मानव शरीर 75 प्रतिशत पानी से बना होता है। पानी की कमी होने पर हमारा शरीर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। हर दिन हमारे शरीर से पसीने, सांस व मूत्र के रास्ते काफी मात्रा में पानी निकलता है। यह एक शारीरिक प्रक्रिया है। मगर कई बार हमें प्यास ज्यादा लगती है और हम बार-बार पानी पीते हैं। आमतौर पर डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) के कारण हमें बार-बार प्यास लगती है। लेकिन कई बार प्यास लगने का कारण डिहाइड्रेशन नहीं बल्कि हमारा आहार होता है।
दरअसल, कुछ आहार ऐसे होते हैं, जो बार-बार प्यास लगने का कारण बनते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे फूड के बारे में बता रहे है जिनके सेवन से आपको बार-बार प्यास लग सकती है। आइए जानते हैं।
1. चाय व कॉफी
कॉफी व चाय में कैफीन की मात्रा होती है, कैफीन के अधिक सेवन से शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है। इसके सेवन से हर कुछ समय पर इंसान को पेशाब लगने की समस्या होने लगती है। ज्यादा अधिक पेशाब लगने से इंसान में पानी की कमी हो जाती है, और उसे बार-बार प्यास लगने लगती है।
2. अल्कोहल
अल्कोहल का सेवन भी हमारे शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है। इसके अधिक सेवन व्यक्ति के लिए काफी ही हानिकारक माना गया है। दरअसल जब कोई व्यक्ति अल्कोहल का अधिक सेवन करता है तो कई बार उसे उल्टी होने लगती है। जिसकी वजह से उसके शरीर में काफी मात्रा में पानी की कमी हो जाती है। इसके अतिरिक्त अल्कोहल के सेवन करने वाले व्यक्ति को हर कुछ देर पर पेशाब लगने की भी समस्या हो जाती है, इस वजह से भी उसके शरीर से काफी मात्रा में पानी निकलता है और व्यक्ति निर्जलीकृत होने लगता है और उसे बार-बार प्यास लगने की समस्या होने लगती है।
3. नमकीन वाली चीजें
जब भी कोई व्यक्ति सोडियम युक्त चीजों का सेवन अधिक करता है तो उसे अधिक मात्रा में प्यास लगती है। क्योंकि सोडियम को पचाने में पानी की मात्रा अधिक लगती है। इसके अतिरिक्त डिब्बाबंद खाने वाली चीजें, अधिक मसाले वाली चीजों का सेवन करने से भी हमें ज्यादा प्यास लगती है।
4. हाई प्रोटीन फूड्स
अगर कोई भी व्यक्ति हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन करता है तो उसे भी हर थोड़े वक्त पर प्यास लगती है। क्योंकि हाई प्रोटीन फूड्स में नाइट्रोजन की मात्रा होती है। जिसे अच्छी तरह से शरीर को मेटाबोलाइज करने में पानी की ज्यादा जरूरत होती है। यही कारण है कि जब भी कोई व्यक्ति हाई प्रोटीन डाइट पर रहता है तो उसे हर कुछ समय पर प्यास लगती है। और अगर वह पानी कम पिए तो उसे डिहाइड्रेशन की भी समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 सस्ते शाकाहारी फूड में होता है अंडे से ज्यादा प्रोटीन, जानिए एक दिन में कितनी मात्रा में लें Protein
5. मीठे खाद्य व पेय पदार्थ
जब भी कोई व्यक्ति मीठे खाद्य या पेय पदार्थ का सेवन करता है तो उसे हर कुछ देर में प्यास लगने लगती है। मीठा पदार्थ हमारे शरीर के अंदर एक अम्लीय वातावरण का निर्माण करता है जो हमारे शरीर के एंजाइम फंक्शन को अस्त-व्यस्त कर देता है। और हमें हर कुछ समय पर प्यास लगने लगता है। इसके अलावा भी सॉफ्ट ड्रिंक आदि भी डिहाइड्रेशन का एक प्रमुख कारण होता है।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार मानसून में कैसा होना चाहिए डाइट प्लान, जानिए खानपान का सही तरीका
इंसान को हमेशा अपनी स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर ही किसी चीज का सेवन करना चाहिए। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से यह नहीं कह रहे है कि आप ऐसी पदार्थों का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें। लेकिन इनके सेवन को सीमित करें। ताकि आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
Read More Articles On Healthy Diet In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version