Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए कौन सी सब्जियां खानी चाहिए?

सर्दियों में प्रटीन की कमी को दूर करने के लिए कुछ हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त सब्जियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। आइए लेख में जानें -

Winter Vegetables With The Highest Amount Of Protein In Hindi: अक्सर लोगों को शरीर में प्रोटीन की कमी होने के कारण उनको स्किन, बालों, नाखून और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इससे राहत के लिए अक्सर लोगों को प्रोटीन से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके लिए सर्दियों के मौसम में कुछ सब्जियों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सर्दियों में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए कौन सी सब्जियां खानी चाहिए?

सर्दियों में प्रोटीन के लिए सब्जियां - Vegetables For Protein In Winter In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, सर्दियों में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल किया जा सकता है, जिससे प्रोटीन की कमी के कारण होने वाली स्किन, बालों और नाखुनों से जुड़ी समस्याओं में सुधार करने और अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, प्रोटीन की कमी के कारण अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

हरी मटर खाएं

सर्दियों में मटर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने मदद मिलती है। सर्दियों में इसको सूप, परांठा, पुलाव और पोहे में डालकर खाया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: चिकन या मछली, प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत कौन सा है?

what winter vegetables are high in protein in hindi 1

मशरूम खाएं

मशरूम हेल्दी सब्जियों में से एक है, जिसके विटामिन-डी और प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जा सकता है। इसका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इससे एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें।

पालक खाएं

पालक में अच्छी फाइबर, आयरन, प्रोटीन और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में अक्सर सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है। पालक का सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए पालक को सब्जी और सूप के रूप में खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में गोंद का सेवन कैसे करें? डॉक्टर से जानें

ब्रोकली खाएं

हरी सब्जियों में से एक और पोषक तत्वों से युक्त ब्रोकली को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम और विटामिन्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा, प्रोटीन के लिए डाइट में फूल गोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स (Brussels Sprouts) जैसी अन्य क्रूसिफेरस सब्जियों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

गाजर खाएं

गाजर में अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और प्रोटीन की कमी के कारण होने वाली समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

सर्दियों में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए हरी मटर, मशरूम, पालक, ब्रोकली, गाजर, गोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने और कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, किसी भी सब्जी से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, प्रोटीन की कमी के कारण अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कैसे पता करें कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है?

    व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर लोगों को अधिक थकान होने, कमजोरी होने, बालों के झड़ने, नाखून के टूटने, त्वचा में सूजन आने, मांसपेशियों में दर्द होने, मूड में बदलाव होने, स्किन से जुड़ी समस्याएं होने और भूख बढ़ने और बच्चों की ग्रोथ में रूकावट होने की समस्या हो सकती है।
  • प्रोटीन बढ़ने के लिए क्या खाएं?

    प्रोटीन की कमी को दूर करने और शरीर में इसके स्तर को बढ़ाने के लिए डाइट में दालें, सोया प्रोडक्ट्स, दूध, दही, पनीर, अंडे, नट्स, सूरजमुखी के बीज, भुने चने, खिचड़ी, पालक, ब्रोकली और अमरूद को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • सबसे ज्यादा प्रोटीन वाला फल कौन सा है?

    शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अमरूद, एवोकाडो, ब्लैकबेरी और चेरी को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। इसकी कमी के कारण अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Read Next

गोंद या गुड़: सर्दियों में किसका सेवन है शरीर के लिए ज्यादा गर्मी देने वाला? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 26, 2025 13:07 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 26, 2025 13:07 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content