व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 20 से 30 ग्राम तक ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए। ज्यादा मात्रा में ड्राई फ्रूट्स खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
  • सुबह खाली पेट कौन सा ड्राई फ्रूट खाना चाहिए?

    सुबह के समय खाली पेट भीगे हुए बादाम, किशमिश, अखरोट और अंजीर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

Read Next

→ ज्यादा बादाम खाने से सेहत को होने वाले नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 11, 2026 11:25 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra