आज के समय में ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के बारे में तो जानते हैं, लेकिन लो बलड प्रेशर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। इसके कारण लोगों को कमजोरी होने, धुंधला दिखने, थकान होने, चक्कर आने और कभी-कभी बेहोशी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस समस्या से राहत के लिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। कई बार लोग ऐसे फूड्स को डाइट में शामिल कर लेते हैं, जो ब्लड प्रेशर को और भी कम कर सकते हैं। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में कौन से फूड्स को खाने से बचना चाहिए।
5 फूड्स जो कम कर सकते हैं ब्लड प्रेशर
लो ब्लड प्रेशर (बीपी) की स्थिति में इसका स्तर नॉर्मल से ज्यादा नीचे चला जाता है। जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर में लोगों को हेल्दी खाना खाने की सलाह ही जाती है।
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, इस स्थिति में वैसे तो किसी खास चीज को खाने से मना नहीं किया जाता है, लेकिन इन लोगों को कम नमक वाले ऑप्शन्स को नहीं चुनना चाहिए, जब तक एक्सपर्ट न बोल दें। इसके अलावा, अधिक मात्रा में केला, खजूर, हर्बल टी, अल्कोहल और एक बार में अधिक खाना खाने से बचना चाहिए।
साल 2020 में National Heart, Lung, and Blood Institute में प्रकाशित फलों, सब्जियों और कम फैट वाले डेयरी उत्पादों से भरपूर, साथ ही सैचुरेटेड फैट और कुल फैट से कम डाइट ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कम कर सकती है।
1. कम नमक वाला खाना
लो ब्लड प्रेशर में अक्सर लोगों को नमक युक्त फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में इन लोगों को कम नमक वाला खाना खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: 10 फूड्स लो-ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल करने में हैं फायदेमंद, बता रहे हैं एक्सपर्ट
2. केले का सेवन
लो ब्लड प्रेशर की स्थिति से परेशान लोगों को केले का सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। केले में पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है। ऐसे में पहले से लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति को अधिक केले का सेवन करने से बचना चाहिए।
-1786106921225.webp)
3. खजूर का सेवन
खजूर में अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ब्लड प्रेशर का स्तर कम हो सकता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर पहले से कम है, तो उनका ब्लड प्रेशर और भी कम हो सकता है। ऐसे में इसका सेवन सावधानी के साथ ही करना चाहिए।
4. हर्बल टी के सेवन से बचें
कई लोग हर्बल टी का सेवन करना पसंद करते है, लेकिन कुछ लोगों हिबिस्कस से बनी चाय या अन्य कुछ हर्बल चाय का सेवन करने के कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ऐसे में लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा, हर्बल टी पीने पर अगर कमजोरी और बेचैनी जैसा महसूस होता है, तो इसको पीने से बचें।
5. अल्कोहल के सेवन से बचें
लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में व्यक्ति को अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसके कारण ब्लड प्रेशर का स्तर कम होने, चक्कर आने और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना आगे बताती हैं, एक बार में ज्यादा खाना खाने से भी कुछ लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति लगातार ज्यादा खाना खाने से हो सकती है। इस स्थिति को ब्लड प्रेशर अचानक से कम होता है। इसको पोस्टप्रैंडियल हाइपोटेंशन कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें: लो-ब्लड प्रेशर में कितना नमक खाना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें
लो ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए?
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन आगे बताती हैं, लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में व्यक्ति को डाइट में हरी सब्जियों, मौसमी फलों, साबुत अनाज, दालें, दूध और प्रोटीन, फोलेट, पोटेशियम, आयरन और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनसे ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
ध्यान रहे, लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचें, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और एक साथ अधिक खाना खाने से बचें। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है।
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन का कहना है कि लो ब्लड प्रेशर की समस्या से राहत के लिए घी और तेल का इस्तेमाल कम करें, वॉक करें, एक्सरसाइज करें, भरपूर नींद लें और दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
अगर बार-बार चक्कर आने, बेहोशी महसूस होने, धुंधला दिखने, बेचैनी महसूस होने, लगातार थकान और कमजोरी बनी रहने जैसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में लोगों को कम नमक वाले खाना खाने, केला, खजूर, हर्बल टी और अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। इन फूड्स का अधिक सेवन करने से शरीर में ब्लड प्रेशर का स्तर कम हो सकता है। ऐसे में इन फूड्स को सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह अनुसार ही लें। इसके अलावा, लो ब्लड प्रेशर के लक्षण गंभीर हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, साथ ही हेल्दी डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं और नियमित जांच कराएं। ऐसा करने से कोई भी परेशानी होने पर समय रहते इलाज किया जा सकता है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
बीपी लो होने पर क्या दिक्कत हो सकती है?
लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर व्यक्ति को धुंधला दिखने, कमजोरी होने, चक्कर आने, जी मिचलाने, बेहोशी आने जैसा महसूस होने और अधिक थकान होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।लो ब्लड प्रेशर में क्या खाएं?
लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर व्यक्ति को नमक युक्त फूड्स को खाने, कॉफी, किशमिश, बादाम, खजूर, नारियल पानी और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 07, 2026 18:20 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain