Fri Oct 9, 2026 | 09:45 PM IST

Medically Reviewed by Dr Ujjawal Kumar , Senior Consultant - Cardiology at the Sarvodaya Hospital, Faridabad

हाई ब्लड प्रेशर के ये 5 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नजरअंदाज?

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के बारे में अक्सर लोगों को काफी समय तक पता ही नहीं चलता। इसलिए लोगों को हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है। इस लेख में डॉक्टर ने हाई ब्लड प्रेशर के 5 ऐसे लक्षण बताए हैं, जिसे लोग आमतौर पर नजरअंदाज कर देते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के ये 5 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नजरअंदाज?हाई ब्लड प्रेशर के ये 5 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नजरअंदाज?

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन ऐसी समस्या है, जिसके लक्षण कई बार इतने ज्यादा उभरकर नहीं आते या लोग इसके लक्षणों को थकान या कमजोरी मानकर इग्नोर कर देते हैं। इस वजह से लोगों को लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर के बारे में पता ही नहीं चलता। इसलिए अक्सर हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। हाई बीपी के लक्षणों को जानने के लिए हमने Dr. Ujjwal Kumar, Senior Consultant - Cardiology, Sarvodaya Hospital, Sector-8, Faridabad से बात की।

हाई ब्लड प्रेशर के 5 लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, जिन लोगों को ब्लड प्रेशर 180/120 होता है, उन्हें तेज सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ, आंखों से धुंधलापन महसूस होना, हार्ट बीट तेज होना और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। आमतौर पर लोग इन लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं, जबकि ये लक्षण दिखने पर मरीज को तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Dr. Ujjwal Kumar कहते हैं, “अगर शरीर में बार-बार ऐसे बदलाव महसूस हो रहे हो, तो ब्लड प्रेशर की जांच कराना बहुत जरूरी है, क्योंकि लंबे समय तक अनियंत्रित हाई बीपी का असर हार्ट, दिमाग, किडनी और आंखों समेत शरीर के कई अंगों पर पड़ सकता है।”

1. सुबह उठते ही सिर में भारीपन या दर्द होना

Dr. Ujjwal Kumar का कहना है, “अगर लगातार सुबह उठते ही सिरदर्द या भारीपन महसूस हो, तो इसे सिर्फ नींद से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। कई लोग इसे स्ट्रेस और नींद पूरी न होना मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कुछ लोगों में अनियंत्रित ब्लड प्रेशर के साथ सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। हालांकि, सिरदर्द अकेले हाई बीपी की पुष्टि नहीं करता, क्योंकि इसके पीछे माइग्रेन, नींद की समस्या, तनाव और कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। इसलिए अगर सुबह का सिरदर्द बार-बार हो रहा है, तो एक बार अपना ब्लड प्रेशर जरूर चेक करें।”

2. बिना ज्यादा काम किए ही थकान महसूस होना

Dr. Ujjwal Kumar ने बताया कि वैसे तो दिनभर काम करने के बाद थकान महसूस होना बहुत ही नॉर्मल है, लेकिन अगर काम करने के बाद बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो, तो इसका कारण हाई बीपी या हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि, थकान का कारण एनीमिया, नींद की कमी, तनाव, थायराइड या अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए सिर्फ लक्षणों के आधार पर हाई बीपी मान लेना सही नहीं है। बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस होने पर डॉक्टर से बीपी जरूर चेक कराना चाहिए।

3. सीढ़ियां चढ़ने या थोड़ा चलने पर सांस फूलना

Dr. Ujjwal Kumar ने कहा, “अगर सीढ़ियां चढ़ते समय सामान्य से ज्यादा परेशानी हो रही है, तो इसे बढ़ती उम्र का कारण मानना सही नहीं है। अगर हाई ब्लड प्रेशर लंबे समय तक नियंत्रित न रहे, तो हार्ट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। कुछ मामलों में सांस फूलना हार्ट से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है। अगर सांस फूलने की समस्या लगातार बढ़ रही है, खासकर इसके साथ सीने में दर्द, चक्कर या असामान्य थकान भी हो, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।”

high bp symtomshigh bp symtoms

यह भी पढ़ें- 5 हर्बल ड्रिंक्स जो हाई ब्लड प्रेशर से दिलाएंगी राहत, एक्सपर्ट से जानें कब-कैसे पिएं

