Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by , Senior Sub Editor

रोज एक गिलास सत्तू पीने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

सत्तू एक इंंड‍ियन सुपरफूड है जो चने से बनता है। इससे बनने वाली ड्र‍िंंक को लोग शौक से गर्मि‍यों में पीते हैं। जानें रोज एक ग‍ि‍लास सत्तू पीने से शरीर को क्‍या फायदे म‍िलते हैं?

गर्मि‍यों की पॉपुलर ड्र‍िंक सत्तू का सेवन करने से शरीर को कई फायदे म‍िलते हैं। सत्तू का ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स कम होता है इसल‍िए यह उन लोगों के ल‍िए फायदेमंद है जो वेट लॉस करना चाहते हैं। सत्तू प्रोटीन का भी स्रोत है ज‍िससे मसल र‍िपेयर और ग्रोथ में मदद म‍िलती है। सत्तू बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कंंट्रोल करने में मदद करता है ज‍िससे हार्ट हेल्‍थ बेहतर होती है। रोजाना सत्तू शरीर को कई लाभ म‍िलते हैं। सत्तू के फायदे जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. सत्तू पीकर ज्‍यादा एनर्जी महसूस होगी

सत्तू में कॉम्‍प्‍लेक्‍स कॉर्ब्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं। शुगरी ड्र‍िंंक्‍स के कारण शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होती है, लेक‍िन सत्तू का सेवन करके लंबे समय तक एक्‍ट‍िव रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- जौ या चना सत्तू - वजन कम करने के लिए क्या है बेस्ट? एक्सपर्ट से जानें

2. सत्तू ड्र‍िंक से शरीर को ठंंडक म‍िलती है

सत्तू ड्र‍िंक का सेवन करने से शरीर का तापमान कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है खासकर गर्म मौसम में। सत्तू की तासीर ठंंडी होती है ज‍िसे पीकर राहत महसूस होती है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज में चने का सत्तू या जौ का सत्तू: क्या है बेहतर विकल्प? जानें एक्सपर्ट की सलाह

3. पाचन बेहतर होता है

sattu-drink-ke-fayde

सत्तू में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है ज‍िससे गट हेल्‍थ को सपोर्ट म‍िलता है और बाउल मूवमेंट बेहतर होता है। सत्तू का सेवन करने से कब्‍ज, ब्‍लोट‍िंंग, एस‍िड‍िटी जैसी समस्‍याओं को दूर करने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- छाछ या सत्तू शरबत: गर्मियों में कौन सी ड्रिंक है ज्यादा हेल्दी और फायदेमंद?

4. लंबे समय तक पेट भरा रहता है

सत्तू में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसका सेवन करने से लंबे समय तक खाने की क्रेव‍िंग्‍स नहीं होतींं और ओवरईट‍िंग की समस्‍या से भी छुटकारा म‍िलता है।

यह भी पढ़ें- चने का सत्तू गर्म होता है या ठंडा? गर्मियों में सेवन से पहले आयुर्वेदाचार्य से जानें

5. हाइड्रेशन लेवल बना रहता है

सत्तू को जब पानी, नमक और नींबू के साथ म‍िलाकर प‍िया जाता है, तो वह एक नेचुरल इलेक्‍ट्रोलाइट ड्र‍िंक की तरह काम करता है। रोजाना सत्तू की ड्र‍िंक पीने से हाइड्रेशन लेवल बनाए रखने में मदद मि‍लती है और थकान एवंं कमजोरी दूर होती है।

न‍िष्‍कर्ष:

रोज एक गिलास सत्तू का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, शरीर में एनर्जी रहती है, शरीर को ठंंडक म‍िलती है, पाचन बेहतर होता है और पेट लंंबे समय तक भरा रहता है।

FAQ

  • क्या सत्तू वेट लॉस में मदद करता है?

    हां, सत्तू में फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग कम होती है। इससे वजन कम करने में मदद म‍िलती है।
  • क्या डायबिटीज के मरीज सत्तू पी सकते हैं?

    सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए बिना चीनी मिलाए डायबिटीज के मरीज इसे ले सकते हैं। असंतुल‍ित डायब‍िटीज में डॉक्‍टर की सलाह से ही डाइट तय करें।

Read Next

थायराइड मरीज बेल का जूस पिएं या नहीं? एक्सपर्ट से जानें सही जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 04, 2026 18:08 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • May 04, 2026 18:08 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content