Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

ब्लड शुगर-लो हो गया, तो कैसे पता चलेगा? डॉक्टर से जानें इसके शुरुआती लक्षण

लो ब्लड शुगर के लक्षणों को जानना बेहद जरूरी है, ताकि स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके। हाथों-पैरों में कंपकंपी, चक्कर आना, पसीना और थकान जैसे कई संकेत हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इस पेज पर:-


आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से परेशान रहते हैं। इसमें लोग हाई ब्लड शुगर के लक्षणों को तो पहचानते हैं, लेकिन लो ब्लड शुगर के लक्षणों के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। ब्लड शुगर का स्तर कम होने के कारण भी लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में इसके लक्षणों को जानना जरूरी हो जाता है, ताकि स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके। आइए इस बारे में मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा के इंटरनल मेडिसिन और मेटाबोलिक डिसऑर्डर विभाग के डॉ. अक्षय चुघ से जानें।

लो ब्लड शुगर के लक्षण क्या हैं?

डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, लो ब्लड शुगर को हाइपोग्लाइसीमिया (Hypoglycemia) भी कहा जाता है। डायबिटीज वाले कई लोगों में 70 mg/dL से कम ब्लड ग्लूकोज को लो ब्लड शुगर माना जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति को हाथों-पैरों में कंपकंपी होने, चक्कर आने, ज्यादा पसीना आने, दिल की धड़कन के तेज होने, कमजोरी होने, थकान, धुंधला दिखने और सिरदर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

डॉ. अक्षय आगे कहते हैं, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

Cleveland Clinic के अनुसार, लो ब्लड शुगर यानी हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति में व्यक्ति को चक्कर आने, सिरदर्द होने, कमजोरी, भूख लगने, दिल की धड़कन के तेज होने, त्वचा के रंग में बदलाव आने, पसीना आने, ठंड लगने और हाथों-पैरों के कांपने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

1. हाथों-पैरों का कांपना

लो ब्लड शुगर की शुरुआत में कई लोगों को अचानक से हाथों-पैरों के कांपने या शरीर में कंपन महसूस होने की समस्या होती है। इसके कारण लोगों को कमजोरी होने की समस्या होती है। यह लक्षण अचानक से शुरू होते हैं।

इसे भी पढ़ें: हाइपोग्लाइसीमिया में किन फूड्स को खाने से बचना चाहिए? डॉक्टर से जानें

2. ज्यादा पसीने आने या ठंड लगना

शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कम होने पर व्यक्ति को बिना एक्सरसाइज किए या बिना गर्मी के कारण अचानक से पसीना आने की समस्या होने लगती है। वहीं, कुछ लोगों को बिना किसी कारण के ठंड लगने की समस्या भी हो सकती है।

3. अधिक भूख लगना

लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर व्यक्ति को तेज भूख लगने जैसे लक्षण दिख सकते हैं। कई बार व्यक्ति ने कुछ समय पहले ही खाना खाया होता है। इसके अलावा, कई बार लोगों को अचानक से मीठा खाने की इच्छा भी हो सकती है।

early signs of low blood sugar you should know 1 (4)

4. दिल की धड़कन का अनियंत्रित होना

ब्लड शुगर कम होने पर कुछ लोगों को दिल की धड़कन के तेज होने या इसके अनियंत्रित होने की समस्या हो सकती है, जिसके कारण व्यक्ति को बेचैनी और घबराहट होने की समस्या हो सकती है। इसके बार-बार होने पर इसको स्ट्रेस समझकर नजरअंदाज न करें।

5. थकान, कमजोरी या चक्कर आना

लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर व्यक्ति को चक्कर आने, कमजोरी और अचानक से बहुत अधिक थकान होने की समस्या होने लगती है। इस स्थिति में कभी-कभी खड़े होने या चलते समय चक्कर आने की समस्या हो सकती है।

6. चिड़चिड़ापन और फोकस करने में परेशानी

लो ब्लड शुगर का असर ब्रेन पर भी पड़ता है। ब्लड शुगर का स्तर कम होने पर व्यक्ति को चिड़चिड़ापन, बेचैनी या उलझन होने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कई बार लोगों को काम पर फोकस करने, भ्रम होने या सोचने समझने में परेशानी भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है प्रोटीन, एक्सपर्ट से जानें 10 फायदेमंद फूड्स

7. सिरदर्द होने

कुछ लोगों को लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर सिरदर्द होने, आंखों पर प्रेशर पड़ने और किसी भी चीज पर फोकस करने में परेशानियां हो सकती हैं।

8. देखने और बोलने में परेशानी

लो ब्लड शुगर की स्थिति में व्यक्ति को धुंधला दिखने, डबल दिखने और कई बार बोलने में परेशानी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लोगों को इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, ताकि समय रहते परेशानी से बचा जा सके।

9. त्वचा के रंग में बदलाव आना

लो ब्लड शुगर यानी हाइपोग्लाइसीमिया की गंभीर स्थिति में व्यक्ति को त्वचा के रंग में बदलाव आने, त्वचा के पीला पड़ने, चिपचिपा महसूस होने और त्वचा के फीका पड़ने की समस्या हो सकती है। त्वचा के इन बदलावों को नजरअंदाज न करें।

10. दौरे पड़ना

ब्लड शुगर का स्तर कम होने पर व्यक्ति के ब्रेन को ग्लूकोज नहीं मिल पाता है, जो ब्रेन के कार्यों को करने के लिए जरूरी है। ऐसे में लो ब्लड शुगर की गंभीर स्थिति होने पर व्यक्ति को दौरे पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति के होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

अगर व्यक्ति को बार-बार चक्कर, कमजोरी और थकान आने, धुंधला दिखने, ज्यादा पसीना आने, अधिक भूख लगने, हाथों-पैरों के कांपने, बेहोशी आने और दौरे पड़ने की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर व्यक्ति को हाथों-पैरों में कंपन होने, पसीना आने, ठंड लगने, अधिक भूख लगने, दिल की धड़कन के अनियमित होने, थकान, कमजोरी, चक्कर, फोकस करने में परेशानी, चिड़चिड़ापन होने, सिरदर्द, देखने या बोलने में परेशानी, दौरा पड़ने और त्वचा के रंग में बदलाव आने की समस्या हो सकती है। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, इससे राहत के लिए हेल्दी डाइट लें, एक्सरसाइज करें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए क्या करें?

    ब्लड शुगर की समस्या से राहत के लिए नियमित रूप से बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, शरीर को हाइड्रेट करें, शुगर को मॉनिटर करें, स्ट्रेस कम कम करे और वजन को बैलेंस करें।
  • शुगर कम होने पर तुरंत क्या खाना चाहिए?

    ब्लड शुगर को कम करने के लिए फलों का जूस, किशमिश, कैंडी या टॉफी को लिया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इन फूड्स का सेवन सीमित मात्रा में करें। 

Read Next

एंग्जायटी अटैक और हाई बीपी दोनों के लक्षण होते हैं एक जैसे, कैसे पहचानें अंतर? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 08, 2026 23:57 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Aug 08, 2026 23:57 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content