Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

रात में ऐसा क्या खाएं जिससे सुबह पेट साफ हो जाए? डॉक्टर से जान लें सीक्रेट टिप्स

सुबह पेट साफ न होने की समस्या कब्ज से जुड़ी हो सकती है, रात के खाने में फाइबर और पर्याप्त पानी लेने से मल त्याग आसान हो सकता है। यहां डॉक्टर से जानें, रात में ऐसा क्या खाएं जिससे सुबह पेट साफ हो जाए?

सुबह उठते ही अगर टॉयलेट जाने के बाद भी पेट साफ न हो, मल त्याग में ज्यादा जोर लगाना पड़े या ऐसा लगे कि पेट पूरी तरह खाली नहीं हुआ, तो यह कब्ज का संकेत हो सकता है। कई लोगों को यह परेशानी कभी-कभी होती है, जबकि कुछ लोगों में यह रोज की समस्या बन जाती है। मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा के इंटरनल मेडिसिन और मेटाबोलिक डिसऑर्डर विभाग के डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, कब्ज से बचने के लिए रात के भोजन में फाइबर और पर्याप्त लिक्विड शामिल करना मददगार हो सकता है। हालांकि, लगातार कब्ज रहने पर इसके कारण को समझना जरूरी है।

रात में ऐसा क्या खाएं जिससे सुबह पेट साफ हो जाए?

डॉ. अक्षय चुघ बताते हैं कि रात के खाने में फाइबर युक्त फूड्स शामिल करना कब्ज की समस्या में मदद कर सकता है। सब्जियां, दालें और साबुत अनाज फाइबर के अच्छे सोर्स होते हैं, फाइबर मल को आगे बढ़ाने और आंतों की गति को बेहतर रखने में मदद करता है। कुछ लोगों के लिए रात में इसबगोल लेना भी उपयोगी हो सकता है। इसबगोल एक सॉल्युबल फाइबर यानी घुलनशील फाइबर है, जो पानी को अवशोषित करके मल को नरम बनाने में मदद कर सकता है। इसे पर्याप्त पानी के साथ लेना जरूरी है।

साल 2019 में International Journal of Molecular Sciences में प्रकाशित स्टडी से पता चलता है कि इसबगोल का सेवन करने से हेल्दी और कब्ज से पीड़ित दोनों तरह के लोगों के आंतों के माइक्रोबायोटा (बैक्टीरिया) में छोटे लेकिन अहम बदलाव आते हैं, जो कब्ज के रोगियों में ज्यादा स्पष्ट रूप से दिखाई दिए।

आंतों में शॉर्ट-चेन फैटी एसिड बनाने वाले अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ जाती है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा, आंतों में पानी की मात्रा बढ़ना और पाचन गति में सुधार होना, कब्ज से राहत देने के साथ-साथ कई अन्य फायदे भी प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर को साफ करने से कब्ज से राहत तक, जानें आयुर्वेद में सनाय के फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

1. भरपूर पानी पिएं

डॉ. अक्षय चुघ सलाह देते हैं कि कब्ज के दौरान शरीर में पर्याप्त पानी जरूरी होता है। कम पानी पीने पर मल ज्यादा कठोर और सूखा हो सकता है, जिससे उसे बाहर निकालने में परेशानी हो सकती है। इसलिए पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। हालांकि, रात में जरूरत से ज्यादा पानी पीने से बार-बार पेशाब के लिए उठना पड़ सकता है और नींद प्रभावित हो सकती है। इसलिए पानी का सेवन पूरे दिन में बैलेंस रखना बेहतर है।

2. फल

डॉ. अक्षय चुघ का कहना है कि फाइबर वाले कुछ फल कब्ज से राहत पाने में मदद कर सकते हैं। पपीता, नाशपाती, कीवी, सेब जैसे फलों को संतुलित मात्रा में डिनर डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। कुछ लोगों को भीगे ड्राई फ्रूट जैसे किशमिश या प्रून से भी फायदा मिल सकता है लेकिन अगर किसी फल से आपको गैस, पेट फूलना या दस्त की समस्या होती है, तो उसे खाने से बचना बेहतर है।

what to eat at night to help you poop

इसे भी पढ़ें: बार-बार कब्ज को न समझें सामान्य, कारण हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

रात में किन चीजों से बचना चाहिए?

डॉ. अक्षय चुघ सलाह देते हैं कि अगर कब्ज की समस्या रहती है तो रात में बहुत ज्यादा तला-भुना, प्रोसेस्ड या कम फाइबर वाला भोजन लेने से परेशानी बढ़ सकती है।

  • बहुत ज्यादा मसालेदार या भारी भोजन भी कुछ लोगों में डाइजेशन संबंधी असहजता पैदा कर सकता है।
  • इसके अलावा रात का खाना बहुत देर से और बहुत ज्यादा मात्रा में खाने की आदत भी डाइजेशन को प्रभावित कर सकती है।
  • कोशिश करें कि रात का भोजन हल्का हो।

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, अगर कब्ज लगातार बनी हुई है या इसके साथ तेज पेट दर्द, उल्टी, मल में खून, बिना कारण वजन कम होना या लगातार पेट फूलना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लंबे समय तक कब्ज को केवल खान-पान की समस्या मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

सुबह पेट साफ रखने के लिए रात में कोई एक खास भोजन जरूरी नहीं है। फाइबर युक्त भोजन, पर्याप्त पानी, नियमित फिजिकल एक्टिविटी और सही टॉयलेट रूटीन कब्ज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। रात में हल्का और बैलेंस भोजन लेना भी बेहतर है। अगर कब्ज बार-बार होती है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो खुद से कोई उपाय करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लें।

All Image Credit- magnific

Read Next

आंख फड़कना सिर्फ थकान नहीं, इन 5 बीमारियों का भी हो सकता है संकेत, जानें डॉक्टर से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Akanksha Tiwari

Senior Sub Editor

आकांक्षा तिवारी हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 6 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और फिलहाल जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। आकांक्षा को स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। वे पत्रकारिता और जनसंचार में पोस्ट ग्रैजुएट हैं। रिसर्च, SEO और फैक्ट-चेकिंग में उनकी खास पकड़ है और वे हमेशा प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी देने की कोशिश करती हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 17, 2026 18:09 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content