Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dr Anupama N K , Consultant – Medical Gastroenterology

रोज शाम को ब्लोटिंग होने का कारण कहीं सुबह की कॉफी तो नहीं? जानें क्या गलती कर रहे हैं आप

सुबह की कॉफी कुछ लोगों में शाम तक ब्लोटिंग का कारण बन सकती है, खासकर पीने के तरीके और उसमें मौजूद चीजों के कारण। खाली पेट कॉफी, दूध या चीनी का ज्यादा सेवन पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है।

सुबह की एक कप कॉफी पीना कई लोगों की सुबह की शुरुआत के लिए बहुत जरूरी होती है। हालांकि, कुछ लोगों को सुबह कॉफी पीने के बाद शाम तक पेट फूलने या ब्लोटिंग की समस्या परेशान करती है। सुबह की यह आदत भले ही आपको तुरंत एनर्जी देती हो, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे आपके पूरे पाचन तंत्र पर पड़ता है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता है, पानच क्रिया से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। कैफीन, डेयरी प्रोडक्ट्स और शरीर के अंदर की प्रतिक्रियाओं के बीच तालमेल गड़बड़ाने लगता है। इसके कारण आंतों में गैस बनने लगती है, जो शाम ढलते-ढलते ब्लोटिंग के रूप में सामने आ सकती है। इसलिए, आइए Dr. Anupama N K, Senior Consultant - Medical Gastroenterology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानते हैं कि सुबह की कॉफी पीने का तरीका शाम तक ब्लोटिंग का कारण कैसे बन सकती है?

सुबह की कॉफी शाम को ब्लोटिंग का कारण क्यों बनती है?

साल 2022 में Nutrients Journal में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, "यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की कई स्टडजी में कॉफी और पेट दर्द के बीच कोई कनेक्शन नहीं पाया गया है। वहीं, दूसरी ओर, अमेरिका, ईरान और चीन की कुछ स्टडीज बताती हैं कि कॉफी पीने से पेट की समस्या हो सकती है।"

Dr. Anupama N K बताते हैं कि सुबह की कॉफी ज्यादातर लोगों में सीधे तौर पर शाम को ब्लोटिंग का कारण नहीं बनती है, लेकिन आप इसे जिस तरह से पीते हैं, वह पूरे दिन आपके डाइजेशन को प्रभावित कर सकता है।

  1. खाली पेट कॉफी पीने से पेट में एसिड का प्रोडक्शन बढ़ सकता है और कुछ लोगों में डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में जलन की समस्या हो सकती है। इसके कारण दिन के बाद के समय में इनडाइजेशन, एसिड रिफ्लक्स या ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है।
  2. कॉफी आंतों को भी स्टिम्युलेट करती है, जिससे सेंसिटिव लोगों में कभी दस्त तो कभी कब्ज की समस्या हो सकती है।
  3. कॉफी में ज्यादा मात्रा में चीनी, फ्लेवर्ड सिरप या फुल-फैट क्रीम मिलाने से कॉफी पचाने में मुश्किल हो सकती है और गैस की परेशानी बन सकती है।
  4. कुछ लोग दूध में मौजूद लैक्टोज को लेकर सेंसिटिव होते हैं और दूध वाली कॉफी पीने के बाद उन्हें दिनभर ब्लोटिंग, गैस या पेट दर्द हो सकता है।
  5. बहुत ज्यादा या जल्दबाजी में कॉफी पीने के कारण आप कॉफी के साथ हवा भी ज्यादा मात्रा में निगल सकते हैं, जिससे ब्लोटिंग होती है।
  6. कुछ लोग दिन में पर्यापत मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, जिसके कारण सुबह कॉफी पीने के बाज डिहाइड्रेशन डाइजेशन को धीमा कर सकता है।
  7. बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट करने के स्थान पर कई कप कॉफी पीने से नॉर्मल डाइजेशन भी बिगड़ सकता है, जो बाद में ज्यादा खाना खाने से शाम को ब्लोटिंग का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन सप्लीमेंट्स से होने वाली गैस और ब्लोटिंग को कैसे रोकें? एक्सपर्ट से जानें

coffee-can-cause-bloating-inside

ब्लोटिंग की समस्या को कम करने के उपाय

Dr. Anupama N K के अनुसार, सुबह कॉफी पीने के बाद बाद में या शाम को ब्लोटिंग की समस्या होने से बचने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सुबह खाली पेट कॉफी पीने से बचें। इसे हल्के और हेल्दी ब्रेकफास्ट के बाद ही पिएं।
  • कॉफी को जल्दी-जल्दी पीने से बचें और धीरे-धीरे घूंट-घूंटकर पिएं।
  • कॉफी में ऊपर से डाली जाने वाली चीनी और आर्टिफिशियल क्रीमर का उपयोग करने से बचने की कोशिश करें या कम मात्रा में लें।
  • अगर दूध वाली कॉफी पीने से पेट फूलता है तो लैक्टोज-फ्री दूध या प्लांट-बेस्ड मिल्क का ऑप्शन अपनाएं।
  • शरीर में पानी की कमी होने से बचाएं और कॉफी के साथ पानी पीकर दिन भर खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें।
  • पाचन को बेहतर रखने के लिए अपनी डाइट में फाइबर, फल, सब्जियां और साबुत अनाज वाले फूड्स शामिल करें।
  • कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में करें और दिन में दो से तीन कप से ज्यादा कॉफी पीने से बचें।

इसे भी पढ़ें: प्रोटीन पाउडर लेने के बाद ब्लोटिंग से बचने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट से जानें

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर ब्लोटिंग एक नॉर्मल समस्या से बढ़कर आपकी रोजाना की लाइफस्टाइल को प्रभावित करने लगे तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है। इसलिए, अगर ये लक्षण नजर आए तो डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करें।

  • गंभीर या बहुत ज्यादा पेट दर्द होना, जो समय के साथ और ज्यादा बढ़ जाए।
  • ब्लोटिंग के साथ लगातार दस्त या गंभीर कब्ज की समस्या रहना।
  • बिना किसी साफ कारण ते तेजी से वजन कम होना
  • ब्लोटिंग के साथ मल में खून आना या काले रंग का मल आना।
  • बार-बार उल्टी होना या कुछ भी खाने-पीने में मुश्किल होना।

अगर ब्लोटिंग के साथ ये लक्षण आप में बार-बार नजर आए तो नजरअंदाज न करें, बल्कि सही कारणों का पता लगाने की कोशिश करें।

निष्कर्ष
Dr. Anupama N K का कहना है कि अगर इन बदलावों के बाद भी बार-बार ब्लोटिंग की समस्या होती है तो गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से सलाह लें। बार-बार ब्लोटिंग होने, खासकर कॉफी पीने पीने के बाद तो यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, लैक्टोज इनटॉलरेंस या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं का संकेत हो सकता है। कॉफी पीने की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके आप दिन भर अपने पाचन तंत्र को ठीक रख सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • बार-बार गैस बनने और पेट फूलने के क्या कारण हैं?

    बार-बार गैस बनने और ब्लोटिंग होने के पीछे कई कारण शामिल हैं, जिसमें खान-पान की गलत आदतें, कब्ज औ कुछ खास फूड्स को पचने में मुश्किल होना है।
  • ब्लोटिंग में क्या नहीं खाना चाहिए?

    ब्लोटिंग की समस्या होने पर गोभी, राजमा और तली हुई चीजें खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये फूड्स पेट में गैस और भारीपन की समस्या को बढ़ाते हैं।

Read Next

सावन व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें सेहतमंद उपवास के लिए डाइट ट‍िप्‍स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 30, 2026 13:08 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Anupama N K

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content