आज के समय में ज्यादातर लोग हाई ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन लो ब्लड शुगर के बारे में ज्यादा बात नहीं की जाती है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने पर भी लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती हैं। यह स्थिति में खून में ग्लूकोज का स्तर जरूरत से ज्यादा कम हो जाता है, जो शरीर को काम करने के लिए एनर्जी देने में मदद करते हैं। लो ब्लड शुगर को हाइपोग्लाइसीमिया के नाम से भी जाना जाता है। इसका स्तर कम होने पर लोगों को मीठी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन इस स्थिति में कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, लेकिन ऐसे कौन सी चीजें हैं, ये सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।
हाइपोग्लाइसीमिया में कौन से फूड्स को खाने से बचें?
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, पैकेज्ड, प्रोसेस्ड फूड्स, कैफीन, ज्यादा फैट वाले फूड्स, खाली पेट अल्कोहल और अधिक मीठी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। इन फूड्स का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना बताती हैं, हाइपोग्लाइसीमिया यानी खून में ग्लूकोज का स्तर बहुत कम होता है। कई लोगों के लिए 70 mg/dL से कम ब्लड ग्लूकोज को लो ब्लड शुगर माना जाता है, हालांकि हर व्यक्ति का पैरामीटर अलग-अलग हो सकता है।
1. पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स न खाएं
पैकेट में मिलने वाले कई फूड्स में अधिक चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स, नमक और फैट होते हैं। ऐसे में लो ब्लड शुगर की स्थिति में लोगों को फ्रूट फ्लेवर्ड योगर्ट, मीठे ब्रेकफास्ट सीरियल और पैकेज्ड स्नैक्स जैसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है प्रोटीन, एक्सपर्ट से जानें 10 फायदेमंद फूड्स
2. ज्यादा कैफीन लेने से बचें
कैफीन का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता है। कुछ लोगों में कैफीन ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकता है, खासकर अगर उन्हें डायबिटीज है या ब्लड शुगर नियंत्रित करने में परेशानी होती है। इसलिए ज्यादा कॉफी, एनर्जी ड्रिंक और अन्य कैफीन वाली ड्रिंक्स को लेने के बजाय शरीर के रिएक्शन पर ध्यान देना जरूरी है।
3. ज्यादा फैट वाले फूड्स न खाएं
हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति में बहुत अधिक सेचुरेटिड फैट और ट्रांस फैट वाली चीजों को सीमित करना बेहतर हो सकता है, खासकर जब खाना पहले से ही कैलोरी, नमक और प्रोसेस्ड कार्बोहाइड्रेट से भरपूर हो। ऐसा इसलिए क्योंकि फैट शुगर के अवशोषण को स्लो कर सकती है।
-1786179178621.webp)
4. अल्कोहल का सेवन करने से बचें
अल्कोहल का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है, खासकर खाली पेट। ऐसे में खाली पेट अल्कोहल पीने से हाइपोग्लाइसीमिया का खतरा बढ़ता है। डायबिटीज की दवाइयों का सेवन करने, इंसुलिन लेने वाले लोगों में यह खतरा ज्यादा होता है।
National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases के अनुसार, अल्कोहल के सेवन को भी सीमित करना चाहिए। अगर आप इंसुलिन या डायबिटीज की कुछ खास दवाइयां लेते हैं, तो अल्कोहल पीने से आपके खून में ग्लूकोज का स्तर बहुत अधिक गिर सकता है, जिसे हाइपोग्लाइसीमिया (hypoglycemia) कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें: रोज की ये 7 गलतियां अचानक घटा सकती हैं ब्लड शुगर, डॉ. अरविंद से जानें कैसे बरतें सावधानी
5. अधिक मीठी चीजों का सेवन करने से बचें
लो ब्लड शुगर की स्थिति में अक्सर लोगों को मीठा खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन इस दौरान लोगों को सोडा, सोडा, मीठी ड्रिंक्स, जिनमें फ्रुक्टोज, सुक्रोज, डेक्सट्रोज और ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा हो, इनका सेवन करने से बचना चाहिए। अगर लो ब्लड शुगर की स्थिति अचानक होती है, तो डॉक्टर की सलाह अनुसार कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करें।
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, लो ब्लड शुगर की स्थिति में लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचें और खाना छोड़ने की आदत से भी बचना चाहिए। इसके अलावा, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटीज करें, दवाइयों का सेवन डॉक्टर की सलाह अनुसार करें और हेल्दी डाइट लें।
डॉक्टर से कब मिलें?
अगर किसी व्यक्ति को कंपकपी, कमजोरी, भूख लगने, सिर में दर्द होने, चिड़चिड़ापन होने, सिर दर्द होने, बार-बार ब्लड शुगर का स्तर कम होने, भ्रम होने और गंभीर स्थिति में बेहोशी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ताकि समय रहते व्यक्ति को इलाज मिल सके।
निष्कर्ष
हाइपोग्लाइसीमिया यानी में व्यक्ति को मीठी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, साथ ही लंबे समय तक खाना छोड़ने, लंबे समय तक व्रत रखने और खाली पेट अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, पैकेज्ड फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स, कैफीन, अधिक मीठे और ज्यादा फैट वाले फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा, लो ब्लड शुगर के कारण अधिक परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
कैसे पता चलेगा कि आपका शुगर कम हो गया है?
लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर व्यक्ति को पसीना आने, घबराहट होने, हाथ-पैर कांपना, तेज भूख, दिल की धड़कन तेज होने, सिरदर्द या चक्कर आना, चिड़चिड़ापन होने, भ्रम होने, आंखों से धुंधला दिखने और बेहोशी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।लो ब्लड शुगर में क्या खाना चाहिए?
लो ब्लड शुगर की स्थिति में लोगों को मीठी ड्रिंक्स, शहद, नेचुरली मीठे से युक्त फल खाएं और अन्य मीठी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 08, 2026 14:25 IST
Modified By : Priyanka Sharma Aug 08, 2026 14:25 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain