डायरिया या दस्त होने पर अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है। अगर समय रहते डिहाइड्रेशन को दूर न किया जाए, तो कमजोरी, चक्कर आना, थकान जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। डायरिया होने पर अक्सर लोग खाना-पीना छोड़ देते हैं उन्हें लगता है कि पेट खराब होने पर कुछ भी खाना ठीक नहीं है, लेकिन इस दौरान हेल्दी चीजों का सेवन करने से शरीर को पानी की कमी से बचाया जा सकता है और इससे रिकवरी की रफ्तार भी बढ़ती है। आइए ऐसे पांच फूड्स के बारे में जानते हैं जो डायरिया होने पर शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद कर सकते हैं। बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
1. नारियल पानी पीने से मिनरल्स की कमी दूर होती है

डायरिया होने पर नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। नारियल पानी पीने से शरीर में पानी और मिनरल्स की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। Mayo Clinic के मुताबिक, नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं। 240 एमएल नारियल पानी में करीब 45 से 60 कैलोरी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या एंटीबायोटिक दवाएं भी डायरिया का कारण बन सकती हैं? एक्सपर्ट से जानें
2. केला आसानी से पच जाता है
डायरिया में केले का सेवन कर सकते हैं। केले में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। केला आसानी से पच भी जाता है और शरीर को एनर्जी भी देता है।
यह भी पढ़ें- Diarrhea Treatment For Kids: बच्चों में डायरिया का इलाज कैसे करते हैं? डॉक्टर से जानें
3. दही से पाचन समस्याएं दूर होती हैं
डायरिया के दौरान सादे दही का सेवन भी कर सकते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं जिससे पाचन को सामान्य करने में मदद मिलती है। अगर गले में खराश या सर्दी-जुकाम हो, तो दही का सेवन न करें क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।
यह भी पढ़ें- लूज मोशन के साथ हो रहा है पीठ दर्द? डॉक्टर से जानें क्या हो सकते हैं कारण
4. ताजा सब्जियों से बना सूप हाइड्रेट रखता है
डायरिया होने पर ताजा सब्जियों से बने सूप का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में पानी और नमक की कमी दूर होगी। ध्यान रखें कि बाजार के सूप का सेवन करने के बजाय घर पर बना ताजा सूप पिएं वरना पाचन समस्याएं बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में क्यों होती है दस्त की समस्या, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
5. उबला हुआ आलू शरीर को एनर्जी देता है
दस्त होने पर उबला हुआ आलू खा सकते हैं। यह आसानी से पच जाता है और इसमें पोटैशियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। यह शरीर को एनर्जी देता है और डायरिया के दौरान कम हुई इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा को पूरा करने में मदद करता है।
निष्कर्ष:
डायरिया होने पर शरीर को पानी की कमी से बचाने के लिए नारियल पानी पिएं, ताजा सब्जियों से बना सूप पिएं, केला खाएं, दही का सेवन करें और उबला हुआ आलू भी खा सकते हैं। दस्त के साथ उल्टी या बुखार जैसे लक्षण नजर आएं, तो डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें।
FAQ
दस्त होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?
दस्त होने पर तला-भुना भोजन, मसालेदार खाना, कैफीन, अल्कोहल वगैरह का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दौरान हल्की डाइट लेना फायदेमंद होता है।दस्त होने पर क्या पिएं?
दस्त होने पर पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, नींबू पानी पिएं, नारियल पानी पिएं, हर्बल चाय और सूप का सेवन भी कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 21, 2026 22:46 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 21, 2026 22:46 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha