Fri Sep 11, 2026 | 05:59 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

नमक का सेवन कम करने के बाद शरीर में क्या बदलाव आते हैं? डॉक्टर से जानें

नमक का सेवन कम करने से शरीर में कई पॉजिटिव बदलाव आते हैं, जैसे ब्लड प्रेशर नियंत्रण, ब्लोटिंग और फ्लूइड रिटेंशन में कमी। यह हार्ट और ब्लड वेसल्स के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन नमक का सेवन पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए।

नमक हमारे खाने का एक अहम हिस्सा है। दाल, सब्जी, रोटी, सलाद से लेकर कई तरह के स्नैक्स में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने का स्वाद बढ़ाता है, लेकिन कई लोग नमक का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा करते हैं, जबकि लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करने या इसका इस्तेमाल कम करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि अगर हम नमक का सेवन कम कर दें, तो शरीर में क्या होगा? आइए इस बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

नमक का सेवन कम करने से क्या होगा?

डॉ. अरविंद के अनुसार, अगर आप जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, तो इसका सेवन कम करने से कई फायदे हो सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो तय मात्रा से ज्यादा सोडियम लेते हैं। सोडियम शरीर में फ्लूइड बैलेंस (तरल पदार्थों का संतुलन) और ब्लड प्रेशर पर असर डालता है।

ऐसे में नमक का सेवन कम करने से ब्लोटिंग को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, शरीर में फ्लूइड रिटेंशन को कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने और ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

1. फ्लूइड रिटेंशन को कम करे

जब हम सोडियम का सेवन कम कर देते हैं, तो शरीर में पानी कम जमा होता है, जिससे कुछ लोगों में फ्लूइड रिटेंशन (शरीर में तरल पदार्थ का जमाव) की समस्या को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: लो-ब्लड प्रेशर में कितना नमक खाना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें

what changes occur in the body after reducing salt intake 01

2. ब्लोटिंग से राहत दे

कई लोगों को सोडियम का ज्यादा सेवन करने ब्लोटिंग और पेट में भारीपन महसूस होने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इसका सेवन कम करने से शरीर की सूजन और ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।

3. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करे

नमक कम करने के सबसे अहम फायदों में से एक है ब्लड प्रेशर का बेहतर कंट्रोल। कम सोडियम वाली डाइट लेने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। इसका असर उन लोगों में ज्यादा साफ तौर पर दिखता है, जो नमक के प्रति सेंसिटिव (salt-sensitive) हैं या जिन्हें पहले से ही हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) है।

4. हार्ट और ब्लड वेसल्स के लिए फायदेमंद

लंबे समय तक सोडियम का सही मात्रा में सेवन करने से दिल की सेहत बेहतर हो सकती है और ब्लड वेसल्स (रक्त वाहिकाओं) व दिल पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है। हार्ट के अच्छे स्वास्थ्य के लिए नमक का सेवन कम करना फायदेमंद हो सकता है।

डॉ. अरविंद आगे कहते हैं, हालांकि, नमक को पूरी तरह से बंद नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या हाई बीपी जानलेवा है? डॉक्टर से जानें कब हो जाता है ये खतरनाक, क्‍या हैं चेतावनी संकेत?

क्या कहती है स्टडी?

साल 2020 में Journal of the American College of Cardiology में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, नमक का सेवन कम करना दिल की बीमारियों से बचाव का सबसे असरदार तरीका है। इसे किसी विवादित रिसर्च के कारण नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। नमक की मात्रा में थोड़ी सी भी कमी लाने से हर साल दिल की बीमारियों से होने वाली लगभग 16.5 लाख मौतें रोकी जा सकती हैं।

सोडियम शरीर में क्या काम करता है?

सोडियम एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है, जो नर्व फंक्शन (तंत्रिका तंत्र के काम), मांसपेशियों के सिकुड़ने और फ्लूइड रेगुलेशन (तरल पदार्थों के नियमन) में अहम भूमिका निभाता है।

किन फूड्स में ज्यादा नमक होता है?

डॉ. अरविंद का कहना है, नमक कम करने का मकसद आमतौर पर ज्यादा सोडियम को कम करना होता है, सिर्फ ऊपर से डाला गया नमक ही सोडियम का सोर्स नहीं होता है। कई तैयार और पैकेज्ड फूड्स में भी सोडियम मौजूद हो सकता है। इसलिए नमक कम करने के लिए इन चीजों का सेवन कम करना जरूरी है, न कि नमक को पूरी तरह से छोड़ देना।

  • पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड्स
  • नमकीन और पैकेट वाले स्नैक्स
  • इंस्टेंट नूडल्स और दूसरे इंस्टेंट फूड
  • अचार
  • सॉस और कुछ मसालेदार प्रोडक्ट्स
  • रेस्टोरेंट और बाहर का खाना

डॉ. अरविंद आगे बताते हैं, सही मात्रा व्यक्ति की सेहत, डाइट और मेडिकल जरूरतों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। ऐसे में नमक की मात्रा को तय करने के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

नमक शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन जो लोग इसका सेवन जरूरत से ज्यादा करते हैं। अगर वे इसका सेवन कम कर दें, तो इससे उनके स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, जैसे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने, वॉटर रिटेंशन को कम करने, ब्लोटिंग को कम करने, हार्ट और ब्लड वेसल्स के दबाव को कम करने में मदद मिलती है।

ध्यान रहे, नमक का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, ताकि किसी भी गंभीर समस्या से समय रहते बचा जा सके।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ज्यादा नमक खाने से क्या होता है?

    ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर में पानी जमा होने, ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ने, हार्ट अटैक होने, हड्डियों के कमजोर होने, किडनी और ब्रेन पर बुरा असर होने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए क्या करें?

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए हरी सब्जियों, दालें, साबुत अनाज, ताजा फल, शरीर को हाइड्रेट करें, प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचें, फिजिकल एक्टिविटीज करें, पर्याप्त नींद लें और स्ट्रेस को मैनेज करें।

Read Next

इंसान ने शहद खाना कैसे शुरू किया? जानें इसका अनोखा इतिहास

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 10, 2026 20:35 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 10, 2026 20:35 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content