Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

डाइट में शामिल करें ये 3 पहाड़ी सब्जियां, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को मिलेंगे खास फायदे

पहाड़ी सब्जियों में लिगुड़ा, गुच्छी मशरूम, लाई, गेंठी और कंडाली जैसी सब्जियों आती हैं जिन्हें खाना सेहते के लिए फायदेमंद माना जाता है। कैसे, जानते हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से।

Pahadi Vegetables Benefits: कुछ पहाड़ी सब्जियों को खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इनमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि मौसमी बीमारियों से बचाव में मददगार हैं। इन सब्जियों में लिंगुडा, कंडाली और गेथी आदि सब्जियां आती हैं जिनमें मुख्य रूप से प्रोटीन, विटामिन सी और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। साथ ही इसके अन्य फायदे को बताया आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) ने। साथ ही जानेंगे इन सब्जियों के सेवन का तरीका।

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है पहाड़ी सब्जियां?

डॉ. चंचल शर्मा कहती हैं हां, पहाड़ी सब्जियां सच में सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। इनमें डाइटरी फाइबर, विटामिन, मिनरल और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। चूंकि इन्हें जंगल से ताजा इकट्ठा किया जाता है, इसलिए ये पारंपरिक हिमालयी आहार में एक सेहतमंद मौसमी चीज के तौर पर शामिल हो जाते हैं जो उस मौसम में होने वाली समस्याओं से बचा सकते हैं।

1. लिंगुड़ा खाने के फायदे

लिंगुड़ा जिसे लिगड़ भी कहते हैं हिमालय के जंगलों में पाई जाने वाली एक जंगली, मौसमी सब्जी है, जो जरूरी पोषक तत्वों और सेहत के फायदों से भरपूर है। इसमें मौजूद फाइबर पेट साफ रखने में मदद करता है और कब्ज से बचाता है। इसके अलावा

  •  इसमें पाया जाने वाला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मददगार और इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
  • इसके अलावा जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं वो भी इस लो कैलोरी वाले फूड का सेवन कर सकते हैं जो कि फैट लॉस में मददगार है।
  • लिंगुड़ा में पाया जाने वाला पोटैशियम और सोडियम ब्लड प्रेशर को सही रखने में मदद करता है जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है।
  • लिंगुड़ा में कैल्शियम, आयरन और फॉस्फरस होता है जो कि दिल के लिए हेल्दी है।
  • लिंगुड़ा में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन होता है जो कि आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: सब्जियों के पोषक तत्वों को रखना है बरकरार तो इस तरीके से तैयार करें खाना

कैसे खाएं लिंगुड़ा?

लिंगुड़ा को गर्म पानी से धोकर भूरी पतली पपड़ी या बालों को रगड़कर हटा दें।

  • डंठलों के सख्त, सूखे निचले सिरों को काट दें।
  • कटे हुए टुकड़ों को 10 से 15 मिनट तक पानी में उबालें और पानी फेंक दें।
  • अब हींग, अजवाइन, हरी मिर्च, बारीक कटी प्याज और लहसुन को तेल में डालकर पका लें और इसमें लिंगुड़ा डालकर पका लें।
  • इसमें नमक मिलाएं और अच्छी तरह से पका लें।

01 (42)

2. कंडाली साग खाने के फायदे

कंडाली को लोकल भाषा में बिच्छू घास भी कहते हैं। ये एक पहाड़ी सूपरफूड है जो कि हड्डियों को मजबूत रखने के साथ जोड़ों में दर्द की समस्या से बचा सकती है क्योंकि इसमें कैल्शियम और मैग्निशियम है। इसके अलावा

  • कंडाली की पत्तियों में आयरन होता है जो कि एनीमिया से बचाव में मददगार है।
  • इसे साग के रूप में खाएं तो ये शरीर को गर्मी देती है और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद है।
  • जिन लोगों को कब्ज की समस्या है उनके लिए ये फाइबर से भरपूर सब्जी कई समस्याओं से बचा सकती है।
  • ये नेचुकल ड्यूरेटिक जो कि यूटीआई इंफेक्शन से बचाव में मददगार है।

कैसे खाएं कंडाली?

कंडाली को आप साग के रूप में खा सकते हैं। आपको करना ये है कि इसकी पत्तियों को धोकर पीस लें और इसे छौंक कर सब्जी तैयार कर लें।

इसे भी पढ़ें: महिलाएं अगर ये 5 हरी सब्जियां खाने लगें, तो कई बीमारियां खुद हो जाएंगी दूर

3. गेठी खाने के फायदे

गेठी में विटामिन बी होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्यओं से बचाव में मददगार है। डॉ. चंचल शर्मा बताती हैं कि ज्यादातर लोग गेठी का पेस्ट बनाकर चेहरे और त्वचा पर लगाने से एक्ने और फोड़े-फुंसी में कमी आती है। हालांकि, गेठी में ग्लूकोज और रेशेदार फाइबर होता है, जिससे शुगर मेटाबॉलिज्म में मदद मिलती है और शुगर बैलेंस रहता है। पहाड़ों में इसे खांसी की अचूक औषधि माना जाता है। इसके अलावा गेठी में कॉपर, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीज जैसे तत्व भी होते हैं जो कि सेहत से जुड़ी समस्याओं में मददगार हैं।

कैसे खाएं गेठी?

  • गेठी आलू की तरह उबाल लें और इसे मैश कर लें।
  • अब एक पैन में थोड़ा तेल डालें। सरसों के बीज डालें और प्याज हरी मिर्च डालकर भून लें।
  • इसमें सारे मसाले मिलाएं और नमक मिलाएं
  • अच्छे से भूनकर सर्व करें।

निष्कर्ष:

ध्यान रखें कि पहाड़ी सब्जियों से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है इसलिए इसे खाने से पहले अच्छी से धो लें या उबाल लें। इसके अलावा अलग आप को एलर्जी महसूस हो रही है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और इन सब्जियों को खाने से बचें।

FAQ

  • बरसात में कौन-कौन सी सब्जी खानी चाहिए?

    बरसात में आपको तुरई, टिंडा, भिंडी, करेला और लौकी जैसी सब्जियों को खाना चाहिए। इसके अलावा इस मौसम में आप पत्तेदार सब्जियां खाने से बचें।
  • पहाड़ी दाल की रेसिपी क्या है?

    पहाड़ी चौंसा दाल काली उड़द की दाल से बनती है जिसे लोग खूब खाना पसंद करते हैं।

Read Next

बिना नॉन-वेज खाए वजन करना है कम? फॉलो करें ये वेजिटेरियन मील प्लान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 09, 2026 11:42 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content