Fri Sep 11, 2026 | 07:39 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

सब्जियों के पोषक तत्वों को रखना है बरकरार तो इस तरीके से तैयार करें खाना

सब्जियों को पकाने के दौरान अक्सर उसमें पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी सब्जियों में न्यूट्रिएंट्स को बचाए रखने के लिए सब्जी को सही तरीके से बनाना जरूरी है।

हमारे स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि हम पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स का सेवन करें। शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। इसलिए, हम अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां शामिल करते हैं। सब्जियां हमारी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इनमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होता है। हालांकि, कई बार खाना पकाने के गलत तरीकों के कारण सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए, यह जानना जरूरी है कि खाना पकाने का सही तरीका क्या है, जो पोषक तत्वों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। तो आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि सब्जियों के पोषक तत्वों को बरकरार रखने के लिए उसे कैसे पकाएं?

सब्जियों के पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए पकाने का तरीका

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, सब्जियों में पोषक तत्वों को बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि आप खाना पकाने के लिए इन तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं-

1. भाप में पकाना

भोजन में पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए सबसे बेहतर तरीका खाने के स्टीमिंग यानी भाप में पकाना है। इस प्रक्रिया में सब्जियों को सीधे पानी में नहीं डाला जाता है, बल्कि उन्हें एक बंद बर्तन में रखकर नीचे उबाला जाता है और पानी की भाप से पकाया जाता है। इस प्रक्रिया में पानी सब्जियों के संपर्क में नहीं आता है, जिससे पानी में घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स और फोलेट खत्म नहीं होते हैं। यह तरीका आपकी सब्जियों में उन पोषक तत्वों को बचाकर रखने में मदद करता है, जो आमतौर पर उबालने के दौरान पानी में घुल जाते हैं। सब्जियों को पकाने के लिए स्टीमिंग का एक बड़ा फायदा ये भी है कि इसमें तेल या घी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है, जिससे भोजन हल्का और कम कैलोरी वाला रहता है। साथ ही, सब्जियों का नेचुरल रंग, स्वाद और कुरकुरेपन भी बना रहता है।

इसे भी पढ़ें: संथेटिक या नेचुरल पोषक तत्व क्या इससे कोई फर्क पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

2. हल्का भूनना

सब्जियों को हल्का भूनना यानी कम समय और कम तेल में तेज आंच पर हल्का-हल्का भूनने से भी सब्जियों के पोषक तत्वों को बचाने में मदद मिलती है। जब हम सब्जियों को बहुत देर तक पकाते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स गर्मी के कारण टूटने लगते हैं। हल्का भूनने के दौरान सब्जियों को कम समय तक पकाया जाता है, जिससे गर्मी के कारण होने वाले पोषक तत्व खत्म होते हैं। इसके अलावा, इस तरीके से खाना पकाने के लिए बहुत कम तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे भोजन में फैट की मात्रा नहीं बढ़ती है।

1 (21)

3. प्रेशर कुकिंग करना

भारत के ज्यादातर घरों में कुकर का इस्तेमाल बहुत आम है। खाना पकाने के लिए यह एक तेज, सुविधाजनक और पोषक तत्वों को बचाने वाला तरीका है। प्रेशर कुकर में खाना तेज तापमान और दबाव पर जल्दी पक जाता है, जिससे लंबे समय तक गर्मी में रहने के कारण पोषक तत्वों की ज्यादा कमी नहीं होती है। इसके अलावा, कुकर में सब्जी पकाने के दौरान इस्तेमाल किया गया पानी ग्रेवी के रूप में खाने के लिए ही इस्तेमाल होता है, जिससे पानी में घुलनशील पोषक तत्व खत्म नहीं होते हैं और आपके शरीर में आसानी से चले जाते हैं। खाना पकाने का यह तरीका आमतौर पर दालों, आलू, गाजर, मटर और बींस जैसी सब्जियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: इन पोषक तत्वों से होती है कोलेजन की कमी दूर, एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

सब्जियों को पकाने के दौरान पोषक तत्वों को बनाए रखने के लिए आप खाने के इन तरीकों को अपना सकते हैं। स्टीमिंग, हल्का फ्राई और प्रेशर कुकर में खाना बनाने से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि इनमें मौजूद पोषक तत्व भी बरकरार रहते हैं।
Image Credit: Freepik 

Read Next

पेट में गुड बैक्टीरिया बढ़ाने के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 06, 2025 20:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 06, 2025 20:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 06, 2025 20:30 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 06, 2025 20:30 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content