4. धुंधला दिखना या बार-बार चक्कर आना

Dr. Ujjwal Kumar के मुताबिक, लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने पर आंखों की ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके कारण कुछ लोगों में नजर धुंधली होने जैसी समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को हाई बीपी के कारण चक्कर भी आ सकते हैं। अगर किसी को लगातार धुंधला दिख रहा हो, आंखों के सामने अंधेरा छा रहा हो या चक्कर के साथ दूसरे लक्षण भी हो, तो ब्लड प्रेशर चेक कराने के साथ आंखों की जांच कराना भी जरूरी है।

5. हार्ट की धड़कन तेज लगना या सीने में भारीपन

Dr. Ujjwal Kumar कहते हैं, “कभी-कभी बिना किसी खास वजह के दिल तेजी से धड़कता हुआ महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को सीने में दबाव या भारीपन की शिकायत भी होती है। इन लक्षणों के कई कारण जैसे तनाव, कैफीन, एनीमिया या हार्ट बीट से जुड़ी समस्या हो सकती हैं। हाई बीपी होने पर हार्ट पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ सकता है।”

हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए क्या करना चाहिए?

Dr. Ujjwal Kumar लोगों को सलाह देते हैं कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए रोजाना की आदतों में सुधार करना जरूरी है।

  • खाने में नमक की मात्रा सीमित रखें।
  • फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालों को डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • रोजाना फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।
  • वजन को हेल्दी रखें।
  • स्मोकिंग और शराब से बचें।
  • पर्याप्त नींद लें और तनाव को मैनेज करने की कोशिश करें।
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार रेगुलर ब्लड प्रेशर जांच कराएं।

यह भी पढ़ें- छोटे बच्चों में हाई ब्लड प्रेशर: कारण, लक्षण और पेरेंट्स किन बातों का ध्यान रखें

निष्कर्ष
Dr. Ujjwal Kumar कहते हैं कि यह बात सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली है कि हाई ब्लड प्रेशर कई बार बिना किसी लक्षण के भी हो सकता है। इसलिए सिर्फ सिरदर्द, चक्कर या थकान जैसे संकेतों का इंतजार करना सही तरीका नहीं है। ब्लड प्रेशर के रेगुलर चेकअप से हाई बीपी के बारे में पता चल सकता है। अगर किसी को पहले से हाई बीपी की समस्या है, तो डॉक्टर की बताई दवाएं नियमित रूप से लें। खुद से दवा बंद करना या खुराक बदलना ठीक नहीं है।

All Image Credit: Magnific


 

FAQ

  • क्या बिना किसी लक्षण के भी अचानक ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर पर पहुंच सकता है?

    हां, इसे हाइपरटेंसिव क्राइसिस कहते हैं, जहां बीपी 180/120 mmHg से ऊपर चला जाता है। लक्षण न दिखने पर भी यह अचानक स्ट्रोक या हार्ट अटैक ला सकता है।
  • सामान्य ब्लड प्रेशर क्या है?

    सिस्टोलिक 120 mm Hg से कम और डायस्टोलिक 80 mm Hg से कम होना चाहिए।

Read Next

→ हाथ ऊपर उठाने में परेशानी का कारण? जानें कंधे की किन समस्याओं का हो सकता है संकेत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Health & Lifestyle Journalist

अनीश रावत पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में चीफ सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यहां वह महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, योग और मेडिटेशन जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखते हैं। उनका फोकस स्वास्थ्य से जुड़े विषयों को डेटा, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय के आधार पर पाठकों तक पहुंचाना है। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह News 24, All India Radio और ThinkRight Meditation App के साथ काम कर चुके हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 24, 2026 15:51 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Ujjawal Kumar