Fri Sep 11, 2026 | 07:29 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या किन लोगों में ज्यादा होती है? एक्सपर्ट से जानें

फूड इनटॉलरेंस या हार्मोनल बदलाव के कारण कुछ लोगों में पेट फूलने की समस्या अधिक होती है। जानें, इस तरह की स्थिति से कैसे निपटा जा सकता है।

खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या कोई हैरानी की बात नहीं है। कई बार हैवी मील लेने या ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने से ऐसी समस्या हो सकती है। हालांकि, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें बार-बार ब्लोटिंग की समस्या होती है। सवाल है, किन लोगों को अक्सर यह समस्या होती है और ऐसी स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए। आइए, जानते हैं इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी की राय।

फूड इनटॉलरेंस

who is more prone to bloating after meals doctor tells 01 (22)

जिन लोगों में लैक्टोस इनटॉलरेंस या ग्लूटन सेंसिटिविटी की समस्या होती है, उन्हें अक्सर खाना पचाने में दिक्कत आती है। असल में इन लोगों का पेट काफी सेंसिटिव होता है, जिस वजह से सूजन बढ़ जाती है। ऐसे में पेट में अधिक गैस का उत्पादन होता है, जो ब्लोटिंग की समस्या पैदा करता है।

इसे भी पढ़ें: इसे भी पढें: जीभ की सफाई का पेट की सेहत से क्या कनेक्शन है? जानें क्यों जरूरी है रोज जीभ साफ करना

कब्ज की शिकायत

विशेषज्ञों की मानें, तो कब्ज ब्लोटिंग पैदा करने के लिए सबसे सामान्य कारणों में से एक है। असल में जब पाचन तंत्र धीमा काम करता है, तो मल लंबे समय तक आंतों में ही फंसा रहता है। ऐसे में पेट में गैस बनने लगती है और नई चीजें खाने से ब्लोटिंग की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में पेट में भारीपन और दबाव भी महसूस होता है।

डाइजेस्टिव डिसऑर्डर

इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी कई डाइजेस्टिव डिसऑर्डर होते हैं, जो ब्लोटिंग का बड़ा कारण होती हैं। दरअसल, ऐसी समस्याओं के कारण आंत में बैड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ जाती है, वहां का एनवायरनमेंट भी प्रभावित होता है, जिससे गैस बनने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ भी खाने के बाद व्यक्ति को ब्लोटिंग होने लगती है।

हार्मोनल बदलाव

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है कि हार्मोनल बदलाव भी ब्लोटिंग के मुख्य कारणों में से एक है। विशेषकर, महिलाओं में ऐसी समस्या अधिक होती है। महिलाओं में मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे शरीर में पानी जमा होने लगता है। इसके साथ ही यह बदलाव पाचन क्रिया को भी धीमा कर सकता है, जिससे पेट फूलने की समस्या हो जाती है।

इसे भी पढें: खाना खाने के बाद बैठना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में

खाने के बाद हो रही ब्लोटिंग से कैसे निपटें?

  1. अपनी डाइट में सुधार करें, ट्रिगर प्वाइंट को समझने की कोशिश करें।
  2. कार्बोनेटेड ड्रिंक पीने से बचें
  3. खाने को हर समय अच्छी तरह चबाएं ताकि पेट में गैस न बने।
  4. खाने के तुरंत बाद छोटी सी वॉक करके आएं।
  5. अपने खाने में प्रोबायोटिक्स जैसे दही शामिल करें। इससे ब्लोटिंग की समस्या कम होती है।

निष्कर्ष

ब्लोटिंग कोई गंभीर समस्या नहीं है। इसके बावजूद, इसकी अनदेखी करना सही नहीं है। आप इसके सही कारणों को जानकर इस समस्या से निपट सकते हैं। हालांकि, यह भी जान लेना आवश्यक है कि किन लोगों को ब्लोटिंग की अधिक समस्या अक्सर रहती है। अगर आप भी यहां बताई गई श्रेणी में शामिल हैं, तो अपनी स्थिति को हल्के में न लें और जरूरी हो, तो डॉक्टर के पास जाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या लिवर की समस्या के कारण पेट फूलने की समस्या हो सकती है?

    हां, लिवर की समस्या होने पर ब्लोटिंग होती है। हालांकि, इसके मुख्य दो कारण हैं, खराब पाचन और लिवर में खराबी के कारण पेट में तरल पदार्थ का जमा होना।
  • पेट फूलने का घरेलू इलाज क्या है?

    पेट फूलने पर अजवाइन, सौंफ या अदरक का पानी पी सकते हैं और खाना खाने के बाद हल्की वाॅक भी फायदेमंद है।

Read Next

हेल्दी खाना खाने के बावजूद ब्लड शुगर क्यों बढ़ जाता है? जानें छिपे हुए कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 25, 2026 13:36 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 25, 2026 13:36 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jun 25, 2026 13:36 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content