प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ महिलाओं में ब्लड शुगर का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिसे गेस्टेशनल डायबिटीज (Gestational Diabetes) के रूप में जाना जाता है। यह स्थिति मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली होती है। प्रेग्नेंसी के दौरान गेस्टेशनल डायबिटीज आमतौर पर प्रेग्नेंसी की दूसरी या तीसरी तिमाही में होता है, इंसुलिन के काम में रुकावट डालती है। इसलिए, प्रेग्नेंसी के दौरान जरूरी है कि महिलाएं अपने शरीर में शुगर लेवल हाई होने के संकेतों को पहचानें और समय पर सही इलाज लें। इसलिए, आइए दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में शुगर बढ़ने पर क्या लक्षण नजर आते हैं।
प्रेग्नेंसी में शुगर बढ़ने के लक्षण
डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन का कहना है कि प्रेग्नेंसी में शुगर लेवल बढ़ने के लक्षण हर महिला में अलग-अलग होते हैं और यह इस बात पर निर्भर करता है कि शुगर कितना बढ़ा है। इन लक्षणों को अक्सर महिलाएं प्रेग्नेंसी के सामान्य प्रभाव समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। 2006 में Institute for Quality and Efficiency in Health Care में प्रकाशित मेडिकल रिसोर्स के अनुसार, प्रेग्नेंसी में होने वाले डायबिटीज के आमतौर पर कोई खास लक्षण नजर नहीं आते हैं। अगर ब्लड शुगर का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो इससे थकान, शारीरिक कमजोरी या ज्यादा प्यास लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
1. बार-बार पेशाब आना
हाई ब्लड शुगर के कारण शरीर ज्यादा ग्लूकोज को बाहर निकालने की कोशिश करता है, जिससे बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में शुगर कंट्रोल न करने से होती हैं ये 4 समस्याएं, जेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं रहें सावधान
2. ज्यादा प्यास लगना
ब्लड शुगर लेवल बढ़ने पर महिलाओं को बार-बार प्यास लगने जैसी समस्या हो सकती है और पानी पीने के बाद भी पानी पीने की इच्छा महसूस हो सकती है।
3. ज्यादा भूख लगना
भले ही आप पर्याप्त मात्रा में भोजन कर रहे हैं फिर भी बार-बार भूख लगने की समस्या महसूस हो सकती है, क्योंकि इस दौरान आपका शरीर एनर्जी के सही इस्तेमाल के संकेत को समझ नहीं पाता है।
4. थकान और कमजोरी
हाई ब्लड शुगर के कारण प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर को सही एनर्जी नहीं मिल पाती है, जिससे उन्हें बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

5. धुंधला दिखाई देना
ब्लड शुगर बढ़ने का असर आंखों पर भी नजर आता है। इसलिए, कई महिलाओं को धुंधला दिखाई देने की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में शुगर क्रेविंग्स को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, मिलेगी राहत
6. बार-बार संक्रमण होना
ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर स्किन, यूरिन के रास्ते या योनि इंफेक्शन बार-बार हो सकता है, जो प्रेग्नेंसी डायबिटीज का बड़ा संकेत हो सकता है।
निष्कर्ष
प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड शुगर हाई होने पर महिलाओं के शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों की पहचान करके आप सही समय पर जांच करवाकर सही इलाज ले सकते हैं, जो आपके भ्रूण को हेल्दी और सुरक्षित रखने के लिए बहुत जरूरी है।
Image Credit: Freepik
FAQ
प्रेग्नेंसी में शुगर बढ़ने से क्या होता है?
प्रेग्नेंसी में शुगर बढ़ने से मां को हाई ब्लड प्रेशर और प्री-टर्म डिलीवरी का जोखिम बढ़ जाता है, जबकि भ्रूण का वजन सामान्य से ज्यादा बढ़ सकता है, जिससे डिलीवरी में समस्या आ सकती है।गर्भवती महिला का शुगर लेवल कितना होना चाहिए?
एक प्रेग्नेंट महिला के लिए नॉर्मल ब्लड शुगर लेवल खाली पेट 95 mg/dL से कम और भोजन के दो घंटे बाद 120 mg/dL से कम होना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 03, 2026 09:01 IST
Modified By : Katyayani Tiwari May 03, 2026 09:01 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Gunjan Sarin