Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

ज्यादा नमक खाने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये 7 संकेत, न करें इग्नोर

Signs Of Eating Too Much Salt: ज्यादा नमक खाने पर शरीर में कई तरह के गंभीर लक्षण नजर आ सकते हैं, जैसे बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, ब्लोटिंग आदि। जानें, अन्य संकेतों के बारे में विस्तार से।

हाल के सालों में आपने देखा होगा कि लोग जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड अधिक मात्रा में खाते हैं, जिससे उनके शरीर में नमक की मात्रा बढ़ जाती है। भले ही नमक हमारे शरीर के लिए बहुत उपयोगी है। इसके बावजूद, ध्यान रखें कि शरीर के लिए नमक की मात्रा का बढ़ना सही नहीं है। इससे सेहत से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि अधिक मात्रा में नमक खाने से शरीर किस तरह के संकेत दे सकता है। इस बारे में जानने के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

ज्यादा नमक खाने के संकेत

warning signs of eating too much salt daily01 (1)

नमक हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें सोडियम और क्लोराइड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बनाए रखते हैं और तंत्रिकाओं तथा मांसपेशियों को काम करने की अनुमति देते हैं। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कुछ नुकसान हो सकते हैं, जैसे-

1. ब्लोटिंग की समस्या

अगर आपको अक्सर ब्लोटिंग की समस्या होती है, तो एक बार यह जानने की कोशिश करें कि कहीं आप अधिक मात्रा में नमक का सेवन तो नहीं करते हैं? अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर में तरल पदार्थ का स्तर असंतुलित हो जाता है। यह अतिरिक्त पानी आपकी रक्त वाहिकाओं से बाहर निकलकर आपके शरीर के ऊतकों के बीच की जगहों में चला जाता है, जिससे हल्की सूजन आ जाती है।

इसे भी पढ़ें: ज्यादा नमक खाना क्यों है दिल, किडनी और लिवर के लिए खतरनाक? एक्‍सपर्ट से जानें नुकसान

2. बार-बार प्यास लगना

आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि अधिक मात्रा में जंक फूड या नमक युक्त चीजों का सेवन करने से बार-बार प्यास लगती है। इसके पीछे यही कारण है कि जंक फूड में काफी ज्यादा मात्रा में सोडियम होता है। बहुत अधिक नमक खाने से लगातार प्यास लगती है, क्योंकि अतिरिक्त सोडियम आपके रक्त में नमक के कंसंट्रेशन को बढ़ा देता है, जो आपके शरीर की कोशिकाओं से पानी खींचता है। ऐसे में ब्रेन शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने के लिए बार-बार प्यास लगने का संकेत सक्रिय कर देता है।

3. बार-बार पेशाब आना

आप जितना ज्यादा पानी पीते हैं, शरीर में उतना ज्यादा तरल पदार्थ बढ़ता है, जिससे बार-बार पेशाब की अर्ज बढ़ती जाती है। वैसे भी बहुत ज्यादा मात्रा में नमक वाले आहार का सेवन करने से ब्लैडर की सुरक्षात्मक परत कमजोर हो सकती है। वहीं, ओवरएक्टिव ब्लैडर के लक्षण पैदा हो जाते हैं, जैसे कि अचानक और बार-बार पेशाब करने की इच्छा तीव्र होना। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर कोई डिनर में अधिक नमक का सेवन कर लेता है, तो रात के समय भी बार-बार पेशाब आ सकता है।

यह भी पढ़ें: शरीर में दिखने वाले ये 5 लक्षण बताते हैं बढ़ गई है टॉक्सिटी, जानें टॉक्सिन निकालने के उपाय

4. हाई ब्लड प्रेशर

warning signs of eating too much salt daily 01 (1)

Cleveland Clinic की मानें, तो बहुत ज्यादा मात्रा में नमक यानी सोडियम का इनटेक बढ़ाने से ब्लड प्रेशर के बढ़ने का जोखिम भी बना रहता है। दरसअल, सोडियम का सेवन अधिक करने से शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे ब्लड वेसल्स में मौजूद ब्लड का वॉल्यूम बढ़ जाता है। ऐसे में आर्टरी पर अतिरिक्त दबाव बढ़ने लगता है, जो कि हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है।

5. बार-बार सिरदर्द होना

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? जैसा कि आपको बताया है कि हाई सोडिम की वजह से बार-बार प्यास लगती है यानी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। ऐसे में सिरदर्द होने लगता है। इसके साथ ही, शरीर में फ्लूइड संतुलन बिगड़ने से अचानक प्यास बढ़ती है और मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में खिंचाव या बदलाव आता है। ऐसे में सिर में धीमा-धीमा दर्द महसूस होता है।

6. हार्ट हेल्थ पर असर

अगर आप लंबे समय तक अधिक मात्रा में नमक खाते हैं, तो हार्ट हेल्थ पर भी इसका नेगेटिव असर देखने को मिलता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आप अधिक मात्रा में नमक खा रहे हैं। American Heart Association के अनुसार अधिक मात्रा में नमक खाने के 30 मिनट के अंदर ब्लड वेसल्स के फैलने की क्षमता बाधित हो जाती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो जाती है। यही स्थिति भविष्य में हार्ट से संबंधित बीमारी का कारण बनने लगती है।

7. किडनी पर असर

Mayo Clinic के अनुसार, अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से हार्ट की ही तरह किडनी पर भी नेगेटिव असर नजर आ सकता है। असल में, सोडियम अधिक लेने से ब्लड प्रेशर की दिक्कत होती है, जिससे हार्ट के लिए ब्लड पंप करना मुश्किल हो जाता है। इसका नकारात्मक प्रभाव किडनी पर भी पड़ने लगता है। ध्यान रखें कि जब किडनी सही तरह से काम नहीं करती है, तो शरीर में गंदे पदार्थ और टॉक्सिन जमा होने लगते हैं।

निष्कर्ष

हर व्यक्ति के लिए जरूरी है कि वह नमक को अपनी डाइट में सीमित मात्रा में ही शामिल करे। अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो शरीर प्रतिक्रिया करने लगता है। इसका मतलब है कि आपको कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा आपके साथ न हो, हार्ट और किडनी सही तरह से काम करें, तो नमक को जरूरत के अनुसार अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। विशेषकर, जो लोग हाई बीपी, हार्ट डिजीज या किडनी से जुड़ी बीमारी के मरीज हैं, उन्हें इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना अधिक से अधिक कितना नमक खाना चाहिए?

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक स्वस्थ वयस्क को दिन भर में 5 ग्राम से कम (लगभग एक छोटा चम्मच) नमक का सेवन करना चाहिए।
  • क्या सेंधा नमक या काला नमक खाना साधारण सफेद नमक से ज्यादा सुरक्षित होता है?

    किसी भी तरह के नमक का सेवन अधिक मात्रा में किया जाना सही नहीं है। हालांकि, सेंधा और काले नमक में कुछ मिनरल्स पाए जाते हैं, लेकिन इनमें भी सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इसलिए हाई बीपी या किडनी के मरीजों को इनका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

Read Next

सुबह खाली पेट इन 7 चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी, जानें कब बढ़ सकती है एसिडिटी और पेट की परेशानी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 27, 2026 16:30 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Aug 27, 2026 16:30 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content