Wed Sep 30, 2026 | 11:25 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

पेट फूलने का कारण आपका खाना है या खाने का तरीका? जानें डॉक्टर से

खाना खाने के बाद पेट फूलना एक आम समस्या है, जिसके पीछे आपका खान-पान और खाने का तरीका दोनों जिम्मेदार हो सकते हैं। इसके कारणों, बचाव के तरीके क्या हैं आइए डॉक्टर से जानते हैं?
पेट फूलने का कारण आपका खाना है या खाने का तरीका? जानें डॉक्टर सेपेट फूलने का कारण आपका खाना है या खाने का तरीका? जानें डॉक्टर से

खाना खाने के बाद ब्लोटिंग होना या पेट में भारीपन महसूस होना एक बहुत ही आम समस्या है। पेट फूलने की परेशानी का सामना वर्तमान में कई लोगों को रोजाना करना पड़ता है। अक्सर लोग इसे सिर्फ भोजन से जोड़कर देखते हैं, लेकिन पीछे आपका खान-पान और खाने का तरीका दोनों जिम्मेदार हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा तेजी से खाना, ज्यादा मात्रा में भोजन करना या ऐसे फूड्स का सेवन करना, जिनमें गैस बनाने वाले तत्व ज्यादा होते हैं, वे ब्लोटिंग का कारण बनते हैं। आइए इस लेख में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानते हैं कि खाना या खाने का तरीका, ब्लोटिंग का कारण क्या हो सकता है?

खाने के बाद पेट क्यों फूलता है: भोजन या खाने का तरीका?

Dr. Pooja Pillai का कहना है कि खाना खाने के बाद ब्लोटिंग होना एक आम बात है और ऐसा आपके खाने की चीजों या खाने के तरीके, दोनों कारणों से हो सकता है। कुछ लोगों में बीन्स, दाल, पत्तागोभी, प्याज, डेयरी प्रोडक्ट्स, फिजी ड्रिंक्स और फर्मेंट होने वाले कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें ज्यादा गैस बनाती हैं। वहीं, खाने का तरीका भी ब्लोटिंग का कारण बनता है, जिनमें शामिल हैं-

  • एक बार में बहुत ज्यादा खाना
  • बहुत तेजी से भोजन करना
  • बात करते समय या स्ट्रॉ से पीते समय हवा निगलना
  • च्युइंग गम चबाना
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक या फूड जरूरत से ज्यादा खाना

इसे भी पढ़ें: 5 फूड्स जो बढ़ा सकते हैं IBS की समस्या, डॉक्टर ने बताया किन चीजों से तुरंत बनाएं दूरी

इतना ही नहीं, कुछ लोगों को लैक्टोज इनटॉलरेंस, कब्ज, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, एसिड रिफ्लक्स या पाचन से जुड़ी दूसरी समस्याओं के कारण भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इसलिए, यह ध्यान देना कि किन चीजों को खाने या किन तरह की आदतों के बाद ये लक्षण दिखते हैं, इससे समस्या के पीछे का असली कारण पता लगाने में मदद मिल सकती है।

साल 2014 में World Journal Of Gastroenterology में प्रकाशित एक रिव्यू के अनुसार, भोजन के बाद ब्लोटिंग होना एक आम समस्या है, जो सिर्फ गलत खान-पान तक सीमित नहीं है। यह तेजी से खाने या हवा निगलने जैसी आदतों के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा, पेट और आंतों में गैस का सही से मैनेज न होना भी ब्लोटिंग का कारण बन सकता है। इसलिए, इस समस्या से राहत पाने के लिए सही डाइट, अच्छी खाने की आदतें और पाचन तंत्र को समझना बहुत जरूरी है।

causes-of-bloating-after-Meals-insidecauses-of-bloating-after-Meals-inside

ब्लोटिंग से बचने के लिए खाने का सही तरीका क्या है?

Dr. Pooja Pillai के अनुसार, ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए खाने का सही तरीका और आदतों से काफी फर्क पड़ता है। इसलिए, आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • खाने को तेजी से खाने से बचें, ताकि आप ज्यादा हवा न निगलें।
  • खाने को धीरे-धीरे, चबाकर और कम मात्रा में खाएं।
  • एक बार में बहुत ज्यादा खाना न खाएं और खाते समय सीधे बैठें।
  • नियमित रूप से दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी पिएं।
  • फिजी ड्रिंक्स का सेवन कम करें।
  • बार-बार च्युइंग गम चबाने या हार्ड कैंडी चूसने से बचें।
  • अगर किसी खास तरह के फूड से बार-बार ब्लोटिंग होती है तो उसे खाने से परहेज करें।
  • एक साथ खाने की कई चीजों को छोड़ने की जगह एक-एक करके फूड को अपनी डाइट से हटाएं।

किन लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है?

Dr. Pooja Pillai के मुताबिक, अगर पेट फूलने के साथ-साथ शरीर गंभीर या लगातार कई अन्य लक्षण दिखाएं, जैसे- पेट में दर्द होना, बार-बार उल्टी, बिना किसी कारण वजन कम होना, मल में से खून आना, लगातार दस्त या कब्ज होना, बुखार, निगलने में मुश्किल या मल त्याग करने की आदतों में जरूरी बदलाव हो तो जल्दी से जल्द डॉक्टर से मिलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन सप्लीमेंट्स से होने वाली गैस और ब्लोटिंग को कैसे रोकें? एक्सपर्ट से जानें

Dr. Pooja Pillai ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अगर ब्लोटिंग का कारण फूड से जुड़ा है तो भोजन का चुनाव और खाने की आदतों पर ध्यान देना, धीरे-धीरे और आराम से खाना, ज्यादा खाने से बचना, अपने फूड ट्रिगर्स की पहचान करना और जब लक्षण लगातार या असामान्य हों तो डॉक्टर से कंसल्ट करें।

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर ब्लोटिंग की समस्या बार-बार होती है, स्थिति बिगड़ती जा रही है, लंबे समय तक ब्लोटिंग की समस्या बनी रहती है या आपकी डेली लाइफ को प्रभावित करता है, तो इन स्थितियों में डॉक्टर से बात करना बहुत जरूरी है। लगातार ब्लोटिंग की समस्या होना कभी-कभी फूड इनटोलरेंस, कब्ज, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, सीलिएक डिजीज या अन्य पाचन से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसे में ब्लोटिंग होने के सही कारण को जाने बिना किसी फूड से परहेज करने से राहत नहीं मिल सकती है।

निष्कर्ष

ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए अपने खान-पान और लाइफस्टाइल दोनों का खास ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए, आप धीरे-धीरे और चबाकर खाएं, बड़े भोजन के बजाय छोटे मील्स लें और गैस बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें। अगर सही आदतों को अपनाने के बाद भी राहत न मिले तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • ब्लोटिंग होने पर क्या खाना चाहिए?

    ब्लोटिंग की समस्या होने पर हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। इसलिए, आप अजवाइन, सौंफ, अदरक, पुदीना या जीरा का सेवन कर सकते हैं।
  • सुबह खाली पेट क्या खाएं जिससे गैस न बने?

    सुबह खाली पेट गुनगुना पानी, रातभर भीगे हुए 4 से 5 बादाम, एक पका हुआ केला या जीरा-सौंफ का पानी पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है।

Read Next

→ मानसून में हेल्‍दी प्रेग्नेंसी के ल‍िए गर्भवती महिलाएं क्या खाएं? डायटीशियन से जानें ऐसी 10 चीजें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 15, 2026 20:31 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai