अच्छे स्वास्थ्य के लिए अक्सर लोगों को प्रोटीन से भरपूर फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में प्रटीन से भरपूर सत्तू और व्हे प्रोटीन दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इनको वर्कआउट करने वाले और मसल गेन करने वाले लोग ज्यादा पीते हैं। लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि मसल्स बनाने के लिए व्हे प्रोटीन या देसी सत्तू स्वास्थ्य के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद हैं? ऐसे में आइए इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।
क्या है सत्तू?
भुने हुए चने से बना सत्तू एक ट्रेडिशनल और प्रोटीन से भरपूर ऑप्शन है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। इसका सेवन करने से शरीर का प्रोटीन इनटेक बेहतर होता है। सत्तू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, जिससे शरीर को एक्टिव करने और एनर्जी देने में मदद मिलती है।
सत्तू के फायदे
सत्तू में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
- शरीर को एनर्जी दे
- पाचन प्रक्रिया में सुधार करे
- पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करे
- प्रोटीन की कमी दूर करे
- वजन कम करने में सहायक
- मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
इसे भी पढ़ें: रोज एक गिलास सत्तू पीने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से
क्या है व्हे प्रोटीन?
दूध से पनीर बनने की प्रक्रिया के दौरान निकलने वाला हाई प्रोटीन युक्त व्हे प्रोटीन, फिटनेस पर ध्यान देने वाले लोगों के बीच कॉफी लोकप्रिय है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
व्हे प्रोटीन के फायदे
व्हे प्रोटीन का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में भी मदद मिलती है।
- मांसपेशियों की ग्रोथ में सहायक
- मसल्स को रिपेयर करे
- वजन कम करने में सहायक
- पाचन में सुधार करे
- शरीर को एनर्जी दे
- प्रोटीन की कमी दूर करे
इसे भी पढ़ें: जौ या चना सत्तू - वजन कम करने के लिए क्या है बेस्ट? एक्सपर्ट से जानें
देसी सत्तू या व्हे प्रोटीन मसल्स के लिए क्या है फायदेमंद?
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, "अच्छे स्वास्थ्य और मसल्स के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए देसी सत्तू और व्हे प्रोटीन दोनों ही अच्छा ऑप्शन हैं। यह व्यक्ति की जरूरत पर भी निर्भर करता है।"
निष्कर्ष
अच्छे स्वास्थ्य के लिए देसी सत्तू और व्हे प्रोटीन दोनों ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इनका सेवन करने से मांसपेशियों को रिपेयर करने और इनकी ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने में भी मदद मिलती है। ध्यान रहे, इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इनका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही इनका सेवन करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
सत्तू खाने से क्या-क्या फायदा होता है?
सत्तू खाने से पाचन में सुधार करने, वजन कम करने, शरीर को एनर्जी देने, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, मांसपेशियों की ग्रोथ को बढ़ावा देने और शरीर को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।व्हे प्रोटीन को कब लेना चाहिए?
व्हे प्रोटीन बढ़ती उम्र के साथ मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने और फिटनेस को बेहतर रखने में मदद मिलती है। ऐसे में इसका सेवन वर्कआउट के तुरंत बाद 1 घंटे के अंदर लेना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 08, 2026 23:59 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 08, 2026 23:59 IST
Modified By : Priyanka SharmaMay 08, 2026 23:59 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain