आज के समय में बहुत से लोग स्ट्रेस, अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफस्टाइल जैसे कई कारणों से बालों के झड़ने जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है, जिनमें से एक है तोरई। तोरई में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में आइए इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।
बालों के लिए तोरई खाने के फायदे
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, तोरई में विटामिन ए, सी, बी9, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण भी होते हैं। ऐसे में साल 2018 में Dermatology and Therapy में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, नॉन-स्कारिंग एलोपेसिया में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E, विटामिन B, आयरन, सेलेनियम और जिंक जैसे विटामिन और मिनरल फायदेमंद होता है।
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन आगे कहती हैं, इसका सेवन करने से बालों से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है, लेकिन स्वस्थ बालों के लिए सिर्फ इस पर निर्भर रहना सही नहीं है। बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त अन्य फूड्स को भी डाइट में शामिल किया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: झड़ते बालों के लिए त्रिफला और शिकाकाई का ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेगा ज्यादा बेहतर रिजल्ट
आयरन की कमी दूर करे
कई बार बालों के झड़ने का कारण शरीर में आयरन की कमी भी होती है। तोरई में थोड़ी मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में इसको बैलेंस डाइट में लेने से आयरन की कमी को दूर करने और बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिल सकती है।
-1782020209674.jpg)
कोलेजन का उत्पादन बढ़ाए
तोरई में विटामिन सी भी पाया जाता है। ऐसे में इसको डाइट में शामिल करने से शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। कोलेजन बालों की जड़ों को मजबूत बनाने और स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
स्कैल्प को हाइड्रेट रखे
तोरई में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में पानी होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से स्कैल्प को हाइड्रेट रखने और रूखेपन को दूर रखने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद में बालों के लिए भृंगराज, आंवला और ब्राह्मी क्यों माने जाते हैं खास?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं, बालों को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट के साथ-साथ स्ट्रेस को कम करने, नियमित एक्सरसाइज करने, पर्याप्त पानी पीने और भरपूर नींद लेने जैसे हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना भी जरूर होता है। ऐसा करने से बालों के साथ-साथ स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में भी मदद मिल सकती है।
निष्कर्ष
तोरई सीधे तौर पर बालों को उगाने वाली सब्जी नहीं है, लेकिन इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं और यह हेल्दी सब्जियों में से एक है। इसका सेवन करने से लाइफस्टाइल में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है। ध्यान रहे, बालों से जुड़ी अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
कमजोर बालों को मजबूत और घना कैसे करें?
कमजोर बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, विटामिन ई, विटामिन सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अंडे, पालक, नट्स, सीड्स, खट्टे फल, दालें, फलियां और शकरकंद को डाइट में शामिल किया जा सकता है।तोरई खाने के क्या फायदे हैं?
तोरई में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से वजन कम करने, पाचन में सुधार करने, शरीर को हाइड्रेट करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, पाचन को दुरुस्त करने, स्किन और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 21, 2026 11:08 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 21, 2026 11:08 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 21, 2026 11:08 IST
Modified By : Priyanka SharmaJun 21, 2026 11:08 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain