आज के समय में खान-पान से जुड़ी आदतों, अधिक स्ट्रेस में रहने, फिजिकल एक्टिविटीज न करने, ज्यादा नमक लेने और प्रोसेस्ड फूड्स को खाने की आदत का असर सीधे हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है, खासकर दिल की सेहत पर। ऐसे में अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है, जिनमें ड्राई फ्रूट्स भी शामिल हैं। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Centre की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कौन-कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं?
हेल्दी हार्ट के लिए 7 ड्राई फ्रूट्स
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, बादाम, अखरोट, खजूर, मूंगफली और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स और नट्स में अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन हार्ट के लिए इनका सेवन सीमित मात्रा में और सही तरीके से करना जरूरी होता है, क्योंकि हर ड्राई फ्रूट एक जैसा नहीं होता है।
Heart Foundation के अनुसार, हार्ट को हेल्दी रखने के लिए बादाम, काजू, पिस्ता, अखरोट और मूंगफली जैसे ड्राई फ्रूट्स को लिया जा सकता है।
1. अखरोट खाएं
अखरोट को हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इनमें अच्छी मात्रा में अनसैचुरेटेड फैट, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसको बैलेंस डाइट में शामिल करने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने, ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखने, इनके कार्यों को बेहतर करने, दिल के कार्यों को बेहतर करने और इससे जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, दिन में 2-3 अखरोट खाना काफी होता है।
साल 2022 में Nutrition Metabolism & Cardiovascular Diseases में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अखरोट न खाने वालों की तुलना में, अखरोट का सेवन करने वाले वयस्कों में दिल की कार्य प्रणाली (डायस्टोलिक डिस्फंक्शन) बेहतर पाई गई है।
इसे भी पढ़ें: 10 फूड्स लो-ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल करने में हैं फायदेमंद, बता रहे हैं एक्सपर्ट
2. बादाम खाएं
बादाम में अच्छी मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने, ब्लड वेसल्स और हार्ट के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है, साथ ही इससे हार्ट का स्ट्रेस से बचाव करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में भी मदद मिलती है।
रातभर 6-8 बादाम को पानी में भिगोकर सुबह खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ध्यान रहे, इनको सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
dry fruits that support heart health 1 (4)
3. खजूर खाएं
खजूर में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, आयरन, फाइबर और नेचुरल शुगर होता है। इसका सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
दिन में 1-2 खजूर का सेवन किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, डायबिटीज की स्थिति में इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें। इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
4. किशमिश खाएं
किशमिश में अच्छी मात्रा में आयरन, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इनको सीमित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, खून की कमी को दूर करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
एक दिन में 8-10 किशमिश खाई जा सकती है, लेकिन ध्यान रहे, ब्लड शुगर की समस्या, वजन कम करने वाले और किसी अन्य समस्या से पीड़ित लोगों को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करना चाहिए।
5. पिस्ता खाएं
हेल्दी हार्ट के लिए पिस्ता को भी फायदेमंद माना जाता है। पिस्ता में अच्छी मात्रा में हेल्दी फैट्स, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, आर्टरीज को साफ करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक दिन में मुट्ठीभर पिस्ता का सेवन किया जा सकता है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, बिना नमक वाले बादाम, अखरोट, पिस्ता, हेजलनट और दूसरे नट्स में फैट्स, प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने और ब्रेन को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: एंग्जायटी अटैक और हाई बीपी दोनों के लक्षण होते हैं एक जैसे, कैसे पहचानें अंतर? डॉक्टर से जानें
6. काजू खाएं
काजू में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और मैग्नीशियम के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से दिल की धड़कन को बेहतर करने, ब्लड प्रेशर को कम करने और दिल की सेहत को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
एक दिन में 4-5 पीस तक काजू का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, इनका सेवन सीमित ही करें। इनको खाने से स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद मिलती है।
7. मूंगफली खाएं
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को दुरुस्त करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करना चाहिए। ध्यान रहे, बिना नमक वाली मूंगफली खाएं।
सावधानियां
ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा, किसी मेडिकल कंडीशन में डॉक्टर की सलाह के अनुसार सही तरीके से इनका सेवन करें।
निष्कर्ष
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट, बादाम, खजूर, किशमिश, पिस्ता, काजू और मूंगफली जैसे ड्राई फ्रूट्स को लिया जा सकता है। इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा, किसी मेडिकल कंडीशन में इनका सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करना चाहिए। ध्यान रहे, हार्ट से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने या इससे जुड़े कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं?
हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, ओट्स, साबुत अनाज, दालें, अखरोट, बादाम, अलसी और चिया सीड्स जैसे सीड्स और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें।हार्ट से जुड़ी समस्या के लक्षण क्या हैं?
हार्ट से जुड़ी समस्या होने पर सीने में भारीपन, सीने में दर्द, सांस फूलने, अचानक पसीना आने, थकान, सूजन, बेहोशी और दिल की धड़कन तेज हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 09, 2026 15:11 IST
Modified By : Priyanka Sharma Aug 09, 2026 15:11 IST
Modified By : Priyanka SharmaAug 09, 2026 15:11 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain
-1786267300541.webp)