Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

चिकन या मछली, प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत कौन सा है?

अक्सर शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए लोग चिकन और मछली को डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन मछली या चिकन कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है? आइए लेख में जानें - 

is chicken or fish better for protein in hindi: कई बार लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और ऐसा शरीर में प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है। अक्सर शरीर में प्रोटीन की कमी होने के कारण लोगों को स्किन के खराब होने, बालों के झड़ने, बालों के कमजोर होने, नाखूनों के कमजोर होने, मूड खराब होने, कमजोरी होने और थकान होने जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को प्रोटीन से भरपूर चिकन और मछली जैसे फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए चिकन या मछली क्या ज्यादा फायदेमंद है? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें चिकन या मछली, प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत कौन सा है?

चिकन या मछली प्रोटीन का क्या है अच्छा सोर्स? - Which is a better source of protein, chicken or fish?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, चिकन और मछली दोनों ही प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए चिकन और मछली दोनों ही फूड्स को खाया जा सकता है। बता दें, चिकन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन के साथ-साथ, जिंक, सिलेनियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं। वहीं, मछली में प्रोटीने के साथ-साथ अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही, मछली पचाने में आसान होती है।

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में प्रोटीन शामिल करने से शुगर कैसे नियंत्रित होती है? एक्सपर्ट से जानें

chicken or fish which one is best source of protein in hindi 01 (5)

प्रोटीन की कमी दूर करने के लिए फूड्स - protein ki kami ko dur karne ke liye kya khayen in hindi

अर्चना जैन के अनुसार, प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में प्रोटीन से भरपूर फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनसे प्रोटीन की कमी के कारण होने वाली परेशानियों से राहत देने में मदद मिलती है।

दाल और फलियां खाएं

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में मूंग, मसूर, चना, राजमा, लोबिया और अरहर जैसी दालों और फलियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: एक कटोरी अंकुरित मूंग में कितना प्रोटीन होता है? एक्सपर्ट से जानें

डेयरी प्रोडक्ट्स लें

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। प्रोटीन के लिए दूध, पनीर और दही जैसे फूड्स को खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

नट्स और सीड्स खाएं

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए बादाम, कद्दू के बीज, अखरोट और चिया सीड्स जैसे नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।

अंडे खाएं

अंडों को भी प्रोटीन का एक अच्छी सोर्स माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने और इसके कारण होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

चिकन और मछली दोनों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। ऐसे में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए दोनों का सेवन किया जा सकता है। बता दें, मछली में अच्छी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, साथ ही, ये पचाने में भी आसान होती है। शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दाल, फलियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे, सीड्स और नट्स को भी शामिल किया जा सकता है। ध्यान रहे, प्रोटीन की कमी के कारण अधिक समस्याओं पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कैसे पता करें कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है?

    व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर लोगों को थकान होने, कमजोरी होने, बालों के झड़ने, नाखूनों के कमजोर होने, मूड में बदलाव होने, स्किन से जुड़ी समस्या होने, मांसपेशियों के कमजोर होने और मांसपेशियों में सूजन आने की समस्या हो सकती है।
  • प्रोटीन बढ़ने के लिए क्या खाएं?

    शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दालें, फलियां, पनीर, टोफू, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, अंडे, मछली, चिकन, साबुत अनाज और डेयरी प्रोड्क्ट को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
  • मछली कब नहीं खानी चाहिए?

    मछली का सेवन बारिश के दौरान, अधिक मसालेदार फूड्स, प्रेग्नेंसी के दौरान, दूध या दही के साथ और मछली से एलर्जी होने पर लोगों को मछली खाने से बचना चाहिए। इसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। 

Read Next

सर्दियों में ज्यादा अंडे खाना क्यों नुकसान कर सकता है? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई वजह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 03, 2025 17:19 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 03, 2025 17:19 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 03, 2025 17:19 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